इसको लेकर गुरुवार को मतदाता सूची विखंडी करण कार्य ससमय निष्पादन करने के लिए सहायक निर्वाचन पदाधिकारी बीडीओ अमोल मिश्र एवं सीओ भुवनेश्वर झा ने कर्पूरी सभा भवन में बीएलओ के साथ बैठक कर 11 मई तक इस कार्य को निष्पादन करने का निर्देश दिया।
इस दौरान अधिकारी द्वय ने कहा कि 1 जनवरी 2022 विधानसभा चुनाव मतदाता सूची के आधार पर नगर परिषद क्षेत्र के 29 वार्ड में लगभग 52000 महिला एवं पुरुष मतदाता है। जिसे विधानसभा चुनाव मतदाता सूची के आधार पर वार्ड वाइज अलग किया जाएगा, उसी के आधार पर नगर परिषद के 29 वार्ड का मतदाता सूची तैयार किया जाएगा।
साथ ही, उन्होंने कहा कि वैसे मतदाता जिनका 1 जनवरी 2022 के बाद 18 वर्ष पूरा करने वाले नए मतदाता भी आगामी नगर परिषद चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं। वैसे व्यक्ति निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
23 जून के पूर्व विधानसभा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के बाद ऐसे नए मतदाताओं का भी नाम आगामी नगर परिषद चुनाव मतदाता सूची में प्रवेश किया जा सकता है । उन्होंने कहा कि 23 जून तक नगर परिषद चुनाव की मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
वैसे 29 मई से चल रहे मतदाता सूची विखंडीकरण कार्य 30 प्रतिशत पूरा भी कर लिया गया है। इस दौरान अनुमंडल सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सुदीप शंकर झा, विखंडीकरण कार्य में जुड़े शिक्षक राम नरेश यादव, मो. बशीर बदर, नरेश कुमार ठाकुर सहित सभी 57 बीएलओ मौजूद थे।







