spot_img

Darbhanga News | हमारी बेटियों ने लहराया State Level Youth Festival में झिझिया की परचम, बनीं विजेता Bihar के साथ अब राष्ट्र को करेंगी Mithila की Folk Dance से झंकृत

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | State Level Youth Festival | Jhijhiya Dance | दरभंगा की बेटियों ने झिझिया में लहराया राज्यस्तरीय युवा उत्सव में परचम, बनीं विजेता। बिहार के साथ अब राष्ट्र को करेंगी मिथिला की लोक नृत्य से झंकृत। यही खुशखबरी है जहां दरभंगा की बेटियों ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान पाकर पूरे मिथिलांचल को गौरवान्वित कर दिया है जब राज्य स्तरीय युवा उत्सव में मिथिला का लोक नृत्य झिझिया ने परचम लहराया।

- Advertisement -

Darbhanga News | State Level Youth Festival | Jhijhiya Dance |राज्यस्तरीय युवा उत्सव पटना के रविंद्र भवन में हुआ था आयोजित

जानकारी के अनुसार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र संगठन, बिहार, पटना की ओर से आयोजित दो दिवसीय (31 जनवरी एवं 01 फरवरी 2024) राज्यस्तरीय युवा उत्सव पटना के रविंद्र भवन में आयोजित किया गया, जिसमें दरभंगा जिले की बेटियों ने परचम लहराया है।

- Advertisement -

Darbhanga News | State Level Youth Festival | Jhijhiya Dance | राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने किया राज्य युवा उत्सव का उद्घाटन

राज्य युवा उत्सव का उद्घाटन बुधवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने किया।राज्य युवा उत्सव में चित्रकला, भाषण, फोटोग्राफी, कविता लेखन और सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिहार के सभी जिले से जिला युवा उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों ने भाग लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में आंगनवाड़ी कायाकल्प की तैयारी! DM Kaushal का डैशबोर्ड एंट्री पर बड़ी सख्ती -पोषण माह और काम में ढिलाई नहीं, कल तक रिपोर्ट!

Darbhanga News | State Level Youth Festival | Jhijhiya Dance | दरभंगा की बेटियों की झिझिया ने मोहा हर किसी को, मिले पुरस्कार

सांस्कृतिक कार्यक्रम में दरभंगा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रिया कुमारी, तेजस्वी कुमारी,साक्षी कुमारी, काजल कुमारी, श्रुति कुमारी,रचना ठाकुर, रूपाली कुमारी, सोनी कुमारी,ब्यूटी कुमारी, रचना रानी,सपना एवं श्रीधर समूह ने मिथिला के लोक नृत्य झिझिया की शानदार प्रस्तुति से दर्शकों एवं निर्णायक सदस्यों का मन मोह लिया। इसके साथ ही सुष्मिता कुमारी ने कविता लेखन में तृतीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र एवं जिले का नाम रौशन किया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Graduate Constituency दरभंगा में जन सुराज को झटका! टिकट कटते ही रविंद्र यादव ने खोल दिए ₹5 से 7 करोड़ का राज! | पढ़िए -बड़ा ऐलान

Darbhanga News | State Level Youth Festival | Jhijhiya Dance | यही विजयी टीम अब बिहार का करेंगी प्रतिनिधित्व, झिझिया को राष्ट्रीय पटल पर करेंगी प्रस्तुत

नेहरु युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी मनीष कुमार ने उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि प्रतिभागियों की मेहनत रंग लाई है, अब राष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की इस टीम को बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करने एवं मिथिला के लोक नृत्य झिझिया को राष्ट्रीय पटल पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Sports News |DM कौशल कुमार का जलवा! दरभंगा में 2500+ खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, कहा- 'ईमानदारी से खेलो'

Darbhanga News | State Level Youth Festival | Jhijhiya Dance | ये सभी प्रतिभागी अपने अपने ग्राम में गंगा दूत भी हैं

नमामि गंगे के जिला परियोजना पदाधिकारी फारूक इमाम ने भी सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए बताया कि ये सभी प्रतिभागी अपने अपने ग्राम में गंगा दूत भी हैं, अपने ग्राम में नदियों,तालाबों एवं जल स्रोतों के संरक्षण के लिए जन जागरूकता गतिविधियां आयोजित करती आ रही हैं।

Darbhanga News | State Level Youth Festival | Jhijhiya Dance | नाम रौशन कर लहराएंगीं अब राष्ट्रीय क्षितिज पर लोक नृत्य का परचम

दो वर्ष पूर्व इनका सफर अपने ग्राम में बतौर गंगा दूत प्रारंभ हुआ था और अब इन्होंने अपने क्षेत्र और जिले का नाम रौशन करते हुए राज्य स्तर पर कृतिमान गढ़ा है तथा भविष्य में राष्ट्रीय पटल पर क्षेत्र का नाम रौशन करेंगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पूजा कुमारी एवं स्पियरहेड सदस्य प्रभाकांत के साथ-साथ नेहरू युवा केंद्र एवं नमामि गंगे की पूरी टीम ने प्रतिभागियों को बधाई दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports