spot_img

Darbhanga News | दरभंगा में पनीर कारोबारी से दिन-दहाड़ 4.20 लाख की लूट

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | दरभंगा के पनीर कारोबारी से दिन-दहाड़ 4.20 लाख की लूट हुई है जहां दिन दहाड़ पनीर के बड़े व्यवसायी रामश्रेष्ठ सिंह के चालक अपराधियों के निशाने पर आ गए। चार लाख बीस हजार की इनसे लूट हुई है। लूट की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब रामश्रेष्ठ सिंह के चालक रामभरोस साह पनीर सप्लाई के बाद बेगूसराय लौट रहे थे। इसी दौरान आयकर चौक पर लुटेरों ने ओवरटेक उन्हें लूट लिया।

- Advertisement -

Darbhanga News | विवि थाना के पास वारदात, आराम से निकल गए अपराधी

दरभंगा, भले ही दरभंगा पुलिस लाख सुरक्षा की तैयारी का दावा कर ले लेकिन अपराधी हर पुलिस की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए दिन दहाड़ लूट की घटना को विश्वविद्यालय थाना से महज कुछ ही दूरी अंजाम देकर आराम से निकल गए हैं।

- Advertisement -

Darbhanga News | आयकर चौराहा पर स्कूटी सवार अपराधियों ने हथियार दिखाकर बड़ी वारदात को दिया अंजाम

मामला विश्विद्यालय थाना क्षेत्र से सटे आयकर चौक पर आज दिन दहाड़ एक पनीर के थोक व्यवसायी को स्कूटी सवार अपराधी हथियार के बल पर चार लाख बीस हजार रुपए लूटकर फरार हो गए है। पीड़ित द्वारा थाना को सूचना देने के पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के कमतौल-भरवाड़ा पथ पर खौफनाक हादसा: दो बाइकें भिड़ीं, 2 युवक गंभीर हालत में अस्पताल!इटोखर पोखर के पास पलटी परखच्चे उड़े

Darbhanga News | ओवरटेक कर गाड़ी रोका और लूट लिया

दरअसल होली में मांग को लेकर बेगूसराय जिला के वृंदावन पनीर नामक कंपनी की ओर से दरभंगा में पनीर का डिलीवरी करने के बाद कंपनी के मालिक रामश्रेष्ठ सिंह पनीर दुकानदारों को सप्लाई करने के बाद रुपया लेकर लौट रहे थे। इसी क्रम में विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के आयकर चौक के पास एक स्कूटी स्वर से अपराधी पिकअप गाड़ी के आगे ओवरटेक कर गाड़ी को रोक लिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga School Sports दरभंगा के युवा खिलाड़ियों का जलवा! स्कूल प्रतियोगिता में मचाया धमाल, अब प्रमंडल पर निगाहें

Darbhanga News | स्कूटी छोड़कर भागा अपराधी

फिर वाहन के आगे झोले में रखे चार लाख बीस हजार नकद लेकर भागने लगा। चालक जब हल्ला कर पीछा किया तो स्कूटी वहीं छोड़ कर बदमाश भाग निकले। इसके बाद चालक राम भरोस साह ने अपने मालिक राम श्रेष्ठ सिंह को खबर किया जिसके बाद सभी विश्वविद्यालय थाना पहुंच कर घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News जाले की दुर्गा पूजा के लिए बनी नई टीम! माया शंकर साह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Darbhanga News | वाहन चालक राम भरोस साह ने बताया

वाहन चालक राम भरोस साह ने बताया कि जब पनीर सप्लाई करने के बाद वापस लौट रहा था इस क्रम में विश्विद्यालय थाना के पास एक स्कूटी सवार अपराधी ने ओवरटेक करने के बाद वाहन के आगे रखा पैसा लूटकर भाग गया। जब मैंने उसका पीछा किया तो स्कूटी को सड़क पर ही छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना मैन मालिक और विश्विद्यालय थाना को दे दी है।

Darbhanga News | विवि पुलिस की बड़ी तहकीकात

इस संबंध में विश्विद्यालय थानाध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित की ओर से आवेदन दिया गया जिसकी जांच कर अपराधी की पहचान आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे में जांच किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar LPG Price आज से बड़ा झटका! बिहार में LPG सिलेंडर 71 रुपये महंगा, अब चुकाने होंगे इतने रुपए

Bihar LPG Price: बिहार में अक्टूबर महीने की शुरुआत व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर के महंगे होने के साथ हुई है। आज से 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 71 रुपये महंगा होकर 3115 रुपये में #BiharLPGPrice,#CommercialCylinder,#PriceHike

पटना MLC चुनाव: अनंत सिंह की खुली जीप, जदयू के उड़े होश! अनुज सिंह का नामांकन -सीधा संदेश -सैलाब और नारेबाजी

Bihar MLC Election: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में जनसुराज उम्मीदवार अनुज सिंह के नामांकन के दौरान मोकामा विधायक अनंत सिंह ने खुली जीप में समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन #BiharPolitics,#MLCElection,#AnantSingh

Asian Games बिहारी-दोनों तबाही! जापान में बिहार के सपूतों का जलवा! ईशान-वैभव के चौके-छक्कों से भारत फाइनल में| 3 अक्टूबर को पाकिस्तान से...

Bihar Asian Games: जापान में चल रहे 20वें एशियन गेम्स में बिहार के दो युवा बल्लेबाजों, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी ने कमाल कर दिया। श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में दोनों ने ताबड़त #BiharAsianGames,#IshanKishan,#VaibhavSooryavanshi

बिहार में बाढ़ का खतरा! गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, मंत्री बोले- ‘अगले 48 घंटे बहुत भारी’

Bihar Flood: बिहार में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। मंत्री अशोक चौधरी ने चिंता जताते हुए कहा कि सरकार हालात पर पैनी नजर रख रही है और अगले 48 घंटे ब #BiharFlood,#GangaRiver,#AshokChoudhary