spot_img

दरभंगा के बिरौल में अंतरजिला लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश, SDPO मनीष चंद्र चौधरी की अगुवाई में 5 लुटेरे धराए, देसी कट्‌टा,जिंदा कारतूस, भारी मात्रा में मोबाइल-बाइक बरामद 

spot_img
- Advertisement -

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। उत्तर बिहार के कई थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने वाले अंतर जिला अपराधियों जितेंद्र यादव एवं उसके गुर्गों को बिरौल पुलिस ने दबोच कर दर्जनों कांडों का उदभेदन कर दिया।

- Advertisement -

इसका खुलासा एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता के माध्यम से की। उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर 22 की रात्रि मे गुप्त सूचना मिली कि नेउरी टोले दाथ जगदीश यादव के आम के बगीचा मे कुछ अंतर जिला के सरगना गिरोह चलाने वाले कुख्यात अपराधी कर्मियों ने एकत्रित होकर कोई अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

- Advertisement -

प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं छापा मारी के लिए एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम रात्रि में कोहरे होने के कारण सतर्कता, सुरक्षा पूर्वक बगीचा के घेराबंदी करते हुए छापामारी किया गया। छापेमारी के क्रम में 5 अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी की गई। तथा अन्य भागने में सफल हो गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में Elopement शादी के लिए युवती को बहला-फुसलाकर भगाया, ढूंढने गए पिता पर हमला, FIR

 

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधकर्मियों मे पूछताछ करने पर अपना अपना नाम क्रमशः जितेंद्र यादव पिता स्व.अशर्फी यादव जो कुख्यात अपराधी है, संजय यादव पिता रामबहादुर यादव दोनों ग्राम मिल्की थाना अलीनगर, पप्पू यादव पिता सिंघेश्वर यादव ग्राम अधलुआम थाना बहेड़ा, मो.सरफुद्दीन पिता स्व.निशार उद्दीन ग्राम अफजला थाना बिरौल तथा विक्रम यादव पिता सुरेश यादव ग्राम पड़री थाना घनश्यामपुर सभी जिला दरभंगा बताया।

 

एसडीपीओ ने बताया कि तलाशी के क्रम में इन लोगों के पास से दो देसी कट्टा एवं चार जिंदा कारतूस के अलावा 11  मोबाइल सेट और 5 मोटरसाइकिल बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में LPG Gas Cylinder कल 26,000 से अधिक सिलेंडरों का होगा वितरण, अफवाहों पर न दें ध्यान

 

जितेंद्र उनके सहयोगी संजय यादव, पप्पू यादव सरफुद्दीन एवं विक्रम से पूछताछ के क्रम मे बिरौल थाना क्षेत्र में घटित तीन घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है।

 

एसडीपीओ ने बताया कि इसके अतिरिक्त मधुबनी जिला के मधुबनी, सकरी,भौरोस्थान सहित कई अन्य जिलों में कुख्यात जितेंद्र का गिरोह सक्रिय रहा है। सभी गिरफ्तार अपराधकर्मियों के विरुद्ध दरभंगा जिला के अलावा अन्य जिला के विभिन्न थाना में इसका अपराधिक इतिहास रहा है।

छापामारी टीम मे एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी के साथ पुनि सुरेश कुमार राम, थानाध्यक्ष एस एन सारंग, पुअनि राहुल कुमार, पुअनि मनीष कुमार, पुअनि गुड्डू कुमार, बज्रा प्रभारी राम प्रवेश राम सहित आधा दर्जन से अधिक पुरुष व महिला आरक्षी शामिल थे।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: बीजेपी पॉलिटिक्स मॉडल: सम्राट चौधरी ने टोपी पहनने से किया इनकार, बिहार में सेट किया नया राजनीतिक फॉर्मूला

बीजेपी पॉलिटिक्स मॉडल: बिहार की सियासत में इन दिनों 'टोपी' पर बड़ी बहस छिड़ी...

Darbhanga News: दरभंगा में साइबर फ्रॉड, बैंक मैनेजर बनकर महिला से 2.76 लाख की ठगी, पढ़िए कैसे हुआ साइबर फ्रॉड?

साइबर फ्रॉड: दरभंगा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बैंक मैनेजर...

Darbhanga BIG News: दरभंगा व्यवसायी की संदिग्ध मौत, होटल में मिली लाश, दो दिन से बंद था कमरा, पढ़िए दुर्गंध और कई सवाल!

Darbhanga Businessman Death: दरभंगा के एक होटल में कारोबारी का शव मिलने से सनसनी...