spot_img

Darbhanga Theft मुंबई में थे मालिक, इधर चोरों ने खाली कर दिया घर! दरभंगा में बड़ी वारदात- पड़ोसी ने देखा टूटा ताला

Darbhanga Theft: फेकला थाना क्षेत्र के सिनुआर गोपाल गांव में रविवार देर रात वारदात हुई। मुंबई में किराना दुकान चलाने वाले संतोष कुंवर के घर का ताला टूटा मिला, पड़ोसी ने दी पुलिस को सूचना।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Theft: बिहार के दरभंगा में चोरों ने एक बंद घर को अपना निशाना बनाया है। फेकला थाना क्षेत्र के सिनुआर गोपाल गांव में रविवार देर रात चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के समय गृहस्वामी अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई में थे, जहां वे किराना दुकान चलाते हैं।

- Advertisement -

Darbhanga Theft मुंबई में थे मालिक, इधर चोरों ने खाली कर दिया घर! दरभंगा में बड़ी वारदात- पड़ोसी ने देखा टूटा ताला

- Advertisement -

पड़ोसी ने देखा टूटा ताला, फैली सनसनी

गृहस्वामी संतोष कुंवर अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। उनके घर की देखरेख पड़ोसी प्रेमलता देवी करती हैं। प्रेमलता देवी ने बताया कि रविवार शाम को घर बंद कर वह अपने घर चली गई थीं। सोमवार सुबह जब वह लौटीं तो संतोष कुंवर के घर का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर अलमारी और ट्रंक का सारा सामान बिखरा पड़ा था, जिससे गांव में सनसनी फैल गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar FIR Withdrawal प्रदर्शनकारी छात्रों के लिए बड़ी खबर GOOD NEWS! बिहार सरकार ने NEET/UG आंदोलन के मुकदमे वापस लिए |छात्रों पर दर्ज सभी FIR और नोटिस होंगे वापस

पुलिस जांच में जुटी, नुकसान का आकलन बाकी

सूचना मिलते ही फेकला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। थानाध्यक्ष वशिष्ठ कापर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही जांच की जा रही है। घर से क्या-क्या और कितनी कीमत का सामान चोरी हुआ है, इसका सही आकलन गृहस्वामी संतोष कुंवर के मुंबई से लौटने के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar FIR Withdrawal प्रदर्शनकारी छात्रों के लिए बड़ी खबर GOOD NEWS! बिहार सरकार ने NEET/UG आंदोलन के मुकदमे वापस लिए |छात्रों पर दर्ज सभी...

Bihar FIR Withdrawal: बिहार सरकार ने NEET/UG परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर हुए छात्र आंदोलन में शामिल युवाओं के खिलाफ दर्ज सभी FIR और कानूनी कार्रवाइयों को वापस लेने का बड़ा फैसला#BiharNews,#NEETUGProtest,#FIRWithdrawal

PM सूर्य घर योजना में बड़ी चेतावनी: अब लापरवाही पड़ी तो होगी कड़ी कार्रवाई! पढ़िए – मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने यूएलए मॉडल पर...

Bihar Electricity Scheme: बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया है।#BiharElectricityScheme,#PMSuryaGhar,#BiharNews

Darbhanga Good News: बिहार सड़क निर्माण विभाग की अभी अभी Breaking….SH-97 (विशनपुर–अतरबेल, NH-57) और जाले–घोघरचट्टी (SH-52) पथों के उन्नयन और सुदृढ़ीकरण की मिली मंजूरी

Bihar Road Project: बिहार में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। SH-97 (विशनपुर–अतरबेल) और SH-52 (जाले–घोघरचट्टी) के उन्नयन और सुदृढ़ीकरण कार्य को प्रशास#BiharRoadProject,#InfrastructureBihar,#RoadDevelopment

विक्रमशिला सेतु पर ’15 मिनट’ के काम ने मचाया हाहाकार! धूप में घंटों फंसे रहे हजारों लोग, जानिए क्यों

Bhagalpur Traffic: भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज के मेंटेनेंस के लिए सोमवार को 15 मिनट का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे#BhagalpurTraffic,#VikramshilaSetu,#BiharNews