Darbhanga News: बच्चों की लड़ाई में आपस में भिड़े पड़ोसी, और फिर…
आंचल कुमारी, कमतौल | टेकटार पंचायत के मधुपुर निवासीभरत साह ने अपने पड़ोसियोंअनिल मंडल, नवीन मंडल, बैद्यनाथ मंडल सहित छह अन्य लोगों पर मारपीट कर उन्हें जख्मी कर देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
घटना का कारण और विवरण –
भरत साह ने बताया कि यह मारपीट की घटना मंगलवार को हुई, जब बच्चों के बीच लड़ाई को लेकर विवाद बढ़ गया। इस पर पड़ोसियों ने उन पर हमला किया और उन्हें जख्मी कर दिया।
इससे पहले बैद्यनाथ मंडल ने भरत साह, अशीष साह, मनीष साह, संजू साह सहित एक दर्जन नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और लूटपाट की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।