spot_img

Bihar Land Survey: अब बिना म्यूटेशन और जमाबंदी नहीं मिलेगी ‘ज़मीन’! Darbhanga, Patna, Purnia, Bihta पर खास नजर

spot_img
- Advertisement -

Bihar Land Mutation News: बिहार सरकार ने भूमि अधिग्रहण और हस्तांतरण प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब से किसी भी सरकारी विभाग या संस्थान को ज़मीन मिलने पर दाखिल-खारिज (Mutation) और जमाबंदी (Jamabandi) की प्रक्रिया “Government Land Mutation Portal” के जरिए ऑनलाइन और तत्काल करनी होगी।

- Advertisement -

सरकारी ज़मीन के लिए अब तुरंत होगा ऑनलाइन म्यूटेशन

अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने निर्देश दिया है कि अब से जैसे ही किसी सरकारी संस्थान को जमीन हस्तांतरित होती है, उसी समय ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य होगा। इसके बिना म्यूटेशन और जमाबंदी की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी।इससे सरकारी जमीनों के रिकॉर्ड में गड़बड़ी और फर्जीवाड़े की संभावना खत्म होगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में अवगुण मत देखिए? जाले में लाखों का नाला बनते ही टूटा! ये कैसी बर्बादी- सुधारना था, खुद समस्या बन गया?

CO और RO को मिली चेतावनी, गलतबयानी पड़ी भारी

कई जिलों में राजस्व अधिकारी (RO) और अंचलाधिकारी (CO) द्वारा म्यूटेशन प्रक्रिया में लापरवाही सामने आई है।मंत्री स्तर पर नाराज़गी जताई गई है और कार्रवाई के संकेत भी मिले हैं।आगे से म्यूटेशन और जमाबंदी में देरी या गलती होने पर संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पुलिस ने पकड़े हथियारबंद अपराधी! दबोचे गए दो युवक, घर में छिपाई थी देसी पिस्टल, बाइक भी निकली चोरी की

दरभंगा, पटना, पूर्णिया और बिहटा पर विशेष नजर

AIIMS पटना और दरभंगा को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है कि वे तुरंत जिला भू-अर्जन अधिकारियों से संपर्क करें और प्रक्रिया पूर्ण करें। पूर्णिया और बिहटा में भूमि का आंशिक म्यूटेशन हुआ है, शेष कार्य लंबित है। इन संस्थानों को जल्द ही निर्धारित तिथि पर बुलाकर समस्याओं का ऑन-स्पॉट समाधान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खेल पदाधिकारी परिमल की भावुक विदाई: खिलाड़ियों ने कहा- 'आपका समर्पण भूलेंगे नहीं!'

हर विभाग के लिए तय होगी विशेष तिथि

विभाग ने फैसला किया है कि हर सरकारी संस्थान को मुख्यालय स्तर से एक विशेष तिथि दी जाएगी। उस दिन संस्थान के तकनीकी जानकार अधिकारी सभी दस्तावेजों और नक्शों के साथ उपस्थित होंगे। उसी दिन ऑनलाइन दाखिल-खारिज और जमाबंदी प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

अब पारदर्शिता और जिम्मेदारी दोनों अनिवार्य

अपर मुख्य सचिव ने साफ किया है कि अब से भूमि हस्तांतरण के समय ही म्यूटेशन की प्रक्रिया अनिवार्य होगी। इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि भविष्य के भूमि विवादों से भी बचाव होगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में आ रहा है ‘तूफान’! IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में रहें सावधान

Bihar Weather: बिहार में मानसून सक्रिय है, IMD ने सोमवार, 13 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गरज, बिजली और तेज हवाओं की आशंका है, खासकर सीमांचल और कोसी क्#BiharWeather,#OrangeAlert,#Monsoon

मॉनसून में नहीं डूबेगा पटना जंक्शन! नगर निगम का मास्टरप्लान, ऐसे मिलेगी जलजमाव से मुक्ति

Patna Waterlogging: मॉनसून में पटना जंक्शन के आसपास जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए पटना नगर निगम एक्शन में है। नगर आयुक्त ने न्यू मार्केट, मंदिरी संप हाउस, हथुआ और खेतन मार्केट#PatnaWaterlogging,#PatnaNews,#PMC

अररिया में बड़ा खुलासा: 77 हजार की लूट करने वाले 3 बदमाश दबोचे गए, जानें कैसे हुआ पर्दाफाश! क्या-क्या हुआ बरामद

Araria Lootcase: अररिया में 6 जुलाई को हुए 77 हजार रुपये के लूटकांड का पुलिस ने 6 दिन में खुलासा कर दिया है। रानीगंज पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है और लूटी गई रा#ArariaNews,#BiharCrime,#RaniganjPolice

मोतिहारी में तेज रफ्तार बनी काल- बड़ा हादसा! आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, 3 युवाओं की मौत

Bihar Road Accident: बिहार के मोतिहारी में अरेराज-पशुपतिनाथ मुख्य मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर#BiharRoadAccident,#MotihariNews,#TragicAccident