spot_img

दरभंगा-जयनगर NH 527B पर मौत का तांडव! सरोज को वाहन ने कुचला, ऑन द स्पॉट डेथ! पत्नी की दहला देने वाली चीख – सहमा हनुमाननगर

Darbhanga Road Accident: दरभंगा-जयनगर NH 527B पर हुए दर्दनाक हादसे ने हनुमान नगर के यादव परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। रोजी-रोटी के लिए निकले सरोज की मौत से घर में मातम पसर गया, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Road Accident: बिहार के दरभंगा में एक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। दरभंगा-जयनगर NH 527B पर हाजीपुर शिव मंदिर के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वैन ने बाइक सवार 32 वर्षीय सरोज कुमार यादव को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में सरोज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

- Advertisement -

दरभंगा-जयनगर NH 527B पर मौत का तांडव! सरोज को वाहन ने कुचला, ऑन द स्पॉट डेथ! पत्नी की दहला देने वाली चीख - सहमा हनुमाननगर

- Advertisement -

केवटी थाना क्षेत्र के हनुमाननगर निवासी वासुदेव यादव के छोटे पुत्र सरोज कुमार यादव घर से किसी काम के लिए निकले थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह उनकी आखिरी यात्रा होगी। सूचना मिलते ही केवटी थाना की 112 नंबर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तत्काल मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  सनसनीखेज खुलासा: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद बोले- 'मेरी हत्या की साजिश, मौत से नहीं डरता!'

हादसे के बाद परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

पुलिस ने स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से एम्बुलेंस बुलाकर सरोज को पहले एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। डीएमसीएच पहुंचने पर डॉक्टरों ने सरोज कुमार यादव को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही यह दुखद खबर गांव हनुमान नगर पहुंची, मातम पसर गया। गांव में शव पहुंचते ही कोहराम मच गया, परिजनों पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हो।

यह भी पढ़ें:  पीएचडी परीक्षा में धांधली की आशंका खत्म! पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने पेश की पारदर्शिता की मिसाल

सरोज की पत्नी रूबी देवी, माता गंगनी देवी, पिता वासुदेव यादव और बड़े भाई अशोक कुमार यादव का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी रूबी देवी के क्रंदन और चित्कार से वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम थीं। वह बार-बार ‘आब हमर दिन कोना बिततै हो भगवान्’ कहकर बेहोश हो रही थीं। वहां मौजूद महिलाएं उन्हें ढांढस बंधाने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन उनका दर्द असहनीय था।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Big News| 50 से अधिक मासूम लड़कियां बचाई गईं! ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहा था ये घिनौना खेल!

तीन भाइयों में सबसे छोटे थे सरोज, नहीं थी कोई संतान

सरोज कुमार यादव अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। वह होटल से ग्राहकों को खाना पहुंचाने (ब्लिंकिट होम डिलीवरी) का काम करते थे, जिससे परिवार का गुजारा चलता था। सबसे दुखद बात यह है कि सरोज की कोई संतान नहीं थी, जिससे उनकी असामयिक मृत्यु के बाद परिवार में एक गहरा शून्य पैदा हो गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है। इस घटना से पूरे हनुमान नगर गांव में शोक की लहर है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर: झीरम घाटी के 10 गुनहगारों को फांसी, 13 साल बाद मिला न्याय!

Chhattisgarh Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के झीरम घाटी नक्सली हमले में NIA की विशेष अदालत ने 10 दोषियों को मौत की सजा सुनाई है। 2013 में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हुए इस घातक हमले में 29#ChhattisgarhNews,#NIAVerdict,#JhiramGhatiAttack

भागलपुर की सुल्तानगंज पुलिस ने दबोचा हथियारों का तस्कर! 2 देसी कट्टे और 36 जिंदा कारतूस बरामद

Sultanganj Police: भागलपुर के सुल्तानगंज में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कसमाबाद निवासी बबलू मंडल को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से 2 देसी कट्टे और 36 ज#SultanganjPolice,#BhagalpurCrime,#IllegalWeapons

भागलपुर में बाढ़ से त्राहिमाम! केंद्र-राज्य सरकार ने दी बड़ी राहत, पीड़ितों को हरसंभव मदद का वादा | पहुंचे CM Samrat और शिवराज सिंह...

Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ से मचे हाहाकार के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम सम्राट चौधरी ने हवाई सर्वेक्षण किया। पीड़ितों को केंद्र-राज्य सरकार की ओर से#BiharFlood,#BhagalpurNews,#FloodRelief

दरभंगा के डॉ. विक्रम मिश्रा को अभिनेत्री सारा अली खान ने दिया बड़ा सम्मान, नाम रोशन!

Dr Vikram Mishra: दरभंगा के डॉ. विक्रम मिश्रा को समाज सेवा और लेखन में उल्लेखनीय योगदान के लिए 'प्राइड ऑफ भारत सम्मान 2026' से नवाजा गया। पटना में सारा अली खान ने उन्हें यह सम्मा#DrVikramMishra,#PrideOfBharatSamman,#BiharNews