spot_img

Darbhanga News: दर्दनाक Road Accident गृह प्रवेश की खुशियां मातम में बदलीं, स्कॉर्पियो ने बाइक सवार ससुर-दामाद को कुचला, दो मौतों से दहला कमतौल और सिंहवाड़ा

spot_img
- Advertisement -

Road Accident: गृह प्रवेश की खुशियां मातम में बदल गईं। बिहार के दरभंगा में एक भीषण सड़क दुर्घटना में ससुर-दामाद की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना गुरुवार देर रात उस वक्त हुई जब दोनों बाइक से एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

- Advertisement -

दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र अंतर्गत इंटोखर पोखर के समीप गुरुवार देर रात करीब नौ बजे एक भयानक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से आ रही पैशन प्रो बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार ससुर-दामाद की मौके पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -

पूजा में शामिल होने जा रहे थे ससुर-दामाद

मृतकों की पहचान राढ़ी पूर्वी पंचायत के कुम्हरौली निवासी राम भरोस प्रसाद और उनके रिश्ते में दामाद लगने वाले सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के सनहपुर मखनपुर निवासी संतोष कुमार साह के रूप में हुई है। संतोष कुमार साह के नए मकान में गृह प्रवेश के अवसर पर पूजा-पाठ और हनुमान आराधना का कार्यक्रम आयोजित था। संतोष अपने ससुर राम भरोस प्रसाद को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सनहपुर ले जा रहा था। बाइक संतोष चला रहा था और राम भरोस पीछे बैठे थे। दोनों के बीच एक बोरे में पत्ता और गिलास रखा था। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। यह दर्दनाक घटना खिरोई नदी के पश्चिम इंटोखर पोखर और ब्रह्मपुर हाट के बीच घटित हुई। यह एक भयावह दरभंगा हादसा था जिसने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बेनीपुर नगर परिषद में धांधली के खिलाफ पार्षदों का अनिश्चितकालीन Benipur Protest धरना प्रदर्शन शुरू

भीषण Road Accident में पलटी स्कॉर्पियो

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कमतौल की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को सामने से टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो नियंत्रण खोकर सड़क के दूसरी ओर एक पेड़ से टकराकर पलट गई। वहीं, बाइक सवार दोनों व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। इस दर्दनाक Road Accident ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा में ‘बलात्कार पीड़िता की मां पर हमला’: दबंगों ने घर में घुसकर बेरहमी से पीटा, DMCH में भर्ती

बलात्कार पीड़िता की मां पर हमला: बिहार के दरभंगा से एक बार फिर मानवता...

Darbhanga News: अपहरण ऑडियो वायरल: सिमरी थाना में लेनदेन की बातचीत से हड़कंप, पुलिस सवालों के घेरे में

अपहरण ऑडियो वायरल: बिहार के दरभंगा से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया...

Darbhanga News: दरभंगा में पत्नी को Porn Video Viral भेजा, सिंहवाड़ा के ग्रामीणों ने पीटकर किया पुलिस के हवाले, जानिए पूरा मामला

Porn Video Viral: बिहार के सिंहवाड़ा में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने...