spot_img

DARBHANGA के SINGHWARA से विदाई लेकर सदर गए SHO Manoj Kumar, Ranjit Chaudhary का स्वागत,एक साथ दोनों का सम्मान

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga | सिंहवाड़ा | सिंहवाड़ा से सदर थाना के लिए स्थानांतरित हुए निवर्तमान थानाध्यक्ष मनोज कुमार के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसी अवसर पर नव पदस्थापित थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी का स्वागत भी किया गया।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

भावुक हुआ विदाई का पल

🎖 मिथिला की परंपरा के अनुसार, पाग, चादर, पुष्प और अंगवस्त्र से सम्मानित होते हुए सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि सरकारी सेवक का स्थानांतरण एक निरंतर प्रक्रिया है, लेकिन सिंहवाड़ा थाना में बिताए गए एक वर्ष के कार्यकाल में मिला स्नेह और सहयोग आजीवन याद रहेगा।

- Advertisement -

उन्होंने शांति समिति, पुलिस पदाधिकारियों, चौकीदारों और जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सम्मान और समर्थन को भावुक होते हुए स्मरण किया। उन्होंने कहा कि यह प्यार और सम्मान उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में UP पुलिस का एक्शन: नाबालिग लड़की मिली, अपहरणकर्ता भी दबोचा गया

बैंड-बाजे और घोड़ों की सवारी के साथ विदाई यात्रा

💐 प्रखंड चौकीदार संघ द्वारा आयोजित समारोह में बैंड-बाजे की धुन और घोड़े की सवारी के साथ विदाई दी गई। चार सुसज्जित वाहनों के काफिले के साथ बाबा बटेश्वरनाथ स्थान पहुंचकर पूजा-अर्चना की गई। विदाई यात्रा के दौरान सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने भावनात्मक रूप से उन्हें विदाई दी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime घर में घुसकर सैनिक का सिर फोड़ा, जेठ-जेठानी ने किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

नए थाना अध्यक्ष का स्वागत और संकल्प

👮 नव पदस्थापित थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी ने कहा कि वे आपसी समन्वय और प्रशासनिक सहयोग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने सराहा कार्यकाल

📢 मुख्य पार्षद सुनील भारती, स्वर्णकार संघ अध्यक्ष शंभू ठाकुर और मुखिया संघ के संरक्षक अहमद अली तमन्ने ने कहा कि मनोज कुमार के कार्यकाल में हर बड़ी घटना का सफल उद्भेदन हुआ और सामाजिक सद्भाव एवं शांति बनी रही।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Court दरभंगा में खौफनाक मर्डर: महिला को फरसा से काटने वाला दोषी करार, अब 18 नवंबर का इंतजार!

🎙 इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोग:

  • प्रशिक्षु दारोगा विक्रांत कुमार, सतीश यादव, कमलेश मिश्रा, नवलेश कुमार, सुरेंद्र सिंह
  • चौकीदार सीताराम यादव, शोएब अख्तर, चितरंजन ठाकुर, गोपाल ठाकुर, रमेश कुमार पासवान, अर्जुन पासवान, सूर्यनारायण पासवान, मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद लाडले, सरोज पासवान, राजेश पासवान, दिलीप पासवान, रामा पासवान
  • अधिवक्ता मोहम्मद सोबान, कांग्रेस नेता मेराज अली, इजहार अहमद मुन्ना, प्रशांत कुमार भारती, डॉ. मुन्तजिर अहमद प्यारे, सत्तार खान

सिंहवाड़ा की जनता को मनोज कुमार की सेवाएं हमेशा याद रहेंगी। उनकी विदाई भावुक माहौल में हुई, लेकिन उनके द्वारा स्थापित किए गए शांति और कानून व्यवस्था के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पंजाब कर्मभूमि एक्सप्रेस बनीं बर्निंग ट्रेन|चलती ट्रेन में भीषण आग! जलकर खाक हुए 4 डिब्बे, दिवाली से पहले हादसा | या साज़िश?

Karmabhoomi Express Fire: पंजाब में शुक्रवार को Karmabhoomi Express में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। ट्रेन के 4 डिब्बे जलकर खाक हो गए, लेकिन रेलवे की त्वरित कार्रवाई से हजारों यात्री स#KarmabhoomiExpress,#TrainFire,#PunjabNews

Darbhanga News| दरभंगा कमलजट्टी देवी मंदिर में पूजा कर रहा था शख्स, अचानक लगा जोरदार करंट! तड़प-तड़पकर हुई मौत, जाले में पसरा मातम

Jale News: जाले में कमलजट्टी देवी मंदिर में पूजा के बाद मोटर पंप बंद करते समय 50 वर्षीय श्रद्धालु दिनेश यादव की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव#JaleNews,#BiharTragedy,#ElectricShock

Madhubani Education मधुबनी की बेटियों को मुफ्त शिक्षा का तोहफा! 1604 सीटों पर नामांकन शुरू, जानें कैसे करें आवेदन

Bihar OBC School Admission: बिहार सरकार ने पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग की छात्राओं के लिए 39 आवासीय विद्यालयों में 1604 सीटों पर मुफ्त शिक्षा और आवास का अवसर दिया है। आवेदन 5 नवंबर 2026 से श#BiharOBCGirls,#FreeEducationBihar,#BiharSchoolAdmission

Madhubani News| मिथिला की पहचान ऐतिहासिक सौराठ सभागाछी में दो दिन गूंजेगी संस्कृति की धुन, महोत्सव की तारीख तय!स्थानीय कला-शिल्प को मिलेगा राष्ट्रीय मंच,...

Bihar Saurath Mahotsav: बिहार के मधुबनी में 25 और 26 नवंबर 2026 को दो दिवसीय सौराठ महोत्सव का आयोजन होगा। यह महोत्सव मिथिला की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत को संरक्षित करने औ#BiharNews,#SaurathMahotsav,#MithilaCulture