spot_img

Darbhanga का कुशेश्वरस्थान, 11 माह बीत गए, नहीं दिख रहा विकास, लाचार व्यवस्था का कौन जिम्मेदार?

spot_img
- Advertisement -

कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। कुशेश्वरस्थन पूर्वी के मुख्य पार्षद शत्रुघ्न पासवान उर्फ जरूण पासवान, उपमुख्य पार्षद सुजीत पासवान समेत सभी वार्ड पार्षदों ने नगर पंचायत की कार्यशैली पर बुधवार को जमकर हमला (Development is not visible in Kusheshwarsthan) बोला है।

- Advertisement -

कहा है कि यह कैसी व्यवस्था है जहां विकासात्मक कार्य ठप पड़े हैं। कार्यालय में ताला लटका है। सभी जनप्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्र में विकास कराने के लिए टकटकी लगाए बैठे हैं। लेकिन, कुव्यवस्था का आलम है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

निर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के 11 महीने बाद भी नगर पंचायत में विकास का कोई काम नहीं हो रहा है। इतना ही नहीं कार्यपालक पदाधिकारी सहित नगर पंचायत में नियुक्त कर्मियों के नहीं आने से कार्यालय में ताला लटका रहता है। नगर पंचायत में विकास का कोई काम नहीं होने से जनप्रतिनिधियों को वार्ड के लोगों का कोपभाजन होना पड़ रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga - Kamtaul Ahari Electricity शहरी दर्जा सिर्फ नाम का! कमतौल-अहियारी में आज भी 'ग्रामीण' बिजली, 2 साल से अटका काम | पार्षद अभिषेक कुमार की त्राहिमाम

कार्यालय में ताला लटके रहने से मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद सहित सभी वार्ड पार्षदों को बैठने तक कि ठौर नहीं है। जिससे सभी जनप्रतिनिधियों को जहां तहां भटकना पड़ता है।

जानकारी के अनुसार, 13 वार्ड पार्षदों वाले कुशेश्वरस्थन पूर्वी नगर पंचायत के गठन के बाद 18 दिसंबर 2022 को चुनाव,22 दिसंबर 2022 को मतगणना में सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने 13 जनवरी 2023 को शपथ लेकर विधिवत कार्यभार संभाला लिया।

शपथ ग्रहण के 11 महीने बीतने के बाद भी अब तक नगर पंचायत के किसी भी वार्ड में विकास का कोई काम नहीं हुआ है। सभी जनप्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्र में विकास कराने के लिए टकटकी लगाए बैठे हैं।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में सुबह 5 बजे टहलने निकले युवक की बेरहमी से हत्या, झाड़ी से मिली लाश ! सड़क पर उतरे लोग - प्रदर्शन ! पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम

मुख्य पार्षद शत्रुघ्न पासवान उर्फ जरूण पासवान, उपमुख्य पार्षद सुजीत पासवान सहित सभी वार्ड पार्षद नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर कार्यालय में ताला लटका देख कर आक्रोश व्यक्त करते हुए सभी ने कार्यपालक पदाधिकारी जयचंद्र अकेला पर मनमानी करने का आरोप लगाया है।

कहा कि नगर पंचायत के विभिन्न पदों पर नियुक्त 8 कर्मी भी कार्यालय पर झांकने तक नहीं आते हैं। मुख्य पार्षद श्री पासवान ने बताया कि विभिन्न पदों पर नियुक्त कर्मियों की बहाली कैसे हुई और कौन-कौन किस पद पर है। इसका भी कोई जानकारी किसी जनप्रतिनिधि को नहीं है।

उन्होंने बताया कि नगर पंचायत में विकास का कोई काम नहीं होने से जनप्रतिनिधियों को वार्ड के लोगों का कोपभाजन होना पड़ रहा है। कहा कि सरकार कुशेश्वरस्थन को नगर पंचायत का दर्जा तो दिया गया। लेकिन लोगों को शहरी जैसा मिलने वाले सुविधा यहां नदारत है।

इस संबंध में पूछे जाने पर कार्यपालक पदाधिकारी जयचन्द अकेला ने बताया कि कई नगर पंचायत के प्रभार में रहने से लगातार एक जगह कार्य करना संभव नहीं है।रही बात विकास कार्य नहीं होने की तो सभी वार्डों से तत्काल डेढ़ दर्जन योजनाओं के तकनीकी स्वीकृति के लिए नगर विकास प्रमंडल दरभंगा को भेजा गया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला: हत्या, अपहरण और जानलेवा हमले के 13 आरोपियों को नहीं मिली जमानत!

उन्होंने बताया कि नगर पंचायत में विकास का कोई काम नहीं होने से जनप्रतिनिधियों को वार्ड के लोगों का कोपभाजन होना पड़ रहा है। कहा कि सरकार कुशेश्वरस्थन को नगर पंचायत का दर्जा तो दिया गया। लेकिन लोगों को शहरी जैसा मिलने वाले सुविधा यहां नदारत है।

रही बात विकास कार्य नहीं होने की तो सभी वार्डों से तत्काल डेढ़ दर्जन योजनाओं के तकनीकी स्वीकृति के लिए नगर विकास प्रमंडल दरभंगा को भेजा गया। लेकिन नगर विकास प्रमंडल मधुबनी ने अपने पत्र के हवाले से कुशेश्वरस्थन पूर्वी नगर पंचायत उनके अधीन होने की जानकारी दी।

नगर विकास प्रमंडल दरभंगा और मधुबनी के बीच फंसे मामले को लेकर तकनीकी स्वीकृति मिलने में बिलंब के कारण विकास कार्य रुका हुआ है। जैसे ही नगर विकास प्रमंडल दरभंगा और मधुबनी के मामले का निराकरण होता है। विकास का काम शुरू हो जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के शहरों का बदलेगा नक्शा! 43 शहरों के लिए मास्टर प्लान, 12 नई टाउनशिप से बदलेगी तस्वीर, होगा 1 लाख करोड़ का निवेश

Bihar Urban Planning: बिहार के शहरी विकास मंत्री नीतीश मिश्रा ने घोषणा की है कि राज्य के 43 शहरों के लिए मास्टर प्लान तैयार किए जा रहे हैं और 12 नई सैटेलाइट टाउनशिप भी विकसित होंगी।#BiharUrbanPlanning,#PatnaDevelopment,#MasterPlanBihar

Araria News Shocking! एंबुलेंस से 60 किलो गांजा जब्त, बिहार-नेपाल सीमा पर खुली ‘स्वास्थ्य सेवा’ की पोल

Bihar Ganja Smuggling: बिहार-नेपाल सीमा पर एक एंबुलेंस जैसी वैन से करीब 60 किलो गांजा बरामद हुआ है। 'दिव्य ज्योति अस्पताल' लिखी इस गाड़ी के ड्राइवर के फरार होने से कई सवाल उठ रहे हैं।#BiharNews,#GanjaSmuggling,#NepalBorder

बिहार में बाढ़ का विकराल रूप! सोन नदी में पहुंचा रिकॉर्ड 5.25 लाख क्यूसेक पानी, 56 गेट खुले

Bihar Flood: बिहार में बाढ़ का संकट गहरा गया है। गंगा-गंडक के बाद सोन नदी में इस साल का सबसे अधिक 5.25 लाख क्यूसेक पानी पहुंचा, जिससे इंद्रपुरी बराज के 56 गेट खोल दिए गए हैं#BiharFlood,#SoneRiver,#FloodAlert

तेजस्वी का सरकार पर तीखा हमला: ‘घोटाले किए तो एजेंसियां क्यों छोड़ देतीं?’ | किस बात का ग्रोथ मोदी जी? साल हो...

Tejashwi Yadav: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर बाढ़ प्रबंधन, बेरोजगारी और महंगाई को लेकर तीखे सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रशांत किशोर के 'डस्टबिन घोटाले' के आरोपों#TejashwiYadav,#BiharPolitics,#BiharFloods