spot_img

जरा हटके जरा बचके ये है बंदरों की नगरी दरभंगा मेरी जान….कुछ कीजिए… जख्म खा रहा हूं, मुश्किल है जीना साहब!

सोनी देवी की सुनिए, कहती है, बंदरों ने मेरे बेटे को छत पर अकेले में घेर लिया। गंभीर रूप से जख्मी हो गया है मेरा बेटा, अमरनाथ झा कहते हैं, बच्चों को ऐसे में स्कूल भेजने से डरता हूं...वन विभाग कुछ करे...

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दरभंगा के खाजासराय में बंदरों के खौफ से परेशान मोहल्लावासियों की पीड़ा कोई नयी बात नहीं है। एक बच्चे को छत से बंदरों ने नीचे फेंककर मौत के घाट भी उतार चुका है। एक स्कूल में हालात यूं कर डाला कि अभिभावक पहुंच गए और उनकी सांसें अटक गई। और, अब ताजा यह है कि इन दिनों एक दर्जन से ज्यादा लोगों को काटकर बंदरों ने जख्मी कर दिया है। फिर से घाव के जख्म उभर गए हैं। ऐसे में, स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गुहार लगाई है। रितेश कुमार सिन्हा की रिपोेर्ट…

- Advertisement -

लहेरियासराय थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी खाजासराय के लोग इनदिनों बंदर के आतंक से डर के साये में जीने को विवश हैं। पिछले करीब 15 -20 दिनों से मुहल्ले में बंदरों ने आतंक मचा रखा है। तीन छोटे एवं एक वयस्क बंदर ने इनदिनों इस मुहल्ले में डेरा जमा रखा है। वयस्क बंदर ने खासकर हर उम्र के लोगों को निशाना बनाया है। बच्चे, बूढ़े, जवान हर उम्र के लोगों को बंदर ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  गरीबी तोड़ बनी तकदीर! Darbhanga में किसान के बेटे ने BPSC में मारी बाजी, गांव में जश्न

कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती तक होना पड़ा। ये उत्पाती बंदर घर मे घुसकर तोड़फोड़ मचाने के साथ साथ सामनो को लेकर भी भाग जाते हैं। यदि किसी ने विरोध किया तो उन्हें टारगेट कर उनपर हमला कर उन्हें जबतक घायल नही कर देते हैं तबतक जाते नही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में नौकरी की बंपर सौगात! 200 पदों पर सीधी भर्ती, कोई परीक्षा नहीं, सैलरी 22,000 तक

बंदर के इस आतंक के कारण इस मुहल्ले के लोगों का दिन में भी घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों को स्कूल भेजने में लोग डरने लगे हैं। दिन में भी लोग घर के खिड़की दरवाज़े बंद रखने लगे हैं। घर से निकलते समय लोग हाथों में डंडा लेकर निकलते हैं।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से भी गुहार लगाई है। लोगों ने लिखित आवेदन भी दिया है। पर अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में लोग कबतक डर के साये में रहेंगे, इसका जवाब शायद किसी के पास नहीं है।

यह भी पढ़ें:  आपके Darbhanga में बन रहा बिजली घर! लेकिन... क्या कभी पूरा होगा काम? 2025 का लक्ष्य, जून 2026 में शुरुआत, आखिर क्यों हुई इतनी देरी?

सोनी देवी ने बताया कि बंदरों ने मेरे बेटे को छत पर अकेले में घेर कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। हमलोग दिन में भी घर की खिड़की नही खोल पा रहे है। बंदरो द्वारा हमलोग के सामानों को भी काफी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

स्थानीय अमरनाथ झा ने बताया कि हमारे मुहल्ले में बंदरों ने 15 -20 दिनों उत्पात मचा रखा है। एक सप्ताह के अंदर करीब एक दर्जन लोगों को बंदरों ने अपना निशाना बनाकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिस कारण हमलोग दिन में अपने अपने घरों के दरवाज़े और खिड़कियों को बंद रखते है। बच्चों को स्कूल भेजने में डर लग रहा है। हमलोग वन विभाग को आवेदन देकर बंदरो से निजात दिलाने के लिए गुहार लगाई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

17.25 करोड़ की खुशखबरी: बिहार में लगेगा कुरकुरे-पफ्स का नया प्लांट, 200 युवाओं को मिलेगी नौकरी!

Bihar Food Processing: बिहार में 17.25 करोड़ रुपये के नए खाद्य प्रसंस्करण निवेश को मंजूरी मिल गई है। वैशाली के हाजीपुर में मूगी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कुरकुरे-पफ्स की फैक्ट्री लगाएगी,#BiharFoodProcessing,#HajipurNews,#BiharJobs

भागलपुर DM की विदाई: जनता का इतना प्यार देख रो पड़े डॉ. नवल किशोर चौधरी, नई जिम्मेदारी मिली

Bhagalpur DM: भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के तबादले पर विदाई समारोह में उनकी आंखें नम हो गईं। उनके जनहितैषी कार्यों को याद कर लोग भी भावुक दिखे।#BhagalpurDM,#BiharNews,#NavalKishoreChaudhary

आधार कार्ड वालों की मौज! अब ₹75 नहीं लगेंगे, UIDAI ने कर दिया बड़ा ऐलान, जानें कब से मिलेगी फ्री सर्विस

Aadhaar Email Update: UIDAI ने आधार धारकों को बड़ी राहत दी है। अब 1 जुलाई 2026 से अगले छह महीनों तक आधार में ईमेल आईडी मुफ्त में जोड़ या अपडेट की जा सकेगी। इससे 75 रुपये का शुल्क बचे#AadhaarUpdate,#UIDAI,#BiharNews

भागलपुर में हद पार! बहन से बात करने पर पड़ोसी ने आंख में मिर्ची डाल लाठी-पाइप से पीटा, युवक गंभीर घायल

Bhagalpur Crime News: भागलपुर के नाथनगर में एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मोबाइल पर बात कर रहे युवक तौसीफ अंसारी को पड़ोसियों ने आंख में मिर्ची पाउडर डालकर लाठी-पाइप से बेरहमी#BhagalpurCrime,#BiharNews,#NathnagarViolence