spot_img

दरभंगा के सिंहवाड़ा में मो. चांद की मौत पर बड़ा बवाल, दरभंगा-मुजफ्फरपुर पथ पर बोलेरो से कुचलकर मौत के बाद आधा दर्जन वाहनों को किया उग्र लोगों ने क्षतिग्रस्त

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा के सिंहवाड़ा से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। जहां, दरभंगा-मुजफ्फरपुर उच्च पथ-27 पर भीषण हादसा हुआ है। इसमें एक युवक की जान चली गई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

विरोध में सड़कों पर उतरे लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा। हालात इतने बेकाबू हो गए हैं कि असामाजिक तत्वों ने करीब आधा दर्जन वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। पुलिस मौके पर मौजूद है। हालात बेकाबू हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में दबंगई नहीं चली! शराबबंदी के बीच पुलिस ने दबोचा फरार तस्कर, घर से मिली हजारों लीटर शराब

जानकारी के अनुसार, कल ही दरभंगा-मुजफ्फरपुर उच्च पथ-27 पर कुवंरपट्टी चौक के पास सब्जी लदे ट्रक की ठोकर से मनिकौली के पेठिया गाछी नया टोल निवासी सुशील महतो के 17 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार की मौत हो गई थी। कुवंरपट्टी चौक के पास वह सिगरेट पीने के लिए रुका था। इसी बीच लौटने के क्रम में पीछे से आ रहे ट्रक के नीचे आने से मौके पर ही सोनू की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के युवाओं की चमकी किस्मत! सरकार की इस पहल से बदल जाएगी जिंदगी

अब ताजा मामला, तेलिया पोखर के पास का है जहां बोलेरो और दो बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार मनिहास  निवासी 40 वर्षीय मो. चांद की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं, एक अन्य बाइक सवार जख्मी हो गया। हालांकि वह भीड़ को इकठ्‌ठा होता देख वहां से भाग गया। बताया गया कि चांद मनिहास से गैड़ा जा रहे थे कि इसी बीच दरभंगा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने उन्हें कुचल दिया। इससे बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकराकर चूर हो गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Police बेनीपुर में SSP जगुनाथ रेड्डी का 'ऑपरेशन क्लीन': पुलिस अधिकारियों को सीधी चेतावनी, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं!

इधर, पिछले चार दिनों से लगातार हादसों से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच जाम कर दिया। टायर जलाकर प्रदर्शन करते हुए स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसी बीच कुछ शरारती तत्वों ने आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पुलिस भीड़ को शांत करने में जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports