spot_img

मुजफ्फरपुर के दरभंगा चैप्टर में शिक्षकों को नए तरीकों से अपडेट रहने की ट्रेनिंग, किताबी ज्ञान से इतर छात्रों को तकनीकी जागरूकता पर जोर

spot_img
- Advertisement -

मुजफ्फरपुर के दरभंगा चैप्टर में शिक्षकों को नए तरीकों से अपडेट रहने की ट्रेनिंग, किताबी ज्ञान से इतर छात्रों को तकनीकी जागरूकता पर जोर दरभंगा, देशज टाइम्स। नाॅर्दर्न सहोदय स्कूल्स काॅम्पलेक्स, मुजफ्फरपुर के दरभंगा चैप्टर के तत्वावधान में पब्लिक स्कूल दरभंगा, बेला के प्रतिभागियों के लिए कार्यशाला का आयोजन विद्यालय के ही सभागार में किया गया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

नाॅर्दर्न सहोदय स्कूल्स काॅम्पलेक्स,दरभंगा चैप्टर के सचिव हीरा कुमार झा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में साधनसेवी के रूप में उसी विद्यालय के प्राचार्य राजा राम चौरसिया तथा सहोदय के प्रतिनिधि के रूप में दरभंगा चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. एसएएच आब्दी एवं मुख्य अतिथि के रूप में दरभंगा सदर के प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सौरभ मंचासीन थे। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों की ओर से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में Elopement शादी के लिए युवती को बहला-फुसलाकर भगाया, ढूंढने गए पिता पर हमला, FIR

 

साधनसेवी एवं प्रतिभागियों के सम्मान में स्वागत भाषण में सहोदय के अध्यक्ष डॉ. एसएएच आब्दी ने प्रशिक्षण पर बलमुजफ्फरपुर के दरभंगा चैप्टर में शिक्षकों को नए तरीकों से अपडेट रहने की ट्रेनिंग, किताबी ज्ञान से इतर छात्रों को तकनीकी जागरूकता पर जोर देते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसार सभी शिक्षकों को शिक्षण के नये तौर तरीकों में खुद को ढ़ालना है, जिसके लिए प्रशिक्षण ही एक मात्र माध्यम है।

मुख्य अतिथि विजय सौरभ ने अपने छात्र जीवन को याद करते हुए कहा कि पहले सिर्फ किताबी ज्ञान को ही पढ़ाई माना जाता था। उस समय तकनीकी इतनी विकसित नहीं थी। परंतु आज के समय में संसाधन काफी विकसित और समावेशी हो गया है। बस आवश्यकता है कि विद्यार्थियों को उसके अनुरूप तैयार किया जाए।मुजफ्फरपुर के दरभंगा चैप्टर में शिक्षकों को नए तरीकों से अपडेट रहने की ट्रेनिंग, किताबी ज्ञान से इतर छात्रों को तकनीकी जागरूकता पर जोर

सीबीएसई की ओर से तय मापदंड के आधार पर संबद्धता प्राप्त विद्यालयों के सभी शिक्षकों, प्राचार्यों को अध्यापन के क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों में अद्यतन रहने के लिए एक सत्र में 50 घंटे का प्रशिक्षण अनिवार्य है। इसी क्रम में आज 100 शिक्षकों ने कार्यशाला में भाग लिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: भीषण घर में आग से 4 घर तबाह, 3 बकरियां जिंदा जलीं, लाखों का नुकसान

 

कार्यशाला का‌ विषय- “हैप्पी क्लासरूम” था। सभी प्रतिभागियों ने पूरी दिलचस्पी के साथ वर्ग कक्ष को खुशनुमा बनाए रखने के नये नये तरीकों को सीखा और कई तरह की गतिविधियों को करके खुद को राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 के अनुरूप तैयार किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना मेट्रो: शहर की लाइफलाइन बनने जा रही पटना मेट्रो, 12 प्रमुख स्टेशनों को मिलेगा लाभ !

पटना मेट्रो: पटना में रहने वालों के लिए एक बड़ी खबर है! शहर की...

Bihar BJP में जल्द होगा बड़ा फेरबदल, 50% नए चेहरे; नई टीम पर मंथन तेज

Bihar BJP: बिहार की राजनीति में इन दिनों उथल-पुथल मची है, और अब बीजेपी...

Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें बाकी जगहों का हाल

Bihar Weather: बिहार के मौसम ने एक बार फिर अपनी चाल बदल ली है।...