spot_img

National School Football (Under-19) में Darbhanga को विजयीश्री दिलाने अब बेतिया जाएंगें 15 खिलाड़ी, हुआ चयन

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। 67वीं राष्ट्रीय विद्यालय फुटबॉल (अंडर-19) खेल प्रतियोगिता के लिए जिले से 15 प्रतिभागियों का चयन कर लिया गया है। चयनित प्रतिभागी पश्चिम चंपारण (बेतिया) जिले में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय फुटबॉल (अंडर-19) खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

- Advertisement -

यह जानकारी जिला खेल पदाधिकारी श्री परिमल ने देते हुए बताया कि नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय में आयोजित फुटबॉल अण्डर-19 चयन प्रतियोगिता संपन्न कर लिया गया, जिसमें जिले से लगभग 100 अधिक प्रतिभागी भाग लिया।

- Advertisement -

जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि प्रतिभागियों को कड़ी मेहनत के साथ ईमानदारी पूर्वक खेलने का सुझाव देते हुए राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए हमारी अग्रिम बधाई है। साथ ही टॉस के साथ खेल प्रारंभ किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! दरभंगा-मधुबनी के 19,200 किसानों की बल्ले-बल्ले! ₹100 करोड़ की मेगा योजना को मिली मंजूरी, बढ़ेगी कमाई

उन्होंने कहा कि इस खेल प्रतियोगिता में सचिव, जिला खेल संघ, सचिव, जिला फुटबॉल संघ, हरिमोहन झा,आशीष कुमार, विक्रांत कुमार एवं जिला खेल कार्यालय के कर्मीगण आदि द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।

उल्लेखनीय है कि उक्त चयन प्रतियोगिता में कुल -15 प्रतिभागियों का चयन किया गया, जो 09 अक्टूबर को * पश्चिम चंपारण बेतिया* के लिए रवाना किये जाएंगे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के एक ही गांव में डबल ट्रेजेडी, 23 वर्षीय युवक का खेत में मिला शव, दूसरे की कोलकाता में संदिग्ध मौत

गौरतलब है कि श्रीनगर जम्मू एण्ड काश्मीर में 31 अक्टूबर से 04 नवम्बर 2023 तक आयोजित होने वाली 67वीं राष्ट्रीय विद्यालय फुटबॉल (अण्डर-19) खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बिहार राज्य के टीम का चयन 10 से 11 अक्टूबर को पश्चिम चंपारण बेतिया जिला में किया जाना है।

जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता में एमआरएसएम कॉलेज, आनन्दपुर के गुरुचरण पासवान, प्लस 2 एमकेजे हाई स्कूल, हायाघाट के मो. तमन्ने, मो. आशिक, अर्जुन कुमार दास, प्रेम सागर एवं प्रियांशु कुमार, जे.एम हाई स्कूल, कमतौल के अरवाजुल हक, प्लस 2 जेएम हाई

यह भी पढ़ें:  आप भी हो सकते हैं शिकार! दरभंगा में BJP अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना का WhatsApp हैक!, साइबर अपराधियों ने मांगे पैसे; पुलिस ने दिया अलर्ट, पढ़िए

स्कूल, हायाघाट के रितुराज सिंह, सुजीत कुमार सहनी एवं मो. अरमान, कमतौल कॉलेज, कमतौल के रॉकी कुमार सहनी, मो. सैफ एवं बंटी राज, केएस कॉलेज, दरभंगा के राजा बाबू तथा प्लस 2 हाई स्कूल, माधोपट्टी के रोहित कुमार शामिल हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate

पटना में राहुल गांधी की हुंकार! 11 जुलाई को छात्रों से मिलेंगे, क्या युवाओं का दर्द सुन पाएगी सरकार?

Patna Rahul Gandhi: पेपर लीक, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा लागत से जूझते युवाओं के लिए राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन करेंगे। 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत वे पार्टी#PatnaRahulGandhi,#ChhatronKiGunj,#BiharYouthCrisis