spot_img

Darbhanga News | Flying Squad Team E-2024 | दरभंगा में उड़न दस्ता तैयार…ये अधिकारी हैं FST में

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Darbhanga News | Lok Sabha Election 2024 | दरभंगा में उड़न दस्ता तैयार…ये अधिकारी हैं FST में जहां, लोक सभा आम निर्वाचन में चुनावी व्यय पर नियंत्रण, पर्यवेक्षण तथा चुनाव के क्रम में आर्थिक अपराध पर नियंत्रण एवं कार्रवाई के लिए उड़न दस्ता दल का गठन किया गया है।

- Advertisement -

Darbhanga News | Flying Squad Team E-2024 | इन पर रहेगी खास नजर

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली की ओर से निर्वाचनों की शुचिता बनाए रखने के प्रयोजनार्थ एतद् की ओर से निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन क्षेत्र में अत्यधिक प्रचार खर्चों, घूस की वस्तुओं का नकद या वस्तु रूप में वितरण, अवैध हथियारों, गोला-बारूद, मदिरा या असामाजिक तत्वों आदि की आवाजाही एवं आदर्श आचार संहिता संबंधी प्रावधानों के उल्लंघन पर निगरानी रखने के लिए उड़न दस्तों का गठन किया गया है।

- Advertisement -

Darbhanga News | Flying Squad Team E-2024 | विधान सभावार उड़न दस्ता दल

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन की ओर से लोक सभा आम निर्वाचन के दृष्टिगत दरभंगा जिला में अद्यतन निर्देश के तहत चुनावी व्यय पर नियंत्रण, पर्यवेक्षण तथा चुनाव के क्रम में आर्थिक अपराध पर नियंत्रण एवं कार्रवाई के लिए तत्काल प्रभाव से विधान सभावार उड़न दस्ता दल (एफएसटी) का गठन किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में दबंगई नहीं चली! शराबबंदी के बीच पुलिस ने दबोचा फरार तस्कर, घर से मिली हजारों लीटर शराब

Darbhanga News | Flying Squad Team E-2024 | इनकी हुई प्रतिनियुक्ति

उन्होंने कहा कि उड़न दस्ता दल निर्वाचन की घोषणा की तारीख (प्रेस नोट) से सक्रिय हो जाती है। उन्होंने कहा कि 78-कुशेश्वरस्थान (अजा) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए राकेश सिंह यादव, अंचलाधिकारी, कुशेश्वरस्थान, अखिलेश कुमार, अंचलाधिकारी, कुशेश्वरस्थान पूर्वी के साथ-साथ प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, कुशेश्वरस्थान एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी तथा अंचलाधिकारी, बिरौल की प्रतिनियुक्ति प्रतिनियुक्ति की गई है।

Darbhanga News | Flying Squad Team E-2024 | गौड़ाबौराम विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए

79-गौड़ाबौराम विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अशुतोष सनी, अंचलाधिकारी, किरतपुर के साथ-साथ अंचलाधिकारी, गौड़बौराम एवं प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, गौड़ाबौराम की प्रतिनियुक्ति की गई है।

Darbhanga News | Flying Squad Team E-2024 | बेनीपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए

80-बेनीपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अंचलाधिकारी, बेनीपुर के साथ-साथ प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, बिरौल एवं बहेड़ी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

Darbhanga News | Flying Squad Team E-2024 | अलीनगर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए

81-अलीनगर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अंचलाधिकारी, अलीनगर, घनश्यामपुर एवं तारडीह की प्रतिनियुक्ति की गई है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा मौका!

Darbhanga News | Flying Squad Team E-2024 | दरभंगा ग्रामीण विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए

82-दरभंगा ग्रामीण विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अंचलाधिकारी, मनीगाछी एवं दरभंगा सदर तथा प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, मनीगाछी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

Darbhanga News | Flying Squad Team E-2024 | दरभंगा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए

83-दरभंगा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अंचलाधिकारी, बहादुरपुर, राजस्व पदाधिकारी, बहादुरपुर तथा प्रखण्ड सहकारिता प्रचार पदाधिकारी, दरभंगा की प्रतिनियुक्ति की गई है।

Darbhanga News | Flying Squad Team E-2024 | हायाघाट विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए

84-हायाघाट विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अंचलाधिकारी, बहेड़ी, हायाघाट एवं प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, हायाघाट की प्रतिनियुक्ति की गई है।

Darbhanga News | Flying Squad Team E-2024 | बहादुरपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए

85-बहादुरपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अंचलाधिकारी, हनुमाननगर, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी हनुमानगर, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, बहादुरपुर, प्रखण्ड सहकारिता प्रचार पदाधिकारी, बहादुरपुर तथा प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, बहादुरपुर की प्रतिनियुक्ति की गई है।

Darbhanga News | Flying Squad Team E-2024 | केवटी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए

86-केवटी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अंचलाधिकारी, केवटी, सिंहवाड़ा, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, केवटी के साथ-साथ राजस्व कर्मचारी, सिंहवाड़ा मुकेश कुमार एवं अमर कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई है।

87-जाले विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अंचलाधिकारी, जाले, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, सिंहवाड़ा, जाले के साथ-साथ राजस्व कर्मचारी, सिंहवाड़ा चंद्रकान्त कुमार एवं चंद्रभुषण कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति की गई है।

Darbhanga News | Flying Squad Team E-2024 | एफएसटी को मिली यह जवाबदेही

जानकारी के अनुसार, उड़नदस्ता दल (एफएसटी) का दायित्व मुख्य कर्तव्य :- आदर्श आचार संहिता के उल्लंघनों और सम्बद्ध शिकायतों के सभी मामलों, डराने, धमकाने, असामाजिक तत्वों, मदिरा, हथियार एवं गोला बारूद तथा निर्वाचकों को रिश्वत देने के प्रयोजनार्थ भारी मात्रा में नकदी को लाने-ले जाने की सभी शिकायतों के साथ-साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, अभ्यर्थियों, राजनीतिक दल की ओर से उपगत या अधिकृत निर्वाचन संबंधी सभी शिकायतों पर कार्रवाई करना शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime | DMCH में छात्रा से छेड़छाड़, रात में हुआ ये कांड, आरोपी ड्रेसर पकड़ा गया!

Darbhanga News | Flying Squad Team E-2024 | राजनीतिक दलों पर रहेगी नजर

आयोग की ओर से निर्वाचन की घोषणा किये जाने के उपरांत, राजनीतिक दलों की ओर से किए जाने वाले प्रमुख रैली, सार्वजनिक बैठकें या अन्य बड़े खर्चों की वीडियो निगरानी दल की सहायता से वीडियोग्राफी करना।

Darbhanga News | Flying Squad Team E-2024 | कार्रवाई की निगरानी

इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता एवं चुनाव से संबंधित खर्च के संबंध में सूचना/परिवाद प्राप्त होने पर उनकी जांच करना, निर्वाचन आयोग एवं जिला स्तर से प्राप्त परिवादों की जांच करना, परिवाद प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई करना और यदि घटनास्थल पर पहुंचने में ज्यादा समय लगने की संभावना हो तो वैसी स्थिति में स्थानीय थाना को घटनास्थल पर भेजना एवं उनकी ओर से कृत कार्रवाई की निगरानी करनी है।

Darbhanga News | Flying Squad Team E-2024 | सतत संपर्क में रहेंगे

उन्होंने कहा कि उड़नदस्ता दल निर्वाचन व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग के सतत संपर्क में रहेंगे एवं नोडल पदाधिकारी, निर्वाचन व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग दरभंगा के निर्देशानुसार आयोग के अद्यतन निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports