सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। सिंहवाड़ा थाना के भवानीपुर निवासी प्रधानाध्यापक जगदीश यादव को भतीजा ने जान लेवा हमला कर हत्या कर दी है। प्राथमिकी के नामजद आरोपी संजय यादव को थानाध्यक्ष अध्यक्ष मनीष कुमार ने गिरफ्तार कर गुरूवार को न्यायिक हिरासत भेज दिया है। जगदीश यादव जाले प्रखंड के ब्रह्मपुर जगजीवन राम प्राथमिक विधालय में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत थे।
मृतक के पुत्र अनीत कुमार ने भादवी 302 के तहत अंकित कांड संख्या 77/22 में कहा कि उनके पिता जगदीश यादव गांव के मनोज यादव के आंटा मील से गेंहू पिसाई कर लौट रहे थे।
इस बीच आरोपी लक्ष्मी यादव के पुत्र संजय यादव अपने घर के समीप घेर कर हाथ में लिए लकङी के मुगरा से जानलेवा हमला कर माथे को लहूलुहान कर जख्मी कर दिया।मारपीट में दाहिना हाथ भी टूट गया है।
चीख पुकार सुनकर हमलोग बाहर आए तब तक संजय यादव भागने में सफल रहा। घायल अवस्था में ग्रामीणों के सहयोग से अपने पिता को दरभंगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पटना रेफर के बाद एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
सूत्रों के अनुसार आरोपी संजय यादव का अपनी पत्नी से चल रहे विवाद को लेकर एचएम जगदीश यादव ने समझौता कर
डांट फटकार लगाई थी। इसी आक्रोश में संजय ने अचानक हमला कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई। दोनों आपस में चाचा भतीजा बताया जाता है। गुरूवार को शिक्षक जगदीश यादव का पटना से लाश गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया।अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़ को नियंत्रण करने में काफी मशक्कत करना पड़ा।
वामपंथी नेता व शिक्षक के रूप में चर्चित जगदीश यादव सामाजिक सरोकार व शिक्षा जगत के मजबूत स्तंभ थे। सांसद डॉ.अशोक कुमार यादव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अली असरफ फातमी, उप प्रमुख साजिद मुजफ्फर, जिला परिषद सदस्य रंजना कुमारी, मुखिया पिंकी देवी, पंचायत समिति निर्मला देवी,हसरत प्रवीण, मरगूब ईल्मी,अभय यादव, मेराज अली ने गहरी संवेदना व्यक्त कर कहा समाज ने एक शिक्षाविद को खो दिया है।








You must be logged in to post a comment.