spot_img

Darbhanga के बेनीपुर में अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के उल्लास वाली जागरूकता के लिए निकला शौर्य जागरण यात्रा

spot_img
- Advertisement -

सतीश चंद्र झा, बेनीपुर, देशज टाइम्स। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वाधान में शौर्य जागरण यात्रा का आयोजन जगदम्बा धाम नवादा से वाणेश्वरी देवी मंदिर भंडारसो होते हुए राघोपुर मंदिर के रास्ते नेहरा से बेनीपुर महिनाम तक किया गया।

- Advertisement -

इसका मुख्य उद्देश्य अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए हिंदू आम जनमानस में धर्म के प्रति लगाव और इस आंदोलन में मारे गए लोगों के प्रति सम्मान का भाव प्रकट करना था।

- Advertisement -

इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्य संयोजक अवनीश शिवम, जगमोहन झा,सत्यम झा,प्रकाश झा प्रचंड, गोविंद झा, सत्यम झा,रजनीश मिश्र,अशोक झा की ओर से किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  LNMU में एडमिशन की खुशखबरी! 28 जून से दाखिला, 7 जुलाई से शुरू होंगी क्लासें, पूरी लिस्ट देखें

शोभा यात्रा के दौरान अवनीश शिवम ने कहा कि इस यात्रा से हिंदू युवाओं में धर्म के प्रति जागरूकता आयेगी जिससे हिंदू समाज एकजुट होगा। वहीं प्रकाश झा प्रचंड ने कहा कि राम मंदिर के लिए हमारे पूर्वजों ने काफी संघर्ष किया है, उनके बलिदान को याद करना हमारा दायित्व है। इसके लिए ये यात्रा निकाली जा रही है।

यह भी पढ़ें:  आप भी हो सकते हैं शिकार! दरभंगा में BJP अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना का WhatsApp हैक!, साइबर अपराधियों ने मांगे पैसे; पुलिस ने दिया अलर्ट, पढ़िए

वहीं सत्यम बजरंगी ने कहा कि हम युवा श्री राम जी हमारे आराध्य हैं और उनके लिए हम सभी के दिल में प्रेम और सम्मान की भावना लाना हमारा कर्तव्य है तो जगमोहन झा ने कहा की इस प्रकार के रैली का आयोजन होना चाहिए।

इस कार्यक्रम में बेनीपुर के बीजेपी नगर अध्यक्ष पिंटू झा ने कहा कि 21वीं सदी हिंदुत्व की सदी है।तो अभय मिश्रा युवाओं में जोश भरते नजर आए वहीं रजनीश जी ने कहा कि हम राम मंदिर के बलिदानियों को जीवन भर नहीं भूलेंगे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के एक ही गांव में डबल ट्रेजेडी, 23 वर्षीय युवक का खेत में मिला शव, दूसरे की कोलकाता में संदिग्ध मौत

इस कार्यक्रम में राजा झा,वासुदेव झा,रजनीश सुंदरम,संजय झा,उप मुख्य पार्षद राजीव ठाकुर,अर्जुन ठाकुर,प्रभात,अवनीश पीझा, कैलाश झा, रौशन झा, चितरंजन,अनिमेष चौधरी,सुरेश कमती,सोनू कमती,सुबोध कमती, ध्रुव झा,आशुतोष झा,दीपक वत्स,कुंदन झा,शिवम बादशाह,राहुल झा सहित हजारों लोग उपस्थित थे।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate

पटना में राहुल गांधी की हुंकार! 11 जुलाई को छात्रों से मिलेंगे, क्या युवाओं का दर्द सुन पाएगी सरकार?

Patna Rahul Gandhi: पेपर लीक, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा लागत से जूझते युवाओं के लिए राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन करेंगे। 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत वे पार्टी#PatnaRahulGandhi,#ChhatronKiGunj,#BiharYouthCrisis