spot_img

Madhubani Big News| 50 से अधिक मासूम लड़कियां बचाई गईं! ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहा था ये घिनौना खेल!

Bihar Human Trafficking: मधुबनी में मानवाधिकार आयोग, चाइल्डलाइन और पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑर्केस्ट्रा पर छापा मारा। दर्जनों संचालक हिरासत में, जिले में हड़कंप।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Human Trafficking: बिहार के मधुबनी जिले में मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। मानवाधिकार आयोग, चाइल्डलाइन और पुलिस की एक संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चल रहे ऑर्केस्ट्रा पर अचानक छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान लगभग 50 से 60 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया, जिनसे जबरन ऑर्केस्ट्रा में काम कराया जा रहा था।

- Advertisement -

इस बड़े अभियान के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने कई ऑर्केस्ट्रा संचालकों सहित दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया है। मुक्त कराई गई सभी नाबालिगों को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष पेश किया गया है और उनके परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है।

- Advertisement -

ऑर्केस्ट्रा संचालकों से पूछताछ जारी, कई राज्यों से कनेक्शन

छापेमारी के बाद एएसपी रश्मि कर सहित अन्य अधिकारी महिला थाना पहुंचे। हिरासत में लिए गए व्यक्तियों और मुक्त कराई गई लड़कियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस नाबालिगों की उम्र के सत्यापन के साथ यह भी पता लगा रही है कि वे ऑर्केस्ट्रा से कैसे जुड़ीं और इन संचालकों की इसमें क्या भूमिका रही। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि कई लड़कियों को दूसरे राज्यों से यहां लाया गया था। पुलिस इस गंभीर पहलू पर भी जांच कर रही है। फिलहाल, इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है, लेकिन पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बाढ़ पीड़ितों की हुई मौज! CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, खाते में आएंगे ₹7000

महिला थाने के बाहर जुटी भीड़, पुलिस ने मांगे आधार कार्ड

मधुबनी महिला थाने के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कई लोग खुद को मुक्त कराई गई लड़कियों का रिश्तेदार बता रहे थे, कोई अपनी साली तो कोई अपनी बहन होने का दावा कर रहा था। हालांकि, पुलिस ने स्थिति को स्पष्ट करने के लिए सभी से आधार कार्ड मांगे हैं, ताकि यह सत्यापित किया जा सके कि कौन किसके साथ किस रिश्ते में है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में नाबालिगों से किसी भी प्रकार का श्रम या अश्लील कार्य करवाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने यह भी कहा कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News जाले -घनश्यामपुर - बेनीपुर में गूंजा गणपति का जयकारा!उत्सव का शानदार आगाज, कन्याओं की भव्य कलश यात्रा ने बांधा समां

नेपाल-इंदौर बॉर्डर से मिली थी सूचना, कई थानों की पुलिस का संयुक्त अभियान

सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई की सूचना नेपाल-इंदौर बॉर्डर से मिली थी, जो ‘चाचा’ के नाम से काफी विख्यात है। इस सूचना के आधार पर कई थानों की पुलिस ने एक साथ मधवापुर, हरलाखी और साहरघाट जैसे इलाकों के थाना क्षेत्रों में छापेमारी की। इस संयुक्त अभियान में टीम को बड़ी सफलता मिली है, जिससे मधुबनी में मानव तस्करी के नेटवर्क पर करारा प्रहार हुआ है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar University बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़ा बदलाव! VC के वित्तीय अधिकार हुए सीमित, अब चांसलर की मंजूरी जरूरी | पढ़िए – रोजमर्रा ...

Bihar University: बिहार के विश्वविद्यालयों में कुलपतियों के वित्तीय अधिकारों पर रोक लगा दी गई है। अब VC बड़े आर्थिक फैसले बिना चांसलर की मंजूरी के नहीं ले पाएंगे। पारदर्शिता बढ़े#BiharUniversity,#VCpowers,#FinancialControl

Bihar Food Safety बिहार में खाने-पीने का सामान खरीदते हैं तो सावधान! स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, प्लांट सील |रोहतास, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में...

Bihar Food Safety: बिहार में खाद्य सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा अभियान चलाया है। रोहतास, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में छापेमारी कर एक्सपायर्ड और दूषित खाद्य सामग्री जब्त#BiharFoodSafety,#FoodAdulteration,#HealthDepartmentBihar

दरभंगा में जिम संचालक पर शिकंजा! फरार आरोपी की अब संपत्ति होगी कुर्क?

Darbhanga Gym Operator: दरभंगा में युवती से छेड़छाड़, गंदी वीडियो और व्हाट्सएप चैट के आरोपों में घिरे जिम संचालक शराफत हुसैन फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और#DarbhangaNews,#BiharCrime,#GymOperator

Bihar Weather Alert बिहार में मौसम का महा-अलर्ट! 25 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की बड़ी चेतावनी

Bihar Weather Alert: मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने बिहार के लिए 15 से 21 सितंबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है। 16 सितंबर को 25 जिलों में येलो अलर्ट है, जहां भारी बारिश, तेज हवा और व#BiharWeather,#RainAlert,#IMD