spot_img

दरभंगा में शराब माफियाओं की कमर टूटी! अलीनगर पुलिस ने 7 तस्कर दबोचे, 98 लीटर शराब पकड़ी

Bihar Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करों के मंसूबे नाकाम। अलीनगर पुलिस ने दो बड़ी कार्रवाई कर 40 लीटर विदेशी और 57 लीटर देशी शराब पकड़ी, सात मुख्य तस्करों को दबोचा।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Liquor Seizure: मनोज कुमार झा दरभंगा।बिहार में शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए दरभंगा पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में अलीनगर पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को हुई दो अलग-अलग छापेमारी में कुल 98 लीटर से अधिक शराब जब्त की गई और शराब तस्करी में शामिल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

- Advertisement -

बलैता घाट पुल के पास पकड़ी गई रॉयल स्टैग की बड़ी खेप

पहली कार्रवाई शुक्रवार को अलीनगर थाना द्वारा विशेष वाहन चेकिंग के दौरान हुई। एसएच 88 सड़क पर बलैता घाट पुल के पास एक टेम्पो (रजिस्ट्रेशन नंबर BR07PC 7127) को रोका गया। तलाशी लेने पर टेम्पो की डिक्की में हरे रंग के दो बोरों में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। इसमें रॉयल स्टैग ब्रांड की 750 मिलीलीटर की 20 बोतलें (कुल 15 लीटर) और 180 मिलीलीटर की 144 बोतलें (कुल 25.920 लीटर) शामिल थीं। इस तरह कुल 40.920 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Chhath Puja |छठ पूजा पर दरभंगा में बिजली विभाग का धांसू प्लान! 7 इलाकों में 59 कर्मी, तीन शिफ्टों में 24 घंटे कंट्रोल रूम ऑन | नोट कीजिए हेल्पलाइन नंबर

इस मामले में घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बेला पोहद्दी गांव निवासी तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें अरविंद पंजियर (पिता श्रीनाथ पंजियार), रविंद्र कुमार (पिता लक्ष्मी पंजियार) और विवेक कुमार साहू (पिता जितेंद्र साहू) शामिल हैं। गिरफ्तार तीनों तस्करों पर मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मद निषेध न्यायालय, बेनीपुर कोर्ट भेज दिया गया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व थानाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने थाना के पुलिस बल के साथ किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| छठ की खुशियों में मातम: दरभंगा में ई-रिक्शा पलटा, दुकानदार की दर्दनाक मौत!तिलकेश्वर- खगड़िया मार्ग पर अनियंत्रित ' जिंदगी '

धरवा गाछी इलाके से देशी शराब के साथ चार तस्कर धराए

दूसरी बड़ी कार्रवाई अलीनगर मुख्यालय के धरवा गाछी इलाके में हुई। सुबह के समय गश्ती के दौरान थाना पुलिस ने सड़क से सटे एक सुनसान जगह पर चार देशी चुलाई शराब के तस्करों को डिलीवरी करते हुए रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस ने मौके से सफेद बोरे के अंदर हरे बोरे में रखी 287 पाउच देशी चुलाई शराब भी बरामद की। प्रत्येक पाउच में 200 एमएल शराब भरी थी, जिसकी कुल मात्रा 57.4 लीटर है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Chhath |छठ से पहले दरभंगा DM Kaushal एक्शन में! हराही पोखर तैयारियों की समय-सीमा तय -नियमित होगी निगरानी

छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलों को भी जब्त किया। इस मामले में गिरफ्तार किए गए तस्करों में घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के कोर्थु गांव निवासी श्याम लाल पासवान, सुमित कुमार और अलीनगर निवासी पंकज महतो व पिंटू महतो शामिल हैं। सभी चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने के लिए न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। इस छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा के साथ एएसआई ओम प्रकाश कुमार यादव, एएसआई विकास कुमार और पीटीसी सुरेंद्र राम समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

अलीनगर पुलिस की इस दोहरी कार्रवाई से शराब तस्करों के हौसले पस्त हुए हैं। पुलिस ने साफ कर दिया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उनका अभियान लगातार जारी रहेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Railway छठ पूजा से पहले रेलवे का मास्टर प्लान! भागलपुर स्टेशन पर 24 घंटे मिलेगी मदद

Bhagalpur Railway: छठ पूजा को लेकर रेलवे ने कसी कमर। भागलपुर स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए 24 घंटे अधिकारी और रेलकर्मी तैनात रहेंगे। मालदा डिवीजन के डीआरएम मनीष#BhagalpurNews,#ChhathPuja,#IndianRailways

अररिया में खौफनाक! 30 हजार लिए, कहा ऑपरेशन हो गया, फिर बेटी की मौत, पिता ने खोली पोल

Araria Medical Negligence: अररिया के पलासी स्थित एक निजी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान 22 वर्षीय महिला की मौत हो गई। परिजनों ने नर्सिंग होम संचालक पर 30 हजार रुपये लेकर लापरवाही बरतने का#ArariaNews,#MedicalNegligence,#BiharCrime

दरभंगा में छठ से पहले बड़ा हादसा: 3 साल के बच्चे की डूबने से मौत, नहाय-खाय की खुशियां मातम में बदलीं

Darbhanga News: दरभंगा में छठ महापर्व के पहले दिन नहाय-खाय के दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। बिरौल के रोहार गांव में 3 साल के मासूम अंकित की डबरे में डूबने से मौत हो#DarbhangaNews,#ChildDrowning,#ChhathTragedy

Darbhanga Cyber Crime |दरभंगा में लड़की के प्राइवेट फोटो वायरल करने वाला बिरौल का ब्लैकमेलर कटिहार में धराया ! पढ़िए पूरी कहानी – मुझसे...

Darbhanga Cyber Crime: दरभंगा साइबर पुलिस ने एक बड़े एक्शन में लड़की के प्राइवेट फोटो वायरल कर ब्लैकमेल करने वाले युवक को कटिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी कई महीनों से शादी का दबाव ब#DarbhangaCyberCrime,#BiharPoliceAction,#PhotoViralArrest