spot_img

Darbhanga News|Kusheshwarsthan Jalabhishek News| देखें VIDEO | सुबह 3 बजे खुला बाबा कुशेश्वर का पट, 5 लाख भक्त, महादेव के जयघोष, देखें VIDEO |

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| सुबह 3 बजे खुला बाबा कुशेश्वरस्थान का पट। शिव जयघोष करते पांच लाख भक्तों ने किया जलाभिषेक। कुशेश्वरस्थान फुलतोड़ा एसएच 56 बन जाने से मधुबनी समेत खगड़िया, भागलपुर, अररिया, बेगूसराय, सहरसा समेत पूर्वांचल के अन्य जिलों के भक्तों का दिख रहा अलग ही जोश। एसडीओ उमेश कुमार भारती, एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी, थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह मंदिर मुख्य द्वार से गर्भगृह तक दिखे मुस्तैद...। चहुंओर हर...हर महादेव के जयघोष के बीच पहुंचे डीआईजी बाबूराम, भक्तों के साथ मिलकर किया बाबा को जलाभिषेक

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| देखें VIDEO | सुबह 3 बजे खुला बाबा कुशेश्वर का पट, 5 लाख भक्त, महादेव के जयघोष, देखें VIDEO | दरभंगा के कुशेश्वरस्थान का सौभाग्य है, उसके पास बाबा कुशेश्वरनाथ हैं।

- Advertisement -

- Advertisement -

मिथिलांचल के लिए देवघर अगर बाबा का सर्वाधिक प्रिय जगह है तो दूसरा स्थान उत्तर बिहार के बाबा धाम नाम से प्रसिद्ध बाबा कुशेश्वरनाथ धाम का है। यही वजह है, सोमवार को प्रथम सोमवारी पर ही पूरे प्रदेश से भक्तों का रैला उमड़ पड़ा। देखें VIDEO|

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मछली पालकों की किस्मत चमकी! बिहार सरकार दे रही 80% तक सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

सोमवार की अहले सुबह ती बजे का नजारा देखिए। पहले प्रधान पूजा होती है। फिर, बाबा का पट खुलता है। भक्तों की शक्ति (Devotees gathered for Jalabhishek at Kusheshwarsthan in Darbhanga) देखिए अपनी अराध्य देव महादेव की शरण में पहुंचने के लिए सुबह तीन बजे से ही महिला और पुरुषों श्रद्धालुओं की पूजा अर्चना चल रहीं थी। दोपहर विश्राम तक अनवरत जलाभिषेक के साथ जारी रहा।

कुशेश्वरस्थान फुलतोड़ा एसएच 56 बन जाने से खगड़िया, भागलपुर, बेगूसराय, सहरसा समेत पूर्वांचल के अन्य जिलों के भक्तों की भीड़ यहां दिख रहीं। जलाभिषेक के दौरान मधुबनी जिले के लखनपट्टी की अन्नू देवी, धवोलिया की नेहा कुमारी, नालंदा के पंकज कुमार, विनीत कुमार, अनुपम कुमारी, प्रवीण साहु, ताजपुर से मिक्की कुमारी, पड़ोसी देश राजविराज नेपाल से कंचन कुमारी से जलाभिषेक करने पहुंचे भक्तों ने बताया कि यहां हमारी हर मनोकामना पूरी होती है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Road Accident बेनीपुर में सड़क हादसे का खौफनाक मंजर! कोर्ट मुंशी की हालत बेहद नाजुक, DMCH में जिंदगी की जंग

Darbhanga News|Kusheshwarsthan Jalabhishek News| देर रात 12 बजे से ही बिरौल एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी

सुरक्षा की दृष्टिकोण से देर रात 12 बजे से ही बिरौल एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने सभी पुलिस कर्मियों को चिन्हित स्थानों पर पहुंचने का निर्देश दिया। देर रात से मंदिर के गर्भगृह सहित अन्य जगहों का जायजा लेते रहे। एसडीपीओ श्री चौधरी खुद मंदिर के गर्ववृह का कमान संभाल रखे थे। बीच-बीच में मंदिर एवं अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी की मॉनिटर पर निगरानी करते दिखे।

एसडीपीओ श्री चौधरी ने बताया कि सावन की पहली सोमवारी में 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओ ने भोलेनाथ की जलाभिषेक किया। इस बीच ॐ नमः शिवाय, हर हर बमबम बोल बम बोल बम तथा जय कुशेश्वरनाथ के जयकारों से कुशेश्वरस्थान शिवनगरी गूंज रहा था। न्यास समिति के सदस्यों ने भक्तों को सुरक्षा एवं सतर्कता का निर्देश माइकिंग के जरिये देते दिखे। इससे पूर्व कभी भी सावन के पहली सोमवारी में श्रद्गाकुओ की ऐसी भीड़ नही दिखी गयी थी।

यह भी पढ़ें:  पटना में रजिस्ट्री कराना हुआ मुश्किल! पेपरलेस सिस्टम ने लोगों की बढ़ाई परेशानी, जानें क्यों

शिवनगरी में आए श्रद्धालुओं की भीड़ धवोलिया पुल से मंदिर तक लगभग लग्भग एक किमी महिला की लंबी लाइन, पारो से लेकर शिवनगरी मंदिर तक तीन किमी की लंबी लाइन लगी हुई थी। कोई दंडप्रणाम, कोई नाचते, कोई तपिस भरी धूप की चिंता किए बगैर अनवरत पहुंच रहा था।

Darbhanga News|Kusheshwarsthan Jalabhishek News| न्यास समिति के अध्यक्ष सह एसडीओ उमेश कुमार भारती

न्यास समिति के अध्यक्ष सह एसडीओ उमेश कुमार भारती मंदिर और मंदिर के मुख्य द्वार पर डटे हुए थे। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह गर्भगृह के प्रवेश द्वार पर तौनात थे। मंदिर के मुख्य द्वार पर कुशेश्वरस्थान पूर्वी के बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु तथा कुशेश्वरस्थान के बीडीओ एवं न्यास समिति के सचिव बिमल चंद्र खा थे। मंदिर के पूर्वी द्वर पर मेडिकल टीम में डॉ. ज्ञानेश पाठक मौजूद थे। इधर,अस्मा पुल के पास टेंट लगाकर पानी, चाय, मेडिकल की विशेष व्यवस्था थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना के सरकारी कार्यक्रम में बड़ा खुलासा! रंगेहाथ पकड़े गए 3 पॉकेटमार, जानिए क्या-क्या हुआ बरामद?

Patna Crime News: पटना में सरकारी कार्यक्रम के दौरान पॉकेटमारी करते तीन बदमाशों को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गिरफ्तार किया, उनके पास से सात हजार रुपये और #PatnaCrimeNews,#BiharPolice,#Gandhimaidan

नालंदा में दहला देने वाली वारदात! 6 दिन बंधक बनाकर मजदूर को पीटा, ठेकेदार ने खेत में गाड़ दिया शव

Bihar Crime: बिहार के नालंदा में एक मजदूर दंपति को 6 दिनों तक बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। ठेकेदार पर लोहे की रॉड से पीटकर मजदूर पति की हत्या करने और शव को खेत में गाड़ने #BiharCrime,#NalandaNews,#LaborExploitation

मछली पालकों की किस्मत चमकी! बिहार सरकार दे रही 80% तक सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

Bihar Fish Farming Scheme: बिहार सरकार ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अति पिछड़ा वर्ग के मछली पालकों के लिए 'विशेष घटक पैकेज योजना' के तहत बंपर सब्सिडी की घोषणा की है। इस योजना में #BiharFishFarming,#BiharGovernmentScheme,#FishFarmers

बिहार में घर बनाना हुआ आसान! अब सरकार देगी 90 दिन की मजदूरी, ऐसे उठाएं लाभ | जानिए -मंत्री श्रवण कुमार की ‘...

Bihar Housing Scheme: बिहार के ग्रामीण इलाकों में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत घर बनाने वाले लाभार्थियों को अब 90 दिनों की मजदूरी मिलेगी। यह राशि 'वीबी-जी राम जी योजना' के #BiharHousingScheme,#RuralDevelopmentBihar,#AwasYojana