spot_img

Darbhanga के DMCH का इमरजेंसी विभाग, ये फाइट बड़ा जबर्दस्त है…पहले पड़ोस में मारपीट, इलाज कराने पहुंचे तो यहां भी आकर धो डाला

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा के DMCH का इमरजेंसी विभाग, जहां एक महिला सांस लेने वाली मशीन लेकर फरार है वहीं, इमरजेंसी विभाग स्थित पर्ची काटने वाले काउंटर पर खड़े एक मरीज और उसके परिजन को तीन-चार लोगों ने यूं पीटा, कि देखने वाले देखते ही रह गए।

- Advertisement -

हद यह मारपीट इतनी जबरदस्त थी कि सुरक्षा गार्डों, ट्रॉलीमैनों और परिजनों के हस्तक्षेप के बाद भी शांत नहीं हुआ। बाद में पहुंचीं बेंता पुलिस ने मामले को शांत कराया। इस दौरान इमरजेंसी वार्ड रणक्षेत्र बना रहा। और तमाशबीन मरीज और उसके परिजन इलाज कराने आए अन्य लोग मारपीट का नजारा देखते रहे। पढ़िए रितेश कुमार सिन्हा की यह रिपोर्ट

- Advertisement -

डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग का परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। दो मरीजों के परिजन आपस में जमकर मारपीट करते काफी हंगामा करने लगे जिससे अफरा तफरी का माहौल हो गया। मामला इतना बढ़ गया है कि स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर फ़ोन करने पुलिस को बुला लिया तब जाकर मामला शांत हो सका।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा एयरपोर्ट पर दिल दहला देने वाला मंजर: फटा फ्लाइट का टायर, फिर कैसे बची 150 यात्रियों की जान?

बताया जाता है की इमरजेंसी विभाग स्थित पर्ची काटने वाले काउंटर पर खड़े एक मरीज व उसके परिजन को तीन-चार लोग पीटने लगे। उसे देखकर अन्य मरीज सहम गये। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि यह मारपीट इतनी जबरदस्त थी कि सुरक्षा गार्डों, ट्रॉलीमैनों और परिजनों के हस्तक्षेप के बाद भी शांत नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में सरकारी पैसे की हेराफेरी, डीएम सख़्त, जानिए कहां गए ₹92,770, पंचायत सचिव पर बड़ा एक्शन, पढ़िए रिपोर्ट

फिर फोन कॉल पर पहुंचे 112 के पुलिस जवानों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। बताया जाता है कि सदर थाना क्षेत्र के सदर थाना क्षेत्र के छपकी-पररी निवासी मो. कैयूम के घर के आगे जल-नल योजना के तहत पानी का नल लगा हुआ है। इसी नल पर उनकी पड़ोसन रिश्तेदार शहजादी खातून गंदे कपड़े को धो रही थी।

इसे देखकर मो. कैयूम ने दूसरी जगह जाकर कपड़े धोने को कहा। शहजादी वहां से नहीं हटने के लिए तैयार नहीं हुई। इस दौरान विवाद होने लगा और देखते ही देखते दोनों पड़ोसी रिश्तेदारों का पूरा परिवार आपस में मारपीट करने लगा।

इस मारपीट में मो. अब्दुल कैयूम की पत्नी रुखसाना खातून (37) और पुत्र मो. अली शेख (17) पुत्र मो. अली शेर और मो. दाऊद कि पत्नी समीना का सिर फूट गया। ये सभी इलाज कराने के लिए डीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे जहां इन लोगों का इलाज चल रहा था।

इस दौरान दूसरा पक्ष मो. जाकिर, मो. समीर,रेहाना खातून व शहजादी का परिवार भी डीएमसीएच पहुंच गया औऱ देखते ही दोनों पक्ष डीएमसीएच परिसर एकबार फिर एक दूसरे से भिड़ गए और जमकर मारपीट होने लगी। काफी हंगामा होने पर स्थानीय बेंता थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच कर मामले शांत करवाया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में ऐतिहासिक गुंबद क्षतिग्रस्त! जलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर गिरी आसमानी बिजली, 25 भक्तों की जान बची, अब आगे क्या होगा?

इस सम्बंध में जख्मी रुकसाना का पुत्र मुजाहिर ने बताया कि उनके गली में जलजमाव लगा हुआ है। उस पानी को ये लोग निकालने की कोशिश कर रहे थे। इस बात से नाराज होकर दूसरे पक्ष मो. जाकिर का परिवार मारपीट करने लगा जिससे मेरी मां और कई लोगों का सिर फट गया जिसका इलाज कराने डीएमडीएच आये थे। उन लोगों ने पीछा करते हुए डीएमसीएच भी पहुंच गये और यहां भी मारपीट करने लगे है।

इस संबंध में बेंता थानाध्यक्ष रेखा कुमारी ने बताया कि डीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में इलाज कराने आये मरीज के दो पक्ष आपस में मारपीट करने लगे। काफी हंगामा होने पर दोनो पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया गया है। अभी किसी भी तरफ से कोई आवेदन नहीं मिला है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में स्वास्थ्य क्रांति! अब हर जिला अस्पताल बनेगा सुपर स्पेशियलिटी, 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों पर CCTV की निगरानी | स्वास्थ्य मंत्री निशांत...

Bihar Health Services: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने बड़ा ऐलान किया है। अब सभी जिला अस्पताल सुपर स्पेशियलिटी बनेंगे और 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों क#BiharHealth,#SuperSpecialityHospital,#HealthMinisterNishant

बिहार सिपाही भर्ती: लाखों की डील का खुलासा, बड़े सॉल्वर गिरोह का पर्दाफाश, 15 गिरफ्तार, लाखों की डील, ब्लैंक चेक का खेल और...

Bihar Recruitment Exam: खगड़िया में सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस ने केंद्राधीक्षक, शिक्षक और सॉल्वर गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो लाखो#BiharRecruitmentExam,#KhagariaPolice,#SolverGang

पंचायत चुनाव पर आया बड़ा ऐलान: अब नहीं बदलेगी पंचायतों की…

Bihar Panchayat Election: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि इस बार परिसीमन नहीं होगा, जिससे लाखों उम्मी#BiharPanchayatElection,#DeepakPrakash,#PanchayatiRaj

गया में मोमोज बेचने वाला निकला हैवान! 10 अश्लील वीडियो VIRAL, कई युवतियां शिकार, FIR दर्ज

Gaya News: गया के बांकेबाजार में एक मोमोज विक्रेता रेहान के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई है। उस पर 10 अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप है।#GayaNews,#BankebazarCrime,#POCSOAct