spot_img

Darbhanga Accident दरभंगा LNMU से सर्टिफिकेट लेकर लौट रहे समस्तीपुर के वकील की कार से कुचलकर मौत! पत्नी-बेटी भी लहूलुहान |दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य सड़क पर हादसा

Darbhanga Accident: समस्तीपुर के मनीष कुमार अपनी पत्नी का प्रमाणपत्र लेकर लौट रहे थे, तभी पुअरिया पुल के पास तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी. इस दर्दनाक घटना से परिवार में मातम छा गया है, छोटी बेटी भी घायल है.

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Accident दरभंगा LNMU से सर्टिफिकेट लेकर लौट रहे समस्तीपुर के वकील की कार से कुचलकर मौत! पत्नी-बेटी भी लहूलुहान |दरभंगा- समस्तीपुर मुख्य सड़क पर हादसा।बेंता थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फिर परिवार को सौंप दिया।

समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता मनीष कुमार की सोमवार देर रात डीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। पत्नी श्रूति कुमारी और चार वर्षीय पुत्री समीक्षा कुमारी भी हादसे में जख्मी हुई हैं। दोनों का इलाज चल रहा है।

- Advertisement -

: बिहार के दरभंगा में सोमवार को एक तेज रफ्तार कार ने समस्तीपुर के एक युवा अधिवक्ता की जान ले ली. विशनपुर थाना क्षेत्र के पुअरिया पुल के समीप हुए इस भीषण सड़क हादसे में उनकी पत्नी और चार वर्षीय बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गईं. तीनों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात अधिवक्ता मनीष कुमार ने दम तोड़ दिया. उनकी पत्नी श्रुति कुमारी और बेटी समीक्षा कुमारी का इलाज अभी भी डीएमसीएच में चल रहा है.

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के युवाओं की चमकी किस्मत! सरकार की इस पहल से बदल जाएगी जिंदगी

प्रमाणपत्र लेकर लौट रहे थे मनीष, सामने से आई मौत

मृतक मनीष कुमार समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के मुरियारो गांव के निवासी थे. वह पिछले चार वर्षों से समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे. परिजनों ने बताया कि मनीष अपनी पत्नी का ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से मूल प्रमाणपत्र लेकर बाइक से घर लौट रहे थे. उनकी बाइक पर पत्नी श्रुति कुमारी और चार वर्षीय बेटी समीक्षा कुमारी भी सवार थीं.

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  सुल्तानगंज में त्योहारों से पहले बड़ा फैसला! IG विवेक कुमार ने खुद संभाली कमान, दिए ये कड़े निर्देश

दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य सड़क पर जीडी गोयनका स्कूल और पुअरिया पुल के बीच सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि मनीष कुमार, उनकी पत्नी और बेटी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद तीनों को इलाज के लिए डीएमसीएच पहुंचाया गया.

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime | DMCH में छात्रा से छेड़छाड़, रात में हुआ ये कांड, आरोपी ड्रेसर पकड़ा गया!

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, गांव में शोक की लहर

चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद, मनीष कुमार की जान नहीं बचाई जा सकी और देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया. बेंता थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फिर परिवार को सौंप दिया. मनीष कुमार की मौत की सूचना मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया.

मनीष कुमार की दो बेटियां हैं, जिनमें छोटी बेटी समीक्षा भी इस हादसे में घायल हुई है. मुरियारो गांव में इस घटना के बाद से शोक की लहर दौड़ गई है. परिवार और गांव के लोग इस अचानक हुई क्षति से गहरे सदमे में हैं.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में आंगनवाड़ी कायाकल्प की तैयारी! DM Kaushal का डैशबोर्ड एंट्री पर बड़ी सख्ती -पोषण माह और काम में ढिलाई नहीं, कल तक...

Bihar Poshan Maah: दरभंगा के जिला पदाधिकारी श्री कौशल कुमार ने पोषण माह 2026, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और आंगनवाड़ी केंद्रों के कायाकल्प से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के लिए #BiharPoshanMaah,#DarbhangaNews,#AnganwadiKayakalp

Darbhanga News पोहद्दीबेला में रात भर दहकी आग, तीन बेजुबान गायें जिंदा जलीं; अब प्रशासन से मदद की गुहार

Pohaddibela Fire: बिहार के पोहद्दीबेला गांव में 28 सितंबर की मध्य रात्रि को अलाव से लगी आग में एक पशुपालक की तीन गायों की दर्दनाक मौत हो गई। #PohaddibelaFire,#BiharNews,#CattleLoss

दरभंगा के युवाओं की चमकी किस्मत! सरकार की इस पहल से बदल जाएगी जिंदगी

Darbhanga Startup Bihar: दरभंगा में 'स्टार्टअप बिहार आइडिया बूटकैंप' का आयोजन हुआ, जिसमें युवा उद्यमियों को विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिला। यह पहल युवाओं के नवाचारी विचारों को मंच देकर र #DarbhangaStartup,#BiharYouth,#EntrepreneurshipBihar

Darbhanga Police बेनीपुर में SSP जगुनाथ रेड्डी का ‘ऑपरेशन क्लीन’: पुलिस अधिकारियों को सीधी चेतावनी, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं!

Benipur Police: बेनीपुर में SSP जगुनाथ जलारेडी ने बहेड़ा सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय का निरीक्षण कर लापरवाह पुलिस अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने पंजियों की जांच की और अ #BenipurPolice,#BiharNews,#SSPJagnnathJalaredi