दरभंगा लक्ष्मी सागर गोलीकांड के सफल उद्भेन के करीब पहुंच गई है पुलिस। बड़ा खुलासा सामने आया है। आरोपी मुरारी ने कुबूला जुर्म-विदेशी शराब तस्करी से जुड़ा कनेक्शन आया सामने। घायल शिवम पासवान खतरे से बाहर। ज्ञान भारती स्कूल के पास युवक को मारी गोली, 5 में से एक गिरफ्तार – जानिए पूरा मामला।@प्रभास रंजन, दरभंगा, देशज टाइम्स।
जो तस्वीर आप देशज टाइम्स पर देख रहे हैं वह शिवम के अस्पताल में इलाज के दौरान की है जहां, उसने जो कहा था, देखिए देशज टाइम्स की फाइल तस्वीर।
दरभंगा में गोलीकांड का एक आरोपी गिरफ्तार, शराब कारोबार से जुड़ रहा मामला
दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के लक्ष्मी सागर मोहल्ला में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी मुरारी महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस को चार अन्य आरोपियों की तलाश है।
प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया
प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया मुरारी महतो ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। वहीं अन्य चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल शिवम कुमार पासवान के फर्ज बयान पर कांड संख्या 101/25 दर्ज किया गया है। हरिद्वार के आधार पर अन्नु पासवान बादल पासवान, मुरारी महतो सहित दो अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। हालांकि चार आरोपी अब भी फरार हैं। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
मुरारी महतो ने स्वीकार की संलिप्तता
गिरफ्तार आरोपी: मुरारी महतो, पिता अशोक महतो। पता: लक्ष्मी सागर मोहल्ला। थानाध्यक्ष: प्रभारी अशोक कुमार। स्वीकृति: पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी भूमिका स्वीकार की है। FIR संख्या: 101/25, विश्वविद्यालय थाना। अन्य आरोपी: अन्नु पासवान, बादल पासवान व दो अज्ञात व्यक्ति। स्थिति: चारों अब भी फरार, पुलिस कर रही छापेमारी।
क्या है पूरा मामला: पैसों की मांग से शुरू हुआ गोलीकांड
घटना का समय: बुधवार दोपहर। स्थान: ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल के पास, लक्ष्मी सागर मोहल्ला। पीड़ित: शिवम कुमार पासवान, घटना: पांच युवकों ने शिवम को रोककर ₹500 की मांग की, इंकार करने पर मारपीट व फिर गोलीबारी, चोट: पेट और हाथ में दो गोली लगी, इलाज स्थल: डीएमसीएच, दरभंगा, स्थिति: घायल खतरे से बाहर है।
पुलिस को शराब तस्करी से जुड़े तारों की आशंका
स्थानीय लोगों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना वर्चस्व की लड़ाई और शराब के अवैध कारोबार से जुड़ी हो सकती है। अन्नु पासवान और बादल पासवान रेलवे की पेंट्री कार में कार्यरत हैं। आशंका है कि यह दोनों विदेशी शराब की तस्करी ट्रेन के माध्यम से करते हैं और दरभंगा शहर में इसकी आपूर्ति करते हैं।
ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल के पास पांच युवकों ने
बुधवार की दोपहर लक्ष्मी सागर मोहल्ले के ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल के पास पांच युवकों ने शिवम कुमार पासवान को रोक कर 500 रुपए की मांग करने की बात बताई थी। रुपया नहीं देने को लेकर मारपीट हुई उसके बाद गोलीबारी की घटना घटी थी।
अन्नु और बादल रेलवे के ट्रेन में पेंट्री कार में कार्य करते हैं
गोलीबारी में शिवम के पेट और हाथ में गोली लगी थी। जिसे इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल हुआ खतरे से बाहर बताया जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार इन लोगों के बीच वर्चस्व की लड़ाई और शराब कारोबार से जोड़कर देखा जा रहा है। अन्नु और बादल रेलवे के ट्रेन में पेंट्री कार में कार्य करते हैं। हनुमान लगाया जा रहा है कि यह लोग विदेशी शराब ट्रेन से लाते हैं। दरभंगा शहर में कारोबार करते हैं।

















