back to top
⮜ शहर चुनें
अक्टूबर, 30, 2026
होम Bihar Darbhanga Darbhanga DM Rajeev Roshan ने जाना,ग्रामीण कार्य विभाग, बिरौल, बेनीपुर, दरभंगा-1 और...

Darbhanga DM Rajeev Roshan ने जाना,ग्रामीण कार्य विभाग, बिरौल, बेनीपुर, दरभंगा-1 और दरभंगा-2 के तकनीकी कार्यों का अपडेट, कहा, प्राक्कलन के मुताबिक काम नहीं करने वालों पर लेंगे एक्शन

Darbhanga DM Rajeev Roshan ने जाना,ग्रामीण कार्य विभाग, बिरौल, बेनीपुर, दरभंगा-1 और दरभंगा-2 के तकनीकी कार्यों का अपडेट, कहा, प्राक्कलन के मुताबिक काम नहीं करने वालों पर लेंगे एक्शन
Darbhanga DM Rajeev Roshan ने जाना,ग्रामीण कार्य विभाग, बिरौल, बेनीपुर, दरभंगा-1 और दरभंगा-2 के तकनीकी कार्यों का अपडेट, कहा, प्राक्कलन के मुताबिक काम नहीं करने वालों पर लेंगे एक्शन

दरभंगा, देशज टाइम्स। समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में तकनीकी विभागों के प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग, बिरौल, बेनीपुर, दरभंगा-1 एवं दरभंगा-2 की ओर से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना-फेज-टू एवं फेज-थ्री के तहत ली गई योजनाओं में प्रगति, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना (सामान्य), मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना (एससी) के तहत अबतक दी गई योजनाओं की प्रगति, नई अनुरक्षण नीति, एनडीबी (ब्रिक्स) एवं नबार्ड के तहत ली गई योजनाओं की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंताओं को कार्य की गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि जांच में प्राक्कलन के अनुसार गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं पाया जाएगा, तो यह समझा जाएगा कि संबंधित कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता ने अपना काम ठीक से नहीं किया है। और, वे कार्रवाई के भागी होंगे।

स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, दरभंगा-1 एवं बेनीपुर-2 को निर्देश दिया गया कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत सड़क निर्माण की ली गई योजनाओं के संदर्भ में संबंधित अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर जमीन का एनओसी पहले  प्राप्त कर लेना सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें:  चुनावी जंग के बाद जीतते ही अनिल झा ने किया कुछ ऐसा, देखकर हर कोई रह गया हैरान! वीडियो वायरल

साथ ही, यह भी सुनिश्चित कर लेने का निर्देश दिया गया कि ली गई योजना की जमीन सरकारी है, यदि निजी जमीन है, तो वह महामहिम के नाम निबंधित किया जा चुका है।

बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने कुशेश्वरस्थान-फुलतोड़ा, शिवनगर घाट से घनश्यामपुर-रसियारी पथ में रसियारी घाट के निकट कमला नदी पर, सिरनियां-विलासपुर के बीच बागमति नदी पर निर्माणाधीन पुल के संदर्भ में जानकारी दी कि तीनों स्थल पर कार्य तेजी से किये जा रहे है।

रासियारी के निकट कमला नदी पर पुल तैयार हो चुका है। पहुंच पथ में कार्य प्रगति पर है। महराजी पुल के संदर्भ में बताया गया कि यह पुल मार्च, 2024 तक तैयार हो जाएगा। नरौरा-मोहम्मदपुर पथ पर पुल निर्माण का कार्य प्रगति पर बताया गया।

बिहार राज्य भवन निर्माण लिमिटेड के उप महाप्रबंधक ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग का बिहार भूकंप दूर मापी यंत्र की स्थापना के लिए क्षेत्रीय स्टेशन भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है, यह भवन हस्तांतरण की प्रक्रिया में है।

समाज कल्याण विभाग का बिरौल में बुनियाद केंद्र का निर्माण व हायाघाट के मानू पॉलिटेक्निक में 100 शैय्या वाले बालिका छात्रावास के संबंध में बताया गया कि ये कार्य दो माह में पूरा कर लिया जाएगा। 100 शैय्या वाले बालक छात्रावास भवन निर्माण कार्य के संबंध में बताया गया कि यह कार्य अक्टूबर माह तक पूरा कर लिया जाएगा।

कामरान मानू मॉडल स्कूल, चन्दनपट्टी, दरभंगा में 200 आसन वाले बालक छात्रावास निर्माण कार्य के संबंध में बताया गया कि मई, 2024 तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा व 200 आसन्न वाले बालिका छात्रावास के संबंध में बताया गया कि फाउण्डेशन का कार्य कराया जा रहा है।

केवटी प्रखंड में बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय योजना के तहत 560 आसन वाले आवासीय विद्यालय के भवन निर्माण के संबंध में बताया गया। कहा गया, भवन निर्माण का कार्य पूर्ण हो गया है। चाहरदीवारी का कार्य तीन माह के अंदर पूर्ण कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा कोर्ट का बड़ा एक्शन: हत्या, अपहरण, जानलेवा हमले के आरोपियों को नहीं मिली जमानत, अब क्या होगा?

