spot_img

Darbhanga Murder दरभंगा में दवा लेने निकला था सत्यम, अपराधियों ने कनपटी में 2 और सीने में 1 गोली मारी, झाड़ी में मिली लाश| हत्या पर पिता का रुला देने वाला बयान

Darbhanga Murder: कमतौल थाना क्षेत्र के रतनपुर में दवा लेने निकले आदित्य माधव उर्फ सत्यम सिंह को बदमाशों ने मौत के घाट उतारा। कनपटी और सीने में गोलियां मारी गईं, पुलिस पुरानी रंजिश और दोस्त के एंगल से गहन जांच कर रही है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Murder: आंचल कुमारी दरभंगा। रभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में 18 अगस्त की रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। रतनपुर-कलवाड़ा मुख्य सड़क के किनारे मोकररी में झाड़ी के पास 25 वर्षीय युवक आदित्य माधव भारद्वाज उर्फ सत्यम सिंह का लहूलुहान शव मिला। अपराधियों ने सत्यम की कनपटी में दो और सीने में एक गोली मारी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। Darbhanga Murder दरभंगा में दवा लेने निकला था सत्यम, अपराधियों ने कनपटी में 2 और सीने में 1 गोली मारी, झाड़ी में मिली लाश| हत्या पर पिता का रुला देने वाला बयान मृतक सत्यम सिंह रतनपुर निवासी संजीव कुमार के बेटे थे। संजीव कुमार ने बताया कि सत्यम शाम करीब पांच बजे अपनी तीन साल की बेटी के लिए दवा लेने घर से निकला था। उसके साथ एक दोस्त भी था।

- Advertisement -

दवा लेने निकला था सत्यम, घर लौटा शव

पिता संजीव कुमार के मुताबिक, रात सवा आठ बजे सत्यम से फोन पर उनकी बात हुई थी। सत्यम ने उन्हें बताया कि वह मलिकपुर में है और जल्द ही घर आ रहा है। लेकिन पौने नौ बजे के बाद सत्यम का फोन बंद हो गया। कुछ ही देर बाद परिवार को यह दुखद खबर मिली कि सत्यम को गोली मार दी गई है। यह खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। Darbhanga Murder दरभंगा में दवा लेने निकला था सत्यम, अपराधियों ने कनपटी में 2 और सीने में 1 गोली मारी, झाड़ी में मिली लाश| हत्या पर पिता का रुला देने वाला बयान सूचना मिलने पर कमतौल थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। बाद में थानाध्यक्ष और सदर एसडीपीओ-टू भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और तलाशी के दौरान युवक की जेब से एक मोबाइल बरामद किया। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने भी मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। रात करीब साढ़े बारह बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर JP Nadda Health केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की सेहत पर आया नया अपडेट! हुई एंजियोप्लास्टी| जानिए - अब कैसी है हालत? कब और क्यों भर्ती हुए थे केंद्रीय मंत्री?

पुरानी रंजिश और दोस्त पर शक, पुलिस की पैनी नजर

संजीव कुमार ने आरोप लगाया है कि गांव और आसपास के कुछ लोगों ने पहले भी सत्यम को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस इस मामले को पुरानी दुश्मनी, आपसी विवाद और घटना के वक्त सत्यम के साथ मौजूद दोस्त के एंगल से गंभीरता से देख रही है।टेक्निकल टीम मृतक के कॉल डिटेल और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों तक पहुंचा जा सके। पुलिस ने बताया कि परिजनों की निशानदेही पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!नवादा पंचवटी चौक पर सैकड़ों लोग उतरे सड़क पर, मुखिया के बेटों की गिरफ्तारी पर अड़े, टायर जलाकर प्रदर्शन- आगजनी

परिजनों का दर्द, अपराधियों पर कार्रवाई की मांग

संजीव कुमार ने गहरे दुख के साथ कहा, ‘मेरा बुढ़ापे की लाठी टूट गई।’

- Advertisement -

एक भाई और एक बहन में सबसे बड़े सत्यम की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। उनकी छोटी बहन अब किसे राखी बांधेगी, यह सोचकर घर में मातम पसरा है। पुलिस के एक वरीय अधिकारी ने इस मामले पर बात करते हुए कहा है कि, ‘मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और बहुत जल्द हत्यारों तक पहुंचा जाएगा।’ पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

AK-47 फायरिंग पर तेजस्वी का ‘अल्टीमेटम’, Bihar RJD Rajbhawan March LIVE! पटना में हजारों समर्थकों संग राजभवन मार्च|….AK47 के मॉडल के साथ प्रदर्शन से...

Tejashwi Yadav: सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान हुई AK-47 फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव ने पटना में हजारों समर्थकों के साथ विशाल पैदल मार्च निकाला। उन्होंने सरकार से दोषी अ#TejashwiYadav,#SiwanFiring,#BiharPolitics

Bihar RJD Rajbhawan March LIVE ! राजभवन मार्च के बीच SDM कृतिका ने RJD कार्यकर्ताओं को कहा- ‘तिरंगा सीधा पकड़ो, जमीन पर न गिरे’

Bihar Rajbhawan March: पटना में तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च के दौरान SDM कृतिका ने RJD कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सीधा पकड़ने और जमीन पर न छूने देने की नसीहत दी।#BiharNews,#RajbhawanMarch,#TejashwiYadav

Darbhanga Power Cut दरभंगा अलर्ट! 20 अगस्त को 2 घंटे बिजली गुल, इन 18 इलाकों में रहेगा अंधेरा

Darbhanga Power Cut: दरभंगा में 20 अगस्त 2026 को गंगवारा ग्रिड मेंटेनेंस के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। नाका-1 33 केवी फीडर से जुड़े कई प्रमुख इलाकों#DarbhangaNews,#BiharPowerCut,#ElectricityUpdate

पटना में गंगा ने बढ़ाई टेंशन: खतरे के निशान के करीब पहुंचा पानी, निचले इलाकों में फैला बाढ़ का पानी ! जानिए – कौन...

Patna News: पटना में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जो खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। प्रशासन ने सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं, कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं।#PatnaNews,#GangaRiver,#BiharFlood