जाले रेफरल अस्पताल के सभागार में शनिवार को अस्पताल प्रभारी डॉ. विवेकानंद झा की अध्यक्षता में एएनएम व आशा फैशिलेटरों (Jale will fight against polio in Darbhanga) की समीक्षात्मक बैठक हुई। इसमें आगामी 22 सितंबर से शुरु होने वाले पल्स-पोलियो अभियान पर चर्चा हुई। डब्ल्यूएचओ केफील्ड मैनेजर काशीनाथ सिंह ने कहा कि इस अभियान में प्रत्येक घर, ईट-भठ्ठा, बस स्टैंड, रेलवे-स्टेशन, हाट-बाजार सहित सभी सरकारी एवं गैर सरकारी सार्वजनिक स्थलों पर मुस्तैदी के साथ पांच साल तक के बच्चों को खुराक पिलाना है।
एमओआईसी डॉ.विवेकानंद झा ने कहा
एमओआईसी डॉ. विवेकानंद झा ने कहा कि पल्स-पोलियो अभियान में एक भी बच्चा छुटना नहीं चाहिए। इसके उपरांत नियमित टीकाकरण पर चर्चा करते डॉ. झा ने सर्वे डियू लिस्ट के संबंध में जानकारी ली। बताया कि नियमित टीकाकरण से स्वस्थ भारत का निर्माण होगा। इसमें कोताही करने वालों पर विधि सम्मत कार्रवाई होगी।

स्वास्थ्य प्रबंधक कुमुद रंजन ने
बताया कि इसे पूर्ण करने के लिए नवजात बच्चों का सर्वे कर डियू लिस्ट तैयार करना अति आवश्य स्वास्थ्य प्रबंधक कुमुद रंजन ने टेली मेडिसिन का नियमित उपयोग करते रहने की सलाह दी। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान के तहत टीका लेने वाली कन्याओं की अलग से सूची तैयार करने को कहा. बताया कि पूर्ण टीकाकृत होने वाली कन्याओं को मुख्यमंत्री की ओर से दो हजार रुपया दिया जाएगा। बैठक में बीसीएम संजय कुमार सिन्हा सहित सभी एएनएम सहित सभी आशा फैशिलेटर उपस्थित थे।

















