spot_img

दरभंगा में मछली बिक्री केंद्र, फिश फीड मील, बायोफ्लॉक टैंक निर्माण को आगे आया मत्स्य विभाग, योजना का उठाइए लाभ

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। जिला मत्स्य पदाधिकारी-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने गुरुवार को बताया है कि पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनान्तर्गत नया तालाब निर्माण, बायोफ्लॉक टैंक निर्माण, फिश फीड मील स्थापना, जिंदा मछली बिक्री केंद्र का निर्माण, तीन पहिया एवं मोटर साइकिल सह आइस बॉक्स योजना इत्यादि हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया जा रहा है।

- Advertisement -

इसमें सामान्य वर्ग  के लिए 40 प्रतिशत एवं महिला/अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के लिए 60 प्रतिशत अनुदान निर्धारित है। साथ ही राज्य योजनान्तर्गत वितीय वर्ष 2022-23 के लिए भ्रमण दर्शन योजना तथा सात निश्चय अंतर्गत निजी तालाब का जीर्णोद्वार एवं समग्र अलंकारी मात्स्यिकी योजना हेतु भी आवेदन आमंत्रित किया जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

इसमें सामान्य वर्ग के लिए 50 प्रतिशत तथा अति पिछड़ा वर्ग/ अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के लिए 70 प्रतिशत अनुदान निर्धारित है। आवेदन के लिए वांछित कागजात यथा-भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र/लीज(9 वर्ष) एकरारनामा(1000 रुपये) नन जुडिसियल स्टाम्प, अधतन रसीद, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र आवश्यक है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खून से सनी सुबह: घर से बुलाकर युवक को तलवार से काटा, पुलिस के जवान को मारी गोली, जानिए

आवेदन करने की अंतिम तिथि माह- अगस्त,2022 तक है। दरभंगा जिले के इच्छुक मत्स्य कृषकों/मत्स्य पालकों से अनुरोध है कि उक्त योजना में वांछित कागजातों के साथ ऑनलाइन आवेदन करें एवं विभागीय योजनाओं का लाभ उठाएं।
योजना के लिए आवेदन fisheries.bihar.gov.in पर ऑनलाइन प्राप्त किए जाएंगे। विशेष जानकारी के लिए जिला मत्स्य कार्यालय, दरभंगा में सम्पर्क करें, मोबाइल नंबर- 9473191603, 9473191574

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर में बच्चों का मैदान छीनने की साजिश? हाईटेक पार्क के नाम पर हो रहा कुछ और, फूटा लोगों का गुस्सा

Bhagalpur TNB Maidan: भागलपुर के टीएनबी कॉलेजिएट मैदान में अमृत 2.0 योजना के तहत पार्क बनाने का स्थानीय लोगों और पूर्व छात्रों ने कड़ा विरोध किया है। उनका आरोप है कि हाईटेक के नाम पर#BhagalpurNews,#TNBCollegiateMaidan,#AmritYojana

घनश्यामपुर में मां-बेटे पर टूटा कहर! तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ली मां की जान, बेटा ICU में

Ghanshyampur Accident: घनश्यामपुर में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में एक मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार क#GhanshyampurNews,#BiharAccident,#RoadSafety

मोहर्रम से पहले भागलपुर में हाई अलर्ट! DM-SSP ने खुद संभाली सुरक्षा की कमान, जानिए क्या हैं तैयारी

Bihar Moharram: मोहर्रम पर्व को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने संवेदनशील मार्गों का निरीक्षण#BiharMoharram,#BhagalpurSecurity,#LawAndOrder

विक्रमशिला सेतु हादसे में बेटे का दर्द: ‘4 लाख से नहीं चलेगा परिवार’, पुल निगम पर फूटा गुस्सा!

Bhagalpur Accident: भागलपुर के विक्रमशिला सेतु हादसे में पिता को खोने के बाद बेटे लक्की कुमार का दर्द छलका है। उन्होंने पुल निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि 4 लाख रुपये के#BhagalpurAccident,#VikramshilaSetu,#BridgeSafety