दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। अपनी अस्मत बचाने के लिए एक लड़की कई पुलिस अधिकारियों से गुहार लगा रही है लेकिन उसे अब तक न्याय नहीं मिला है।
मब्बी ओपी क्षेत्र के कटरहिया निवासी निसार अहमद की पुत्री सावरा प्रवीण ने डीएसपी सदर को आवेदन देकर अपने जान माल की गुहार लगाई है। सावरा ने दिए आवेदन में कहा है कि मो.इस्लाम के पुत्र शादाब उसे दिन रात फोन कर जान से मारने की धमकी देता है। यही नहीं, घर में घुसकर पिस्तौल दिखाकर कहता है कि जिस तरह एक सरकारी पीपी की हत्या हुई ठीक उसी तरह तुम्हारी हत्या कर दूंगा।






सावरा कहती है कि जब हम कॉलेज जाते हैं तो रास्ते में घेरकर वह फोटो ले लेता है। यही नहीं नंबर बदल बदलकर फोन करता है। दो दर्जन से ज्यादा नंबर का जिक्र करते हुए वह कहती है कि मैं काफी परेशान हो गई हूं। डर के कारण समाज के लोंगों को नहीं बता पा रही हूं। उसने कहा है कि उसके पिता दिल्ली में इलाजरत हैं। और, यह लड़का दीवाल फांदकर मेरे घर में घुस जाता है। पिस्टल दिखाकर छेड़खानी करता है।
उसने डीएसपी से आग्रह किया है कि इस मुसीबत से छुटकारा दिलाए। डीएसपी कृष्ण नंदन प्रसाद ने मब्बी ओपी को इस मामले में प्राथमिक दर्ज कर मो. शादाब के विरुद्ध कार्रवाई के लिए कहा है।
इधर इस मामले में महिला थाना की पुलिस ने सदर थाना अन्तर्गत मब्बी ओपी क्षेत्र के करहटिया गांव के मो. इस्लाम के पुत्र मो. शादाब को गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि करते हुए महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि दो माह पूर्व थाना में एक मामला हथियार का भय दिखाकर और मां-पिता को जान मारने की बात कह कर घर में रही अकेली नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। इसमें मो. शादाब मुख्य आरोपी है। इसे गिरफ्तार कर लिया गया है।







