अप्रैल,29,2024
spot_img

दरभंगा के जाले में मखाना, सिंघारा और मक्का किसान उत्पादकों की समस्या और निदान पर विस्तृत मंथन

spot_img
spot_img
spot_img
जाले, देशज टाइम्स। राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम, पटना एवं कृषि विज्ञान केंद्र, जाले की ओर से बुधवार को किसान उत्पादक संगठन का पुनरीक्षण कर्मशाला आयोजित किया गया।

इस कर्मशाला में क्षेत्रीय निदेशक, पटना अनुग्रह केरकेटा उपनिदेशक, श्वेता कुजूर, कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ दिव्यांशु शेखर एवं केंद्र के विशेषज्ञ शरीक हुए। कार्यक्रम में जाले मखाना और सिंघारा, मक्का किसान उत्पादक संगठन सहकारी समिति के किसानों से समिति में बीते गतिविधियों उनकी समस्याओं एवं क्षेत्र में की जाने वाली भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Biraul News| लाश से रिसते खून...धाव ताजा है...अस्मत की खेती में पड़ी अनजान
कर्मशाला दौरान संगठन के कृषकों ने मंच विभूषित अधिकारियों से संगठन अथवा संगठन में की जाने वाली कार्यों के मध्य आने वाली समस्याओं का जिक्र किया और उनके ससमय निदान की अपेक्षा की। इस कर्मशाला में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अंजली सुधाकर, पूजा कुमारी, डॉ. गौतम कुणाल, डॉ. सिराजुद्दीन, डॉ. जगपाल उपस्थित थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें