spot_img

दरभंगा के बेनीपुर एसडीपीओ डॉ. कुमार सुमित ने की डेढ़ सौ मामलों की जांच, सौंपा मनीगाछी और बहेड़ा पुलिस टीम को टास्क

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में मंगलवार को विशेष आपराधिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएसपी डॉ. कुमार सुमित ने डेढ़ सौ से अधिक लंबित मामलों का गहन समीक्षा की।

- Advertisement -

समीक्षा के दौरान सर्वाधिक लंबित मामले वाले थाना मनीगाछी एवं बहेरा के थानाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए मामले को लंबित रखने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध सख्ती बरतने का निर्देश दिया गया। साथ ही उपस्थित सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करें।

- Advertisement -

साथ ही न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट एवं जब्ती कुर्की के मामले का त्वरित निष्पादन करते हुए लंबित वादों की संख्या शून्य करें। उन्होंने कहां की पर्व का मौसम प्रारंभ हो गया है। इसमें असामाजिक तत्व नाजायज फायदा उठाने का प्रयास करते हैं। सामाजिक विद्षवेता को बढ़ावा मिलती है। इसलिए, ऐसे असामाजिक तत्वों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर पूर्ण निगाह बनाए रखें।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का 'पावर मार्च', DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

इससे सामाजिक सौहार्द कायम रहें। साथ ही उन्होंने रात्रि गश्ती और वाहन चेकिंग अभियान को तेज करने के लिए सभी थानाध्यक्ष को निर्देशित किया और शराबबंदी के बावजूद शराब के कारोबारी एवं पियक्कड़ द्वारा बेरोकटक नियम का धज्जियां उड़ाई जा रही है।

इसके लिए सभी थानाध्यक्ष अपने थाना क्षेत्र में खुफिया तंत्र को मजबूत करें। साथ ही, शराब विक्रेताओं के साथ-साथ पियक्कड़ों पर कड़ी नजर रखें। इस अवसर पर बहेरा सर्किल निरीक्षक बसंत कुमार झा, थाना अध्यक्ष राज कपूर कुशवाहा, सकतपुर थाना प्रभारी रंजीत चौधरी, बहेरी थाना अध्यक्ष नारायण पांडेय, अलीनगर थाना अध्यक्ष बीके बृजेश, शकतपुर थाना अध्यक्ष अभय सिंह सहित सभी थाना अध्यक्ष मौजूद थे ।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! नई ट्रांसफर नीति लागू, हर 5 साल में तबादला, 7 कैटेगरी को मिलेगी पहली प्राथमिकता, जानिए...

Bihar Teacher Transfer: बिहार शिक्षा विभाग ने 'बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026' जारी की है। इसमें शिक्षकों के लिए 7 प्राथमिकताएं तय की गई हैं, जिससे अब हर 5 साल पर तबादला#BiharTeacherTransfer,#BiharEducation,#TeacherNews

‘ …रिपोर्ट में खामियां ‘ हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन! लापरवाही पर सारण SSP को तलब, अब क्या होगा?

Bihar High Court: पटना हाईकोर्ट ने गैर-जमानती वारंट के निष्पादन पर सारण एसएसपी की रिपोर्ट को असंतोषजनक मानते हुए उन्हें तलब किया है। कोर्ट ने पुलिस कार्रवाई की पारदर्शिता पर चिंत#BiharHighCourt,#SaranPolice,#JudicialScrutiny

भागलपुर का लाल बना केरल का बॉस! IAS विश्वनाथ सिन्हा बने मुख्य सचिव, बिहार में जश्न, जानिए भागलपुर से केरल तक का सफर

Bihar IAS Vishwanath Sinha: भागलपुर के मूल निवासी वरिष्ठ आईएएस विश्वनाथ सिन्हा को केरल का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। 1 जुलाई को पदभार संभालेंगे, जिससे बिहार का मान बढ़ा है।#BiharNews,#IASVishwanathSinha,#KeralaChiefSecretary

पटना में ट्रैफिक का नया ‘कलर कोड’ नियम! अब ऑटो-ई-रिक्शा के लिए बने 3 जोन, जानें क्या बदलेगा?

Bihar Traffic Control: पटना में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत! प्रशासन ने ऑटो-ई-रिक्शा के लिए नया 'कलर कोड' फॉर्मूला लागू करने का फैसला किया है। अब शहर 3 जोन में बंटेगा, जिससे यातायात व्#BiharTraffic,#PatnaNews,#TrafficControl