

लहेरियासराय, देशज टाइम्स, कोर्ट रिपोर्टर। सिविल कोर्ट दरभंगा के प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश उदयवंत कुमार ने आजादी के अमृत महोत्सव के परिप्रेक्ष्य में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय से प्रभात फेरी निकाली।
प्रभात फेरी लहेरियासराय टावर, स्टेशन रोड होते हुए पुनः न्यायालय परिसर पहुंची। प्रभात फेरी के दौरान सभी न्यायिक पदाधिकारी, पैनल अधिवक्ता एवं न्यायालय कर्मी अपने-अपने हाथों में तिरंगा लेकर आजादी का सुखद संदेश दिया।
जिला जज के नेतृत्व में कुटूंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश हर्षित सिंह,न्यायिक पदाधिकारी विनय शंकर, हमबीर सिंह बघेल,संजीव कुमार सिंह, प्रभात कृष्णा, सितेश कुमार, सुनील कुमार सिंह, करुणा निधि प्रसाद आर्य, चंद्र बोस कुमार सिंह, राजू कुमार, काजीव कुमार, कुमारी सुलोचना,कोर्ट मैनेजर मुकेश कुमार, समेत पैनल अधिवक्ता विष्णु कांत चौधरी,संजीव कुमार झा, युगल कुमार मिश्र, नाजिर रमाकांत चौधरी, संतोष कुमार मिश्र, नीलांबर कुमार, अश्विन कुमार झा, मुन्ना कुमार,संजय कुमार तिरंगा शोभायात्रा शामिल थे। प्रभारी जिला जज एवं अन्य न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, न्यायालय कर्मी तिरंगा शोभायात्रा में शामिल हुए।








