spot_img

Darbhanga Graduate Constituency दरभंगा में जन सुराज को झटका! टिकट कटते ही रविंद्र यादव ने खोल दिए ₹5 से 7 करोड़ का राज! | पढ़िए -बड़ा ऐलान

Darbhanga Graduate Constituency: जन सुराज पार्टी से टिकट कटने के बाद रविंद्र यादव ने सीधे पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि 5 से 7 करोड़ रुपये के बजट की मांग आम कार्यकर्ता के लिए असंभव है, अब वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Graduate Constituency: बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ आ गया है। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के घोषित उम्मीदवार रविंद्र कुमार यादव ने टिकट वापस लिए जाने के बाद पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि चुनाव लड़ने के लिए 5 से 7 करोड़ रुपये का बजट बताया गया था, जो किसी आम कार्यकर्ता के लिए संभव नहीं है। इस ‘अन्याय’ से आहत रविंद्र यादव ने अब निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

- Advertisement -

जन सुराज पार्टी ने पहले रविंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन नामांकन शुरू होने से ठीक एक दिन पहले उनका टिकट काटकर डॉ. इम्तियाज नूरानी को दे दिया। इस फैसले ने पार्टी के भीतर ही बगावत के सुर तेज कर दिए हैं।

- Advertisement -

जन सुराज पर रविंद्र यादव के गंभीर आरोप

रविंद्र यादव ने जन सुराज पार्टी पर विश्वासघात करने का आरोप लगाया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उन्होंने खुद को जन सुराज से चुनाव लड़ने में असमर्थ पाया क्योंकि उनके साथ पिछले एक साल से काम कर रहे लोग असहज महसूस कर रहे थे। उनके मतदाताओं में भी असमंजस की स्थिति थी।

रविंद्र यादव ने कहा, “सभी लोग उन्हें निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए कह रहे थे। इसलिए अब वह निर्दलीय ही चुनाव लड़ेंगे। जन सुराज की ओर से चुनाव लड़ने के लिए 5 से 7 करोड़ रुपये का बजट बताया गया था। यह आम कार्यकर्ता के लिए संभव नहीं है। जन सुराज आम कार्यकर्ता के लिए नहीं है और उनके साथ अन्याय हुआ है।”

- Advertisement -

रविंद्र यादव के अनुसार, पार्टी ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए एक भारी-भरकम बजट की शर्त रखी थी, जिसे पूरा कर पाना उनके जैसे आम कार्यकर्ता के बस की बात नहीं थी।

यह भी पढ़ें:  1 अक्टूबर से जेब पर सीधा असर! बिहार समेत देशभर में बदल रहे ये 7 नियम, तुरंत जान लें

जेडीयू छोड़कर जन सुराज में आए थे रविंद्र यादव

यह भी गौर करने वाली बात है कि रविंद्र यादव पहले जदयू में प्रदेश महासचिव के पद पर थे। उन्होंने अचानक जदयू छोड़कर जन सुराज की सदस्यता ग्रहण की थी। पार्टी ने 20 सितंबर को उन्हें दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। हालांकि, इस घोषणा के ठीक आठ दिन बाद, 28 सितंबर को उनकी जगह मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड के रहने वाले डॉ. इम्तियाज नूरानी को नया प्रत्याशी बना दिया गया। जन सुराज की ओर से उम्मीदवार बदलने की कोई आधिकारिक वजह सार्वजनिक नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Crime में खौफनाक वारदात: मुजफ्फरपुर के जजुआर की 16 साल की बेटी की हत्या, दरभंगा में मिली लाश | परिवार घर छोड़ फरार!

‘पैसे के दम पर नहीं, संघर्ष से जीतेंगे चुनाव’

टिकट वापस लिए जाने के बाद रविंद्र यादव ने जन सुराज पर अन्याय का आरोप लगाते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने दावा किया कि दरभंगा के स्नातक मतदाता उनके साथ खड़े हैं।

रविंद्र यादव ने जोर देकर कहा, “वह स्नातक मतदाताओं के साथ मिलकर यह साबित करेंगे कि केवल पैसे के दम पर चुनाव नहीं लड़े जाते हैं। स्नातकों के बीच रहकर उनकी आवाज बनकर संघर्ष करने वाले उम्मीदवार भी चुनाव जीत सकते हैं।”

यह घटनाक्रम दर्शाता है कि पार्टी के भीतर टिकट वितरण को लेकर असंतोष गहरा सकता है। रविंद्र यादव का निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनावी समीकरणों पर सीधा असर डालेगा, और यह जन सुराज पार्टी के लिए एक नई चुनौती पेश करेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर Bihar Teacher Vacancy! बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद और जुड़े, अब कुल 33 हजार से अधिक बहाली

Bihar Teacher Vacancy: बिहार शिक्षक भर्ती में 932 अतिरिक्त पद जोड़े गए हैं, जिससे कुल रिक्तियों की संख्या 33 हजार से अधिक हो गई है। BPSC TRE-4.0 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर #BiharTeacherVacancy,#BPSC,#TRE4

शिक्षक से ADM बने रवींद्र कुमार के घर विजिलेंस का छापा: 79 लाख कैश, 48 महंगी घड़ियां मिलीं, पत्नी भी अधिकारी | पढ़िए –...

Bihar Vigilance Raid: बिहार में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पटना के ADM रवींद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान 79 लाख रुपये नकद, 48 महंगी घड़ियां और #BiharVigilance,#PatnaADM,#CorruptionNews

Bihar MLC Election बड़ी खबर! Deshaj Times की खबर पर लगी मुहर |बिहार MLC चुनाव में BJP ने खेला बड़ा दांव, बागी को भी...

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने चार उम्मीदवार घोषित किए हैं। पटना शिक्षक से नवल किशोर यादव और कोसी स्नातक से डॉ. एनके यादव को फिर मौका मिला। निर्दलीय जी #BiharMLCElection,#BiharBJP,#MLCCandidates

सुपौल में दिनदहाड़े सड़क से अपहरण ! जबरन कार में बैठाया -वायरल वीडियो, फिर 12 घंटे में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई!

Supaul Kidnapping: बिहार के सुपौल में दिनदहाड़े हुए अपहरण के वायरल वीडियो ने सबको चौंका दिया था। पुलिस ने महज 12 घंटे में युवक जिशान खान को अररिया से बरामद कर लिया, लेकिन जांच में #BiharCrime,#SupaulNews,#KidnappingCase