मई,1,2024
spot_img

कुशेश्वरस्थान में शादी के जयमाला के दौरान जश्न मना रहे दोनों पक्षों की फायरिंग, दो लोग बुरी तरह जख्मी, अफरा-तफरी, दोनों आरोपी के घर पुलिस की दबिश, छापेमारी

spot_img
spot_img
spot_img

कुशेश्वरस्थान पूर्वी। थाना क्षेत्र के नदियामी गांव में शादी समारोह के दौरान जयमाला के दौरान चली गोली से अफरा तफरी मच गई। इसमें दो लोगो को गोली लगी है। दोनों बुरी तरह घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नदियामी गांव निवासी राजकुमार सिंह के दूसरी पुत्री की शादी शुक्रवार की रात हो रही थी। बारात मधुबनी जिला के खन गांव से नौ बजे नदियामी गांव के विधालय पर पहुंची। जहां गांव के ही सावन सिंह और संतोष सिंह सिक्सर से हवाई फायरिंग कर शादी का जश्न मना रहा था।कुशेश्वरस्थान में शादी के जयमाला के दौरान जश्न मना रहे दोनों पक्षों की फायरिंग, दो लोग बुरी तरह जख्मी, अफरा-तफरी, दोनों आरोपी के घर पुलिस की दबिश, छापेमारी
आरोपी के घर छापेमारी करते एसडीपीओ एवं थानाध्यक्ष

वहीं जब बरमाला की रस्म की जा रही थी उस वक्त भी उक्त दोनों व्यक्ति ने फायरिंग शुरू कर दी। बताया जाता है कि दोनों युवक शराब के नशे में धुत्त था और बरमाला कर समय स्टेज के नीचे से जैसे ही फायरिंग किया स्टेज पर मौजूद शादी समारोह को देखने आए पड़ोस के 55 वर्षीय सरस्वती चौपाल और 12 वर्षीय तमुल अंसारी को एक एक गोली लगी जिसमे दोनों बुरी तरह घायल हो गया। गोली चलने के बाद शादी के माहौल में कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल हो गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Ghanshyampur News| मनसारा में मटकोर के दौरान कमला बांध पर खूनी खेल, बुलाकर जानलेवा हमला, DMCH रेफर

वहीं लड़की पक्षों की ओर से गोली लगने की घटना की जानकारी थानाध्यक्ष गौतम कुमार को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष श्री कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच दोनों घायल को सीएचसी बिरौल लाया जहां दोनों का प्राथमिक उपचार कर डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

ग्रामीणों की माने तो तमुल अंसारी को कमर के ऊपर गोली लगी जो शरीर के आरपार हो गई वहीं दुसरी गोली सरस्वती के जांच के ऊपर लगी हालांकि दोनों को गोली पीछे से लगी इसलिए दोनों अब तक सुरक्षित है। इस मामले में एसडीपीओ दिलीप कुमार झा ने बताया कि आरोपी सावन सिंह एवं संतोष सिंह के घर छपामारी की गई घर से किसी भी प्रकार का हथियार बरामद नही हुआ हलाकि उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही हैं। घायल के फर्दबयान पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।कुशेश्वरस्थान में शादी के जयमाला के दौरान जश्न मना रहे दोनों पक्षों की फायरिंग, दो लोग बुरी तरह जख्मी, अफरा-तफरी, दोनों आरोपी के घर पुलिस की दबिश, छापेमारी आरोपी के घर छापेमारी करती पुलिस

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Ghanshyampur News | ये प्रेम अगन की मरणासन्न शादी...पहले प्रेमी को खंभे से बांधकर पीटा, फिर बनाया दुल्हा, कराई शादी...मरणासन्न दुल्हे ने कराई एफआईआर

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें