अप्रैल,28,2024
spot_img

कुशेश्वरस्थान में CPIM का प्रदर्शन, आगामी चुनाव में सरकार से पाई-पाई का हिसाब लेंगे कार्यकर्ता

spot_img
spot_img
spot_img
कुशेश्वरस्थान रिपोर्टर, बिरौल अनुमंडल डेस्क देशज टाइम्स। पूर्वी प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर सीपीआई (एम ) के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व जिला सचिव सह मंडल सदस्य राम अनुज यादव, रघुनाथ झा व अंचल मंत्री सज्जन राय ने संयुक्त रूप से किया।
जानकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारी पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते कार्यकर्ता प्रखंड मुख्यालय पर पहुंचे, जहां सभा हुई। इसकी अध्यक्षता जिला कमेटी सदस्य ललितेश्वर पासवान ने किया। (kusheshwarasthan me cpim)
सीपीआई (एम) ने वंचित बाढ़ पीड़ितों को राहत देने, क्षतिग्रस्त व गिरे घरों को मुआवजा देने,किसानों के बर्बाद फसल अनुदान,पशु चारा, विस्थापितों का पुनर्वास,नाविको के बकाया का भुगतान, कोरोना महामारी से बचाव के लिए सभी गांव में शिविर लगाकर जांच करने,वर्षों से बकाया वृद्धा,विधवा एवं विकलांगो के सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान, कन्या विवाह योजना के लंबित आवेदन का निष्पादन,कबीर अंत्येष्टि का भुगतान, किसानों के फसल खरीदने के लिए क्रय केंद्र,बैंकों की ओर से अवैध वसूली पर रोक सहित कई मांगों को लेकर राज्य सरकार के विरुद्ध निशाना साधते हुए मांग पूरा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। (kusheshwarasthan me cpim)
नेताओं ने कहा, बिहार के बंद पड़े कल कारखानों को चालू नहीं किया। मजदूरों के पलायन को नहीं रोक पाया। रोजगार सृजन का व्यवस्था नहीं किया। खेती में सरकारी अनुदान नहीं दिया। आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में सरकार व सरकार के जनप्रतिनिधियों से इन तमाम मुद्दों पर पाई पाई का हिसाब लिया जाएगा। (kusheshwarasthan me cpim)
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News |Kusheshwarsthan News| नहीं जाएंगें 5Km दूर Vote डालने...सुन लीजिए... कुशेश्वरस्थान के नवटोलिया का....एलान है, करेंगे... Vote Boycott

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें