spot_img

दरभंगा के बिरौल हाटी SBI के निकट भीषण हादसा…कार्यपालक सहायक समेत दो की हालत नाजुक, दो बाइकों में भीषण टक्कर से लगी सिर में गहरी चोट, पटना रेफर

spot_img
- Advertisement -
फोटो। डीएमसीएच मे भर्ती कार्यपालक सहायक अमित कुमार पंडित। रेफर पीएमसीएच।

 

- Advertisement -

बिरौल, देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। थाना क्षेत्र के हाटी स्टेट बैंक के निकट आज सुबह 8 बजे दो बाइकों की टक्कर में दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। जख्मियों में एक कार्यपालक सहायक अमित पंडित भी हैं। अमित पंडित की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल कार्यपालक सहायक अमित पंडित की स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, गौड़ाबौराम प्रखंड के कार्यपालक सहायक अमित पंडित, जो वर्तमान में अंचल कार्यालय में प्रतिनियुक्त थे कि हालत गंभीर बनी हुई है। उनहें पीएचसी से डीएमसीएच, उसके बाद आईजीआईएमएस-पटना रेफर कर दिया गया है।

- Advertisement -

 

यह भी पढ़ें:  Bihar News: आज से दीजिए 33 प्रश्नों का जवाब...Bihar में ऐतिहासिक 'Digital Census' का आगाज़, घर बैठे भरें अपनी जानकारी, जानें पूरी प्रक्रिया

बताया जाता है कि अमित पंडित के सिर में काफी चोट लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ आरके सिंह, नाजीर शंभु सुमन, सीआई-मो. फारुक व अन्य लोग डीएमसीएच पहुंचे। सीओ आर के सिंह ने बताया कि उनके रिश्तेदार को फोन किया गया है। वे छपरा से दरभंगा आए और पटना इलाज के लिए ले गए हैं। पढ़िए पूरी खबर

थाना क्षेत्र के वनदेवी नगर स्थित एस एच 56 पर दो बाइक के बीच हुए आमने सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों जख्मियों को सीएचसी मे भर्ती कराया।

 

जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने दोनों को डीएमसीएच रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कुशेश्वरस्थान की ओर से तेज रफ्तार व अनियंत्रित बाइक सवार संतोष कुमार ने विपरीत दिशा से आ रहे अमीत कुमार के बाइक मे टक्कर मार दिया। इस क्रम में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया।दरभंगा के बिरौल हाटी SBI के निकट भीषण हादसा...कार्यपालक सहायक समेत दो की हालत नाजुक, दो बाइकों में भीषण टक्कर से लगी सिर में गहरी चोट, पटना रेफरथानाध्यक्ष एस एन सारंग ने बताया कि दोनों जख्मी का पहचान हो गया है। इनमें से एक छपरा जिला के भेलदी थाना क्षेत्र के भेलदी निवासी रंजीत पंडित का 27 वर्षीय पुत्र अमित कुमार पंडित है जो गौड़ाबौड़ाम प्रखंड के अधारपुर मनसारा पंंचायत में कार्यपालक सहायक के पद पर नियुक्त हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Education News: बिहार के साढ़े तीन लाख से अधिक सरकारी शिक्षकों को Training लेना अनिवार्य, अब बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर! पढ़िए अनिवार्य Teacher Training कार्यक्रम की रूपरेखा, शेड्यूल और तारीख!

दूसरा सुपौल बाजार के बुचाय साहु का 22 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार साह के रुप में किया गया है। इधर गौड़ाबौड़ाम प्रखंड के बीडीओ उमेश कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अमित कुमार को डीएमसीएच से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

उनके साथ दो कार्यपालक सहायक को भी पटना भेजा गया है। बीडीओ ने बताया कि स्थिति पर नजर रखा जा रहा है। जख्मी के अमीत के परिजन को सूचना दे दी गई है। दूसरी ओर जख्मी संतोष कुमार के स्थिति में सुधार होने की बात कही जा रही है।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: बीजेपी पॉलिटिक्स मॉडल: सम्राट चौधरी ने टोपी पहनने से किया इनकार, बिहार में सेट किया नया राजनीतिक फॉर्मूला

बीजेपी पॉलिटिक्स मॉडल: बिहार की सियासत में इन दिनों 'टोपी' पर बड़ी बहस छिड़ी...

Darbhanga News: दरभंगा में साइबर फ्रॉड, बैंक मैनेजर बनकर महिला से 2.76 लाख की ठगी, पढ़िए कैसे हुआ साइबर फ्रॉड?

साइबर फ्रॉड: दरभंगा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बैंक मैनेजर...

Darbhanga BIG News: दरभंगा व्यवसायी की संदिग्ध मौत, होटल में मिली लाश, दो दिन से बंद था कमरा, पढ़िए दुर्गंध और कई सवाल!

Darbhanga Businessman Death: दरभंगा के एक होटल में कारोबारी का शव मिलने से सनसनी...