प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम अन्तर्गत सीएम साईंस कॉलेज में 100 आसन वाले बालक छात्रावास का निर्माण कार्य दिसंबर माह में पूर्ण कर लेने की जानकारी दी गई।

राजकीय अंबेडकर बालिका कल्याण छात्रावास, एमआरएम कॉलेज, दरभंगा में 65 शैय्या वाले भवन निर्माण कार्य के संबंध में बताया गया कि कार्य संवेदक को आवंटित कर दिया गया है।

बिहार राज्य वक्फ़ विकास योजना अन्तर्गत मस्जिद, मिरग्यास चक वक्फ़ स्टेट संख्या – 674 का जी+3, बहुउद्देश्यी वक्फ़ भवन के निर्माण कार्य के संबंध में बताया गया कि इसी माह में कार्य पूर्ण हो जाएगा।

व्यवहार न्यायालय, बिरौल में 15 कोर्ट भवन, 180 कैदी के लिए हाज़त एवं एमिनिटी सेन्टर के निर्माण कार्य के संबंध में बताया गया कि कार्य तेजी से किया जा रहा है।

अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग के अन्तर्गत 720 आसन्न वाले अनुसूचित जाति प्लस टू आवासीय उच्च विद्यालय के संबंध में बताया गया कि चिन्ह्ति स्थल पर उच्च न्यायालय द्वारा स्टेट्स को लगा दिया गया है।

मुख्यमंत्री बाल आश्रय विकास योजना अन्तर्गत मनिहास में 200 आवासन वाले आश्रय गृह के निर्माण के संबंध में बताया गया कि अक्टूबर माह में कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। राजकीय अम्बेडकर कल्याण छात्रावास, मोगलपुरा में 100 आसन्न वाले अनुसूचित जाति छात्रावास निर्माण के संबंध में बताया गया कि नींव का काम किया जा चुका है।

महिला ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दरभंगा में टेक लेब एवं वार्क शॉप के निर्माण कार्य के संबंध में बताया गया कि प्लिंथ लेवल का कार्य पूर्ण हो चुका है।

समाहरणालय मिटिंग हॉल भवन के लिए पुनः प्राक्कलन की राशि संशोधित कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये गये। सर्किट हाउस के लिए साइट प्लान शीघ्र बनाने के निर्देश दिये गये। उत्पाद विभाग के भवन का फिन्सिंग कार्य अतिशीघ्र कराने के निर्देश दिये गये और समाहरणालय अवस्थित उत्पाद विभाग के कार्यालय में आधुनिक अभिलेखागार का प्राक्कलन बनाने के निर्देश दिये गये।

बैठक में अलीनगर, गौड़ाबौराम एवं हायाघाट में सद्भाव मंडप निर्माण के लिए संबंधित अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर पुनः नये स्थल चयन करने के निर्देश दिये गये।
पीएचईडी की ओर से बताया गया कि 100 नये चापाकल के लिए निविदा का कार्य किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दोघरा में महावीरी झंडा महोत्सव की धूम: 60वें उत्सव के लिए चुने गए नए पदाधिकारी, जानें कौन बना अध्यक्ष

बैठक में दोनार-टिनही पुल नाला निर्माण योजना अन्तर्गत 197 मीटर में कच्चा नाला बनाने के पूर्व प्रस्ताव में संशोधन कर पक्का नाला बनाने का प्रस्ताव विभाग को भेजने के निर्देश दिये गये। भटवा पोखर की क्षमता बढ़ाने पर कार्य करने के निर्देश दिये गये।

जिलाधिकारी ने कहा कि खिरोई नदी के बायें तटबंध पर भी सड़क निर्माण का प्राक्कलन इस तरह से बनाया जाए कि शहरी क्षेत्र के विभिन्न सड़कों को उससे जोड़ा जा सके और नीमा पुल का उपयोग कर शहरी यातायात के दवाब को कम किया जा सके।

