spot_img

दरभंगा में बोन एंड ज्वाइंट डे पर विशेषज्ञ नामचीन चिकित्सकों ने कहा, प्रशिक्षण, जागरूकता से ही बचेगी जान

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। मिथिलांचल ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के बैनर तले बेला पब्लिक स्कूल में बोन एंड ज्वाइंट डे समारोह आयोजित किया गया।

- Advertisement -

बेला पब्लिक स्कूल के निर्देशक डॉ. बीके मिश्रा, दरभंगा ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.आर के प्रसाद, कोषाध्यक्ष, कार्यक्रम संयोजक, डॉ. गौरी शंकर झा, बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एसएन सर्राफ,
डॉ. आरबी खेतान, डॉ. राधिका रमन, डॉ. दिलशाद अनवर, डॉ. जियाउल होदा शान, डॉ. नीरज कुमार, प्रशिक्षक, डॉ. ओमप्रकाश ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।

- Advertisement -

डॉ.आर के प्रसाद ने कहा हड्डी व जोड़ों को संबंधित जागरूकता के लिए अभियान चलाने का आह्वान किया। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों की जान बचाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की आवश्यकता पर बल दिया। डॉ.बी के मिश्रा ने कहा बच्चे आज का ट्रेनिंग लेकर किसी की जान बचाने में सक्षम हो सकेंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

भारतीय आर्थोपेडिक एसोसिएशन ने पूरे देश में डेढ़ लाख लोगों को बीएलएस ट्रेनिंग दिलाने का प्रण लिया है, इसमें यह विद्यालय भी योगदान कर रहा है। इस कार्यक्रम में डॉ. ओमप्रकाश के लगभग 100 बच्चों को जीवन रक्षा की हैंड ऑन ट्रेनिंग दी।

उन्होंने बताया कि भारत पूरी दुनिया में सड़क दुर्घटनाओं में अव्वल नंबर पर है। 2019 के आंकड़ें बताते हैं कि भारत में चार लाख सड़क दुर्घटनाओं में डेढ़ लाख लोगों ने अपने प्राण गवाएं। इनमें अधिकतर जवान पुरुष थे, जिनके गुजर जाने के बाद परिवार को आज तंगी झेलनी पद रही है। आज की ट्रेनिंग के बाद इनमें से काफी की जान बचाई जा सकेगी।

यह भी पढ़ें:  आप भी हो सकते हैं शिकार! दरभंगा में BJP अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना का WhatsApp हैक!, साइबर अपराधियों ने मांगे पैसे; पुलिस ने दिया अलर्ट, पढ़िए

बच्चों ने इस ट्रेनिंग से कहीं से हो रहे रक्तस्राव को रोकना, किसी हड्डी के टूटने पर उसे स्थिर करना, अचेत परंतु सांस ले रहे मरीज को रिकवरी पोजीशन में लिटाना, सांस रुकने और हृदय गति रुकने की पहचान करना और इफेक्टिव बी एल एस टेक्निक द्वारा छाती दबाकर मस्तिष्क का रक्त प्रवाह जारी रखना सीखा।

प्रभावी छाती दबाना तभी होता है जब प्रति मिनट छाती को 2 इंच तक एक सौ से 120 बार दबाया जाए और इसे बिना अंतराल के एंबुलेंस या डॉक्टर के आने तक सतत जारी रखा जाए। अगर 30 इस बार छाती दबाने के बाद रोगी का नाक बंद कर रक्षक द्वारा ओंठ से ओंठ चिपकाकर उसे दो बार सामान्य सांस दी जाती है और पुनः छाती का दबाना शुरू कर दिया जाता है।

यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

आज के शिक्षण में एक बात पर विशेष जोर दिया गया कि 2019 में भारतीय मोटर वाहन अधिनियम में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन कर गुड समरिटन को जोड़ा गया है और इस कानून के प्रभावी हो जाने से सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान बचाने वाले व्यक्ति को पुलिस या कोर्ट का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। डॉ.ओम प्रकाश ने आह्वान किया कृपया यह तकनीक सीखे और किसी को भी मदद कर पुण्य के भागी बनें।

डॉ. ओम प्रकाश के साथ सह प्रशिक्षक के रूप में जुबेर अहमद, राज सक्सेना उर्फ बबलू यादव,मिक्की कुमारी, पूजा कुमारी और प्रीति कुमारी एवं मॉडल के रूप में रोशन कुमार ने सहयोग किया। सफल संचालन के लिए सभी लोगों का कोषाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. गौरी शंकर झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। संपूर्ण कार्यक्रम के संयोजन में डॉ. आरबी खेतान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में मकान बनाना होगा आसान! 30 दिन में नहीं मिली मंजूरी, तो खुद हो जाएगी पास!

Bihar Building Bye-laws: बिहार सरकार ने 'बिहार बिल्डिंग बायलॉज 2026' का मसौदा तैयार किया है। नए नियमों से भवन निर्माण की स्वीकृति प्रक्रिया तेज, सरल और पारदर्शी होगी। इसमें 8वीं मंजिल त#BiharBuildingByeLaws,#BiharRealEstate,#NitishMishra

री-नीट 2026: फिजिक्स में मिले 4 बोनस अंक, अब पास होना और आसान! तुरंत देखें पूरी खबर

NEET UG Re-Exam 2026: एनटीए ने NEET UG Re-Exam 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। फिजिक्स का एक प्रश्न हटाने से सभी 20 लाख से अधिक छात्रों को 4 बोनस अंक मिलेंगे। एक अन्य सवाल म#NEETReExam2026,#NTAAnswerKey,#BiharStudents

यूपी राज्यसभा चुनाव: क्या 2027 का फैसला यहीं से होगा? BJP-SP की अग्निपरीक्षा! पढ़िए- ‘PDA’ फॉर्मूला और 10 सांसदों का ‘ सेमीफाइनल ‘

Uttar Pradesh Rajya Sabha: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को 2027 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। भाजपा और सपा दोनों ही अपनी रणनीति बनाने में जुटी#UPRajyaSabha,#UPElections2027,#BJPvsSP

Darbhanga News: जाले में बिजली संकट: दो दिनों से अंधेरे में डूबे गांव, भीषण गर्मी में सड़कों पर रात काट रहे लोग!

Jale Power Cut: जाले प्रखंड में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे भीषण गर्मी में लोग सड़कों पर रात काटने को मजबूर हैं। सनहपुर पावर सब स्टेशन की बदहाल व्यवस्था और 33#JalePowerCut,#BiharElectricity,#HeatwaveCrisis