spot_img

दरभंगा में पांच साल की बच्ची से दरिंदगी, सदर में शादी के माहौल के बीच बगीचे में ले जाकर अबोध से किया दुष्कर्म

spot_img
- Advertisement -

रभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र में एक पांच साल की बच्ची के साथ धिनौना खेल खेला गया है। बगीचे में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। मामले में, स्थानीय लोगों और परिजनों ने दिलेरी दिखाते हुए दुष्कर्मी भगवानपुर गांव निवासी ललित मंडल को पकड़ लिया। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। घटना सोमवार की देर शाम की है जहां बगीचे में ले जाकर पांच वर्षीय बच्ची के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इधर, घटना के बाद पीड़िता के परिजनों और स्थानीय लोगों ने मौके पर से आरोपी भगवानपुर गांव निवासी ललित मंडल को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के एक ही गांव में डबल ट्रेजेडी, 23 वर्षीय युवक का खेत में मिला शव, दूसरे की कोलकाता में संदिग्ध मौत

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दुष्कर्म के बाद घायल बच्ची को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। फिलहाल बच्ची खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसकी मेडिकल की प्रक्रिया चल रही है।

घटना के संबंध में सदर के वरीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रथम दृष्टया मामला दुष्कर्म का ही प्रतीत होता है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर सही जानकारी मिल सकेगी। वहीं, पीड़िता बच्ची के दादा ने बताया कि गांव में शादी विवाह का माहौल था। इसी बीच रात आठ बजे बच्ची के घर से गायब होने की जानकारी मिली।

यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! दरभंगा-मधुबनी के 19,200 किसानों की बल्ले-बल्ले! ₹100 करोड़ की मेगा योजना को मिली मंजूरी, बढ़ेगी कमाई

दादा के अनुसार, घर से गायब बच्ची की परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस बीच रात के करीब नौ बजे एक बगीचे में बच्ची बेहोश पड़ी मिली। वहीं, आरोपी ललित मंडल घटनास्थल के पास ही बैठा हुआ था। ऐसे में ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़कर सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:  LNMU में एडमिशन की खुशखबरी! 28 जून से दाखिला, 7 जुलाई से शुरू होंगी क्लासें, पूरी लिस्ट देखें

प्रभारी थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र मंडल ने बताया कि बच्ची की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुष्कर्म का प्रतीत होता है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर सही जानकारी मिल सकेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate

पटना में राहुल गांधी की हुंकार! 11 जुलाई को छात्रों से मिलेंगे, क्या युवाओं का दर्द सुन पाएगी सरकार?

Patna Rahul Gandhi: पेपर लीक, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा लागत से जूझते युवाओं के लिए राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन करेंगे। 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत वे पार्टी#PatnaRahulGandhi,#ChhatronKiGunj,#BiharYouthCrisis