spot_img

दरभंगा में इग्नू की जनवरी-2022 सत्र में ऑनलाइन नामांकन की अंतिम तिथि 25 मार्च

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
इग्नू की 4 मार्च से संचालित टर्म इंड परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त: डॉ.शंभु शरण
इग्नू नामांकन में छात्रों की ओर से अगले वर्ग में विषय एवं संकाय परिवर्तन संभव: डॉ. राजीव
इग्नू की जनवरी-2022 सत्र में ऑनलाइन नामांकन की अंतिम तिथि 25 मार्च : डॉ.चौरसिया

- Advertisement -

दरभंगा। विश्व के सबसे बड़े विश्वविद्यालय इग्नू की दिसंबर-2021 टर्म इंड परीक्षा 4 मार्च से प्रारंभ है जो 11 अप्रैल, 2022 तक संचालित होगी। स्थानीय सी एम कॉलेज, दरभंगा में भी 50 विषयों में नामांकित अध्यताओं की परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में 29 सितंबर मंगलवार को 32 इलाकों में सुबह 5 से 9 बजे तक बिजली गायब! कहीं आपका इलाका भी तो नहीं?

समय-समय पर परीक्षा का ऑफलाइन एवं ऑनलाइन निरीक्षण इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र,दरभंगा के वरीय क्षेत्रीय निदेशक डॉ.शंभु शरण सिंह, सहायक निदेशक डॉ. राजीव कुमार व सहायक कुलसचिव राजेश कुमार, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डा फुलो पासवान तथा इग्नू समन्वयक डॉ.आरएन चौरसिया की ओर से की जा रही है।

परीक्षा का निरीक्षण करते हुए डा शंभू शरण सिंह ने कहा कि इग्नू के कुल 277 प्रोग्रामों में छात्र भारत के 67 इग्नू क्षेत्रीय केन्द्रों तथा 2667 इग्नू अध्ययन केन्द्रों में एक साथ नामांकन एवं परीक्षा प्रारंभ होते हैं। इग्नू पूरी तरह ऑनलाइन विश्वविद्यालय है।

सीएम कॉलेज, दरभंगा सहित इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, दरभंगा के अंतर्गत 10 जिलों के 11 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा 4 मार्च से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त संचालित हो रही है जो 11 अप्रैल, 2022 तक संचालित होंगी। इग्नू प्रमाण पत्र के साथ ज्ञान भी प्रदान करता है। चालू परीक्षा में छात्र कोविड-19 का पालन करते हुए काफी सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि छात्रों को परीक्षा में हॉल टिकट तथा फोटो युक्त आई कार्ड लेकर आना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बाढ़ का हाहाकार! घनश्यामपुर में कमला बलान विकराल, 5 गांवों का संपर्क टूटा |जानिए - कहां घरों में घुसा पानी, लोग फंसे, दहशत -पलायन शुरू !

इग्नू अध्ययन केन्द्र, सीएम कॉलेज, दरभंगा के समन्वयक डॉ.आर एन चौरसिया ने बताया
कि इग्नू की जनवरी, 2022 सत्र में नामांकन की अंतिम तिथि 25 मार्च तक निर्धारित है। इच्छुक व्यक्ति इग्नू की अधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in अथवा इग्नू पंजीयन पोर्टल ignou admission.samarth.edu.in पर जाकर नामांकन ले सकते हैं।

नामांकन कंफर्म होने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा डाक के माध्यम से उच्च कोटि की पाठ्य सामग्री आवासीय पता पर भेजा जाता है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में डा शिशिर कुमार झा, शंभू मंडल, डा कीर्ति चौरसिया, बिपिन कुमार सिंह, राजकुमार गणेशन, अमरजीत कुमार, सरफराज अहमद, उमाशंकर, त्रिलोक नाथ चौधरी, तथा सुरेश पासवान आदि काफी सहयोग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime केवटी में चोरों का कहर! दुकान से 76 हजार की संपत्ति साफ, क्या पुलिस पकड़ पाएगी?

इग्नू के सहायक निदेशक डॉ.राजीव कुमार ने बताया
कि भारत में इग्नू की यह परीक्षा सामान्य छात्रों के लिए 718 केन्द्रों तथा जेल कैदियों के लिए 59 परीक्षा केन्द्रों पर चल रही है। उन्होंने बताया कि किसी भी विषय के छात्र अगले वर्ग में अपना विषय अथवा संकाय परिवर्तन कर इग्नू में नामांकन ले सकते हैं। इग्नू के परीक्षार्थी अपनी इच्छानुसार किसी भी शहर में परीक्षा केन्द्र का चयन कर परीक्षा दे सकते हैं।

अनुसूचित जाति व जनजाति के छात्रों के लिए नियमानुसार नामांकन में एक कार्यक्रम हेतु छूट भी प्रदान की जाती है। यदि छात्र परीक्षा परिणाम से संतुष्ट न हो तो वे पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया हेतु आवेदन भी कर सकते हैं। इग्नू क्रेडिट सिस्टम के अनुसार रिजल्ट प्रकाशित करता है। प्रत्येक क्रेडिट 30 घंटे के शिक्षार्थी अध्ययन के बराबर होता है। डा चौरसिया ने सभी उच्चाधिकारियों को परीक्षा हेतु मार्गदर्शन देने के लिए आभार तथा सहयोग कर रहे सहयोगियों एवं छात्र छात्राओं को धन्यवाद दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion