spot_img

दरभंगा 149वां स्थापना दिवस पर खेल के सतरंगी आवरण में लिपटा…प्रियंका, प्रतिभा, कंचन, प्रियंका, इरशाद, नितेश, मनोहर,शुभम, राजू, कौशिकी यही तो हैं विजेता

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। दरभंगा जिला के 149वां स्थापना दिवस के अवसर पर नेहरू स्टेडियम (पोलो मैदान) में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर आयुक्त कुमार गौरव ने 1600 मीटर दौड़ के बालक एवं बालिका को हरी झंडी दिखाकर किया गया।

- Advertisement -

नगर आयुक्त के नेतृत्व में रस्साकशी प्रतियोगिता में जिला प्रशासन की टीम को विजय हासिल हुआ। वहीं, उप विजेता का खिताब खेल संघ के हाथों लगा, जिसका नेतृत्व संघ के सचिव जितेंद्र प्रसाद सिंह ने किया।

- Advertisement -

इस अवसर पर वरीय उप समाहर्त्ता (सामान्य शाखा) टोनी कुमार, उप निदेशक, जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला खेल पदाधिकारी परिमल तथा विभिन्न शारीरिक शिक्षक एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे। मंच संचालन रविंद्र कुमार सिंह ने किया।दरभंगा 149वां स्थापना दिवस पर खेल के सतरंगी आवरण में लिपटा...प्रियंका, प्रतिभा, कंचन, प्रियंका, इरशाद, नितेश, मनोहर,शुभम, राजू, कौशिकी यही तो हैं विजेताजानकारी के अनुसार, बालिका वर्ग में लंबी कूद, चक्का फेंक में प्रथम स्थान प्रियंका ने प्राप्त किया। वहीं, 1600 मीटर अंडर- 18 में प्रथम स्थान प्रतिभा कुमारी, 1600 मीटर (ओपन) में प्रथम स्थान कंचन कुमारी, भाला फेंक में प्रथम स्थान प्रियंका ने हासिल किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा जेल में RAID, DM-SSP पहुंचे मंडल कारा और बेनीपुर उपकारा, क्या मिला! कुछ आपत्तिजनक?

बालक वर्ग के लंबी कूद में प्रथम स्थान मो. इरशाद, चक्का फेंक में प्रथम स्थान नितेश कुमार चौधरी, भाला फेंक में प्रथम स्थान मनोहर कुमार, 1600 मीटर अंडर-18 में प्रथम स्थान शुभम कुमार सिंह, 1600 मीटर दौड़ (ओपन) में प्रथम स्थान राजू पंडित तथा फोटोग्राफी में प्रथम स्थान कौशिकी कुमारी ने प्राप्त किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: बीजेपी पॉलिटिक्स मॉडल: सम्राट चौधरी ने टोपी पहनने से किया इनकार, बिहार में सेट किया नया राजनीतिक फॉर्मूला

बीजेपी पॉलिटिक्स मॉडल: बिहार की सियासत में इन दिनों 'टोपी' पर बड़ी बहस छिड़ी...

Darbhanga News: दरभंगा में साइबर फ्रॉड, बैंक मैनेजर बनकर महिला से 2.76 लाख की ठगी, पढ़िए कैसे हुआ साइबर फ्रॉड?

साइबर फ्रॉड: दरभंगा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बैंक मैनेजर...

Darbhanga BIG News: दरभंगा व्यवसायी की संदिग्ध मौत, होटल में मिली लाश, दो दिन से बंद था कमरा, पढ़िए दुर्गंध और कई सवाल!

Darbhanga Businessman Death: दरभंगा के एक होटल में कारोबारी का शव मिलने से सनसनी...