spot_img

दरभंगा के जाले का रतनपुर…जहां शहीदों की यादों में धड़कता है हर किसी का दिल…लगते हैं हर बरस मेले…

spot_img
- Advertisement -
फोटो कैप्शन: दरभंगा जिला पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने जाले के रतनपुर में सेना दिवस पर बैठक करते हुए। 
जाले, देशज टाइम्स। जाले का रतनपुर शहीदों की चिंताओं पर लगगते हैं हर बरस मेले…  प्रखंड क्षेत्र के पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से जाले प्रखंड के रतनपुर गांव में, 75 वीं सेना दिवस मौके पर रतनपुर गांव स्थित शहीद स्मारक पर समारोह आयोजित कर शहीदों को श्रृद्धांजलि अर्पित किया गया।

75वां सेना दिवस के मौके पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता पूर्व सैनिक सूबेदार आश नारायण ठाकुर ने
किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सूबेदार श्री ठाकुर ने कहा कि 15 जनवरी 1949 को ब्रिटिश सेनाध्यक्ष जनरल राय फ्रांसिस बूचड़ से भारतीय  कमांडर जनरल के एम करियप्पा ने पदभार ग्रहण किया था। इसी उपलक्ष में  आज के दिन हर वर्ष भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सैनिक शंभु शरण चौबे ने कहा कि आज के दिन को भारतीय नागरिकों और देश की सुरक्षा करते हुए शहीद जवानों की शहादत पर हम सैनिक श्रद्धांजलि के रूप में मनाते हैं। पूर्व सैनिक राजीव कुमार ठाकुर ने कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1776 में कोलकाता में भारतीय सेना का गठन किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा LNMU में 'व्यावसायिक अनुसंधान' पर 5 दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन, पढ़िए संकायाध्यक्ष प्रो. एचके सिंह ने क्या बताया

उस समय भारतीय सेना का एक ब्रिटिश भारतीय सेना ईस्ट इंडिया कंपनी की एक टुकड़ी थी,जिसे बाद में ब्रिटिश भारतीय सेना के रूप में मान्यता मिली इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता रामप्रवेश ठाकुर ने समाज और पूर्व सैनिकों को तालमेल बिठाकर कार्य करने पर बल दिया।

- Advertisement -

कार्यक्रम में मंच संचालन पूर्व सैनिक सेवा परिषद के उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी दिनेश ठाकुर ने की मौके पर उपस्थित सैनिक कैलाश महतो, पूर्व सैनिक मिथिलेश ठाकुर, पूर्व सैनिक ठाकुर, सुरेश ठाकुर, राम ठाकुर, योगेंद्र पासवान, विनय कुमार झा, रामदयाल ठाकुर, राम प्रभु ठाकुर, उपेंद्र ठाकुर, अमित कुमार, सुमित कुमार, राम नारायण ठाकुर ने सेना दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया।

- Advertisement -

उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रतनपुर स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों के आदम प्रतिमा शहीद प्रदीप शर्मा तथा अमर शहीद विलट दर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में Drone Technology इंजीनियरिंग कॉलेज में ड्रोन तकनीक का जलवा, पूर्व छात्रों के स्टार्टअप ने सिखाए उड़ने वाले यंत्रों के गुर
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: बीजेपी पॉलिटिक्स मॉडल: सम्राट चौधरी ने टोपी पहनने से किया इनकार, बिहार में सेट किया नया राजनीतिक फॉर्मूला

बीजेपी पॉलिटिक्स मॉडल: बिहार की सियासत में इन दिनों 'टोपी' पर बड़ी बहस छिड़ी...

Darbhanga News: दरभंगा में साइबर फ्रॉड, बैंक मैनेजर बनकर महिला से 2.76 लाख की ठगी, पढ़िए कैसे हुआ साइबर फ्रॉड?

साइबर फ्रॉड: दरभंगा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बैंक मैनेजर...

Darbhanga BIG News: दरभंगा व्यवसायी की संदिग्ध मौत, होटल में मिली लाश, दो दिन से बंद था कमरा, पढ़िए दुर्गंध और कई सवाल!

Darbhanga Businessman Death: दरभंगा के एक होटल में कारोबारी का शव मिलने से सनसनी...