spot_img

Darbhanga BSNL पेंशनर्स का फूटा गुस्सा: ‘सरकार की हठधर्मिता से मर रहे कर्मचारी’, 2017 से बकाया वेतन-पेंशन पर बड़ा आंदोलन

BSNL Pension Revision: दरभंगा में ऑल इंडिया बी.एस.एन.एल.ई.यू. और पेंशनर एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों का देशव्यापी धरना गुरुवार को समाप्त हुआ। कर्मियों ने सरकार पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए कहा कि कई लोगों की मौत हो चुकी है, अब और देरी बर्दाश्त नहीं।

spot_img
- Advertisement -

BSNL Pension Revision: दूरसंचार क्षेत्र की दिग्गज कंपनी बीएसएनएल के कर्मचारी और पेंशनर अपनी मांगों को लेकर देशव्यापी आंदोलन के तहत गुरुवार को दरभंगा में सड़कों पर उतरे। अललपट्टी स्थित महाप्रबंधक दूर संचार कार्यालय के सामने ऑल इंडिया बी. एस. एन. एल. ई. यू. एवं ऑल इंडिया बी. एस. एन. एल. एंड डी. ओ. टी. पेंशनर एसोसिएशन के संयुक्त बैनर तले यह धरना प्रदर्शन का अंतिम दिन रहा। प्रदर्शनकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि भारत सरकार की हठधर्मिता और मजदूर विरोधी नीति के चलते समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, जिससे कई कर्मी और पेंशनर अपनी जान गंवा चुके हैं।

- Advertisement -

वेतन-पेंशन रिवीजन की मुख्य मांग, 2017 से बकाया

कर्मचारियों और पेंशनरों की प्रमुख मांगों में 1 जनवरी, 2017 से देय वेतन रिवीजन को लागू करना शामिल है। इसके साथ ही, आफ्टरडैवलिटी शर्त को तत्काल हटाने की मांग भी की गई है। पेंशन रिवीजन को भी 1 जनवरी, 2017 से लागू करने पर जोर दिया जा रहा है। प्रदर्शनकारी मजदूर छंटनी रोकने की भी मांग कर रहे हैं, ताकि किसी भी कर्मचारी को नौकरी से न निकाला जाए।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खूनी खेल, हत्या और लूट का पर्दाफाश: 48 घंटे में पकड़ा गया रेहान का हत्यारा! | पढ़िए - पहचान वाला निकला कातिल, चाकू, कपड़े, कई मोबाइल बरामद| ढाई लाख कैश की तलाश?

भारत सरकार की हठ धर्मिता एवं मजदूर विरोधी नीति के चलते इसका समाधान भारत सरकार नहीं कर रही है इसी आशा में कई कर्मी एवं पेंशनर की मृत्यु भी हो चुकी है लेकिन मजदूर विरोधी भारत सरकार इसकी कोई परवाह नहीं कर रही है।

- Advertisement -

सरकार की अनदेखी से बढ़ रहा आक्रोश, चेतावनी

धरना स्थल पर लंच के समय कर्मचारियों और पेंशनरों ने जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने भारत सरकार से समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने का आग्रह किया। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों को पूरा करने में और देरी हुई, तो शोक में और अधिक कर्मचारी व पेंशनर अपना जीवन समाप्त कर सकते हैं। यह धरना पूरे भारत वर्ष में उपरोक्त मांगों को लेकर चल रहा है, जो केंद्र सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास है।

- Advertisement -
16e9e6ce-f9d6-46a7-922f-5a746543f06f

कई नेताओं ने किया संबोधित, एकजुटता का प्रदर्शन

आज की सभा को कई प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया, जिन्होंने कर्मचारियों और पेंशनरों की एकजुटता का प्रदर्शन किया। इनमें राजेंद्र प्रसाद मेहता (जिला मंत्री), मुक्तिनाथ झा (संगठन मंत्री), कौशल कुमार (संयुक्त जिला मंत्री), राम पुकार पासवान (संगठन मंत्री), पीतांबर पावन, मौजे पासवान, अनिल कुमार वर्मा (उपाध्यक्ष), राम केश्वर सिंह (उपाध्यक्ष), शंकर महतो (संगठन मंत्री), महमूद आलम (संगठन मंत्री), धर्मेंद्र कुमार (सहायक मंत्री), और विमलेश कुमार (संगठन मंत्री) जैसे अनेक सदस्य शामिल थे। सभी वक्ताओं ने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Airport खुशखबरी! दरभंगा एयरपोर्ट से अब रात में भी उड़ेंगे विमान, जानें कब शुरू होगी नाइट लैंडिंग सेवा| बढ़ेगा वॉच आवर

Bihar Darbhanga Airport: दरभंगा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग सेवा की शुरुआत जल्द होगी। सांसद डा. गोपाल जी ठाकुर ने केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मुलाकात कर इसकी जानकारी दी। सभी त#BiharDarbhangaAirport,#NightLanding,#DarbhangaNews

परिवहन विभाग में बड़ा बदलाव: 19 अपर जिला परिवहन पदाधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट …. क्या आपकी गाड़ी का काम अब होगा...

Bihar Transport Department: बिहार सरकार ने परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 19 अपर जिला परिवहन पदाधिकारियों (ADTO) का तबादला कर दिया है। इससे जिलों में विभागीय कामकाज में तेज#BiharTransportDepartment,#ADTOTransfer,#BiharGovernment

Darbhanga Power Cut दरभंगा वालों ध्यान दें! 25 जुलाई को इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली, देखें पूरी लिस्ट और समय

Darbhanga Power Cut: दरभंगा में 25 जुलाई, शनिवार को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। गावर एजेंसी 11 केवी लाइन और ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का काम करेगी, जिससे सुबह घंटों बिजली ग#DarbhangaNews,#BiharElectricity,#PowerCut

Bihar Legislature मॉनसून सत्र का आखिरी दिन: डिप्टी CM और RJD MLC क्यों भिड़े? जानें सदन में क्या हुआ

Bihar Legislature: बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र का आखिरी दिन हंगामेदार रहा। उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह के बीच विधान परिषद में तीखी तकरार#BiharLegislature,#BiharPolitics,#JehanabadProtest