मई,7,2024
spot_img

दरभंगा के भाजपा नेता अमरेश झा पर चाकू से जानलेवा हमला,लाखों रंगदारी की मांग की तहकीकात

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा के भाजपा नेता अमरेश झा पर चाकू से जानलेवा हमला,लाखों रंगदारी की मांग की तहकीकात दरभंगा, देशज न्यूज। भाजपा नेता अमरेश झा पर बुधवार की शाम चाकू से जानलेवा हमला किया गया है। घटना अश्गांव के निकट सूर्य मंदिर के पास घटी है। बताया जा रहा है, भाजपा नेता कहीं किसी कार्य से निकले थे। इसी दौरान उनपर जानलेवा हमला किया गया है। इस मामले में पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Darbhanga Lok Sabha Elections News| चलो दरभंगा में वोट पड़ गए...दिखा चेहरे पर सुकून...दिल में खुशी

बताया जाता है, भाजपा नेता से चालीस लाख की रंगदारी मांगी जा रही थी। घटना इसी के परिपेक्ष्य में देखा जा रहा है। फिलहाल, अमलेश झा का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। मौके पर बीजेपी के सभी कद्दावर नेता व कार्यकर्ता वहां जुटे हैं। बीजेपी कार्यकर्ता हमलावर की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

मामले में डरहार के पूर्व मुखिया का नाम सामने आ रहा है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। वहीं, मौके पर मौजूद नगर विधायक संजय सरावगी, जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, एमएलसी अर्जुन सहनी, आदित्य नारायण मन्ना समेत दर्जनों कार्यकर्ता शीघ्र हमलावर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।दरभंगा के भाजपा नेता अमरेश झा पर चाकू से जानलेवा हमला,लाखों रंगदारी की मांग की तहकीकात

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Saharsa से लौट रहे दो युवकों की कुचलकर मौत, दो जख्मी

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें