बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बिरौल थाना क्षेत्र के देवकूली जगन्नाथपुर पंचायत वार्ड संख्या 7 निवासी विनोद शर्मा के 41 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार शर्मा का अपहरण (Kidnapping of Krishna Kumar Sharma) हो जाने का मामला सामने आया है।
इसको लेकर अपहृता के भाई विष्णु देव शर्मा ने थाना में अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया है। पुलिस को दिए गए आवेदन में विष्णु देव शर्मा ने बताया कि उनके बड़े भाई को किसी व्यक्ति का फोन आया।
घर के कुछ ही दूरी पर हैलमेट पहना हुआ एक बाइक सवार के साथ किसी को कुछ बताए बगैर वे चले गए। काफी खोजबीन के बाद जब कृष्ण कुमार का कोई पता नहीं चला तब इस घटना की सूचना जग्रनाथपुर पिकेट प्रभारी एएसआई हरेंद्र सिंह को दिया।
आवेदक की ओर से पुलिस को दिये गए आवेदन में अपहृता कृष्ण कुमार शर्मा के मोबाइल से विष्णु देव शर्मा के मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से धमकी दिए जाने की बात उल्लेख किया गया है।
पुलिस इस मामले को लेकर तहकीकात शुरू कर दिया है। परिजनों के मुताबिक कृष्ण कुमार शर्मा बिरौल अंचल में कार्यरत एक राजस्व कर्मचारी अपने निजी मुंशी के रूप में उनका सहयोग लेते थे।