इसके लिए उन्होंने जल संसाधन विभाग, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, दरभंगा 1 एवं पुल निर्माण विभाग को आपस में समन्वय स्थापित कर इस पर एक वृहद प्रोजेक्ट तैयार करने का निर्देश दिया।

बीएमएसआईसीएल ने बताया कि डीएमसीएच का 400 बिस्तर वाला भवन तथा 100 बिस्तार वाला सदर अस्पताल गंगवारा अक्टूबर माह तक तैयार हो जाएगा।

पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि बेनीपुर-सतीघाट सड़क जनवरी तक पूरा करना है, लेकिन कार्य की प्रगति धीमी चल रही है। जिलाधिकारी ने संवेदक को डिवार करने के निर्देश दिये।

बैठक में कर्पूरी चौक से सैदनगर नाला निर्माण कार्य में नाला खुदाई के दौरान पीएचईडी के पाइप निकालने के कारण कार्य में विलंब होने की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने शहरी क्षेत्र में कार्य करने के लिए नगर आयुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने जिसमें उडको, पीएचईडी, पथ निर्माण विभाग एवं अन्य संबंधित निर्माण विभाग को शामिल करने के आदेश दिए। ताकि शहरी क्षेत्र में तेजी से कार्य करवाया जा सके।

बैठक में उप निदेशक, जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, जिला योजना पदाधिकारी शक्ति रंजन, प्रभारी पदाधिकारी, विकास शाखा टोनी कुमारी एवं संबंधित विभाग के अभियंतागण उपस्थित थे।

 

error: कॉपी नहीं, शेयर करें
BREAKING
Darbhanga Election Result दरभंगा में 60 घंटे बाद आया बड़ा फैसला! RJD के अनिल झा ने NDA सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया, जानें पूरे आंकड़े ● Darbhanga News अंडर-17 बालक वर्ग में ऐतिहासिक जीत ! मधेपुरा में दरभंगा के लाल आदित्य आनंद ने जीता GOLD🥇, बिहार टेबल टेनिस में लहराया परचम! ● चुनावी जंग के बाद जीतते ही अनिल झा ने किया कुछ ऐसा, देखकर हर कोई रह गया हैरान! वीडियो वायरल ● मोतिहारी में शिक्षक की घिनौनी करतूत: नाबालिग छात्रा को नेपाल ले जाने की कोशिश, फिर जो हुआ... ● Bhagalpur News : 2.49 करोड़ मंजूर, फिर भी नगर पंचायत 'बेघर'! डेढ़ साल से अटका भवन ● Samastipur Railway News रेलवे पेंशनरों की झंझट खत्म! नवंबर में घर बैठे जमा करें जीवन प्रमाण-पत्र |दरभंगा समेत नरकटियागंज, मोतिहारी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा, स्टेशनों पर लगेंगे शिविर ● Darbhanga News पलभर में राख हुआ आशियाना! दरभंगा में भीषण आग से लाखों का नुकसान, महिला झुलसी -मवेशी की मौत ● भागलपुर के इस गांव में बदल रही तस्वीर! सामुदायिक भवन से ग्रामीणों को मिलेगा बड़ा सहारा, जानिए क्या और क्यों है यह भवन खास? ● बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर: RJD को मिलीं 2 सीटें, NDA को लगा झटका, जन सुराज ने भी दिखाया दम! ● Bihar JDU Conflict | जदयू की रार: अनंत सिंह के पर क्यों कतरे, ललन सिंह-संजय झा पर चुप्पी क्यों? | पढ़िए -बात निकली है दूर तलक जाएगी ! ● भागलपुर सन्हौला के स्कूलों में दिवाली से पहले होगा रंग-रोगन! लेकिन 5 महीने से बकाया है मिड-डे मील का पैसा, शिक्षक परेशान ● दरभंगा स्नातक सीट पर 3 दिनों तक चले ऐतिहासिक मतगणना के बाद.... RJD की बड़ी जीत! अनिल कुमार झा ने NDA के सर्वेश कुमार को हराया ● Bihar Prince Kumar झालमुरी बेचने वाले का बेटा बना इंटरनेशनल खिलाड़ी! बिहार के प्रिंस ने पेनकैक सिलाट टीम में मचाई धूम ● भागलपुर में अर्णब का कहर! दिन में ही छा गया घना अंधेरा, मौसम ने ली अचानक करवट, देखें तस्वीरें ● सुल्तानगंज में अब DSP का राज! 6 थानों की कमान संभालेंगे नए अधिकारी, क्या सुधरेगी कानून व्यवस्था? ● Bhagalpur News किताबों का बस्ता लेकर मौत से जूझने निकलते हैं नौनिहाल! तेज रफ्तार गाड़ियों से बचें तो गंगा में समाने का खतरा ● CM सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव की कुर्सी पर कौन? बिहार लौटेंगे तेज-तर्रार IAS संजय कुमार सिंह! ● दरभंगा कोर्ट का बड़ा एक्शन: हत्या, अपहरण, जानलेवा हमले के आरोपियों को नहीं मिली जमानत, अब क्या होगा? ● Lalu Prasad IRCTC Scam : लालू प्रसाद पर लटकी तलवार हटी? दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब ● बिहार MLC चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर: 30 साल के दिग्गज हारे, अब सदन में दिखेंगे दो सगे भाई! ● Darbhanga Election Result दरभंगा में 60 घंटे बाद आया बड़ा फैसला! RJD के अनिल झा ने NDA सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया, जानें पूरे आंकड़े ● Darbhanga News अंडर-17 बालक वर्ग में ऐतिहासिक जीत ! मधेपुरा में दरभंगा के लाल आदित्य आनंद ने जीता GOLD🥇, बिहार टेबल टेनिस में लहराया परचम! ● चुनावी जंग के बाद जीतते ही अनिल झा ने किया कुछ ऐसा, देखकर हर कोई रह गया हैरान! वीडियो वायरल ● मोतिहारी में शिक्षक की घिनौनी करतूत: नाबालिग छात्रा को नेपाल ले जाने की कोशिश, फिर जो हुआ... ● Bhagalpur News : 2.49 करोड़ मंजूर, फिर भी नगर पंचायत 'बेघर'! डेढ़ साल से अटका भवन ● Samastipur Railway News रेलवे पेंशनरों की झंझट खत्म! नवंबर में घर बैठे जमा करें जीवन प्रमाण-पत्र |दरभंगा समेत नरकटियागंज, मोतिहारी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा, स्टेशनों पर लगेंगे शिविर ● Darbhanga News पलभर में राख हुआ आशियाना! दरभंगा में भीषण आग से लाखों का नुकसान, महिला झुलसी -मवेशी की मौत ● भागलपुर के इस गांव में बदल रही तस्वीर! सामुदायिक भवन से ग्रामीणों को मिलेगा बड़ा सहारा, जानिए क्या और क्यों है यह भवन खास? ● बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर: RJD को मिलीं 2 सीटें, NDA को लगा झटका, जन सुराज ने भी दिखाया दम! ● Bihar JDU Conflict | जदयू की रार: अनंत सिंह के पर क्यों कतरे, ललन सिंह-संजय झा पर चुप्पी क्यों? | पढ़िए -बात निकली है दूर तलक जाएगी ! ● भागलपुर सन्हौला के स्कूलों में दिवाली से पहले होगा रंग-रोगन! लेकिन 5 महीने से बकाया है मिड-डे मील का पैसा, शिक्षक परेशान ● दरभंगा स्नातक सीट पर 3 दिनों तक चले ऐतिहासिक मतगणना के बाद.... RJD की बड़ी जीत! अनिल कुमार झा ने NDA के सर्वेश कुमार को हराया ● Bihar Prince Kumar झालमुरी बेचने वाले का बेटा बना इंटरनेशनल खिलाड़ी! बिहार के प्रिंस ने पेनकैक सिलाट टीम में मचाई धूम ● भागलपुर में अर्णब का कहर! दिन में ही छा गया घना अंधेरा, मौसम ने ली अचानक करवट, देखें तस्वीरें ● सुल्तानगंज में अब DSP का राज! 6 थानों की कमान संभालेंगे नए अधिकारी, क्या सुधरेगी कानून व्यवस्था? ● Bhagalpur News किताबों का बस्ता लेकर मौत से जूझने निकलते हैं नौनिहाल! तेज रफ्तार गाड़ियों से बचें तो गंगा में समाने का खतरा ● CM सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव की कुर्सी पर कौन? बिहार लौटेंगे तेज-तर्रार IAS संजय कुमार सिंह! ● दरभंगा कोर्ट का बड़ा एक्शन: हत्या, अपहरण, जानलेवा हमले के आरोपियों को नहीं मिली जमानत, अब क्या होगा? ● Lalu Prasad IRCTC Scam : लालू प्रसाद पर लटकी तलवार हटी? दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब ● बिहार MLC चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर: 30 साल के दिग्गज हारे, अब सदन में दिखेंगे दो सगे भाई! ●