दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। मामा शब्द कहते ही एक दारोगा को छात्र की पिटाई करना महंगा पड़ गया। दरभंगा एसएसपी को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने उक्त दारोगा को निलंबित कर दिया।
वह दारोगा और कोई नहीं, सिंहबाड़ा थाना में तैनात उपेंद्र प्रसाद सिंह हैं। एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा है कि इस मामले की जांच भी कराई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा है कि इस मामले में अगर कोई और भी पुलिस पदाधिकारी दोषी पाएं जाते हैं तो उनपर भी कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में दारोगा उपेंद्र प्रसाद सिंह 19 दिसंबर को दल बल के साथ गश्ती कर रहे थे। इसी दौरान कटका स्कूल के पास से गुजरने के दौरान 15 वर्षीय नाबालिग किशोर ने पुलिस वालों को मामा शब्द बोल दिया।
सिंहवाड़ा में स्कूली छात्र के मामा कहने पर बेरहमी से पिटाई करने वाले SINGHWARA के दरोगा Upendra Prasad Singh निलंबित, देखें Deshaj Times Tv Live
[su_youtube url=”https://youtu.be/sy1MAZsbYXo”]
मामा शब्द सुनने के बाद उपेंद्र प्रसाद सिंह आग बबूला हो गए और छात्र की बुरी तरह पिटाई कर दी। इस कारण उसके सीने का हड्डी टूट गई। बता दें कि 19 दिसंबर को किशोर विद्यालय के लंच ब्रेक के समय दुकान से बिस्किट खरीदने गया था, जहां गश्ती दल गुजर रहा था।
सिंहवाड़ा में स्कूली छात्र के मामा कहने पर बेरहमी से पिटाई करने वाले SINGHWARA के दरोगा Upendra Prasad Singh निलंबित, देखें Deshaj Times Tv Live
[su_youtube url=”https://youtu.be/sy1MAZsbYXo”]
इसी दौरान किशोर ने मामा शब्द का इस्तेमाल कर दिया था। कई बार मामा-मामा कह कर बुलाया फिर क्या था दारोगा ने खदेड़ कर युवक को स्कूल के अंदर में पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान गंदी-गंदी गालियां का भी प्रयोग कर रहे थे। इसके बाद मामले को लेकर वीडियो वायरल हुआ था, जिसको गंभीरता से लेते हुए चाइल्ड लाइन और बाल संरक्षण समिति ने गंभीरता से लिया था। इसके बाद एसएसपी ने कारवाई कर दी।
यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, राउमावि कटका परिसर में वर्ग सा के छात्र काशी कुमार के साथ शिक्षिकाओं एवं छात्रों के समक्ष सिंहवाड़ा पुलिस के एक अधिकारी ने मारपीट की। इसमे कोशी को गंभीर चोटें आई हैं। बच्चा के अभिभावक कटका निवासी नागेश्वर दास ने इस मामले में चाइल्डलाइन के टोल फ्री नंबर पर केस आईडी सं 640280 दर्ज कराकर चाइल्डलाइन से सहयोग की गुहार लगाई।
इस आलोक में चाइल्ड लाइन की टीम ने बच्चे के घर पहुंच कर बच्चे का बयान रिकार्ड किया। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी किसी तरह की कार्रवाई होते नहीं देख चाइल्ड लाइन की टीम ने कटका सरपंच को आवेदन कर चाइल्डलाइन के वरीय अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी।
सिंहवाड़ा में स्कूली छात्र के मामा कहने पर बेरहमी से पिटाई करने वाले SINGHWARA के दरोगा Upendra Prasad Singh निलंबित, देखें Deshaj Times Tv Live
[su_youtube url=”https://youtu.be/sy1MAZsbYXo”]
बच्चे के इलाज के लिए पीड़ित परिवार काफी चिंतित नजर आए। अध्यक्ष को दिए बयान में बच्चे ने बताया कि दरभंगा के डॉक्टर एके प्रकाश ने कहा कि उसकी छाती के तीन हड्डी टूट गए हैं। तत्काल इलाज से ठीक हो जाएगा। परंतु मैं बोझ नही उठा पाऊंगा।
इस पर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार झा बच्चे को जिला बाल संरक्षण की ओर से बेहतर से बेहतर इलाज कराकर समुचित न्याय दिलाने तथा बेहतर देखभाल करवाने का आश्वासन दिए। इस बाबत बच्चे के अभिभावक ने जिला बाल संरक्षण इकाई से सहयोग कराने व न्याय दिलाने के लिए लिखित आवेदन भी दिया था। चाइल्ड लाइन के मनोहर कुमार झा, सुनील पासवान, अर्पणा कुमारी, नागेश्वर दास सहित दर्जनभर ग्रामीणों की पहल से आखिरकार एसएसपी अवकाश कुमार ने यह एक्शन आज लिया है।
सिंहवाड़ा में स्कूली छात्र के मामा कहने पर बेरहमी से पिटाई करने वाले SINGHWARA के दरोगा Upendra Prasad Singh निलंबित, देखें Deshaj Times Tv Live
[su_youtube url=”https://youtu.be/sy1MAZsbYXo”]