spot_img

सिंहवाड़ा के स्कूलों का दुर्दशा देखकर दंग रह गए प्रमुख और उपप्रमुख, निरीक्षण में सरैया और भराठी स्कूल मिला पूरी तरह बंद, दो दर्जन शिक्षक थे अनुपस्थित

spot_img
- Advertisement -

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड प्रमुख पुष्पा झा व उप प्रमुख साजिद मुजफ्फर बब्लू ने गुरुवार को प्रखंड के कई विद्यालय का औचक निरीक्षण में शिक्षा व्यवस्था में अनियमितता की पोल खुल गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

कहीं योगदान देकर शिक्षक महीनों से गायब थे। सरैया व भराठी स्कूल की शैक्षणिक गतिविधि ठप व कार्यालय एवं वर्ग कक्ष बंद पाया गया। करीब दो दर्जन शिक्षक स्कूल से अनुपस्थित थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दरभंगा में मखाना अनुसंधान और प्रसंस्करण इकाइयों का केंद्रीय सचिव अविनाश जोशी ने किया निरीक्षण, किसानों से की बात

प्रमुख व उप प्रमुख ने स्कूल के चौपट शिक्षा व्यवस्था को लेकर प्रखंड शिक्षा प्राधिकारी देवेन्द्र ठाकुर को जिम्मेदार टहराया है। डीएम व डीईओ को जांच रिपोर्ट सौंप कर कार्रवाई करने को कहा है। सभी शिक्षक शिक्षका समय पर स्कूल पर पहुंच कर पठन-पाठन का बेहतर संचालन करें।

शिक्षा में व्यापक सुधार को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। तहत हरिपुर पंचायत के सरैया उत्क्रमित मध्य विद्यालय उर्दू में 8.35 बजे सुबह तक कार्यालय व वर्ग कक्ष बंद था। प्रधानाध्यापक विनोद कुमार सहित सभी शिक्षक स्कूल से गायब देख सभी हतप्रभ थे।

छात्र छा स्कूल परिसर में छात्र छात्रा मौजूद नहीं थे। परिसर में लगे चांपाकल से एक बूंद पानी टपक नहीं रहा था। गंदगी देखकर लग रहा था कि स्कूल में आवागमन कई दिन से ठप है। अभिभावकों ने बताया कि स्कूल कब खुलने व बंद होने का किसी को पता नहीं चलता है।

यह भी पढ़ें:  निर्दलीय MLC के भाजपा समर्थन पर JDU नेता श्याम रजक ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

मौके पर उपप्रमुख ने मोबाइल पर सरैया स्कूल की व्यवस्था से बीईओ को अवगत कराते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया। सुबह 7 बजे मध्य विद्यालय भराठी के निरीक्षण में शिक्षिका मधुबाला मिश्र, मुकेश दुबे,अंजना कुमारी उपस्थित थी।कार्यालय व सभी वर्ग कक्ष बंद के साथ बच्चे भी स्कूल परिसर में मौजूद नहीं थे।

सिंहवाड़ा के स्कूलों का दुर्दशा देखकर दंग रह गए प्रमुख और उपप्रमुख, निरीक्षण में सरैया और भराठी स्कूल मिला पूरी तरह बंद, दो दर्जन शिक्षक थे अनुपस्थित एचएम पुनम कुमारी सहित 14 में 11 शिक्षक अनुपस्थित थे। कुंवर पट्टी मध्य विद्यालय में कुल दस शिक्षक में हेडमास्टर विनय कुमार उपस्थित थे। शिक्षिका आशा कुमारी विशेष अवकाश में थी। शिक्षक ओमप्रकाश, सरिता कुमारी,आभा कुमारी अनुपस्थित थी। शिक्षिका वैदेही कुमारी भारतीय 28 फरवरी को योगदान के बाद 4 मार्च से लगातार अनुपस्थित पाई गई है।

7.30 बजे धनकौल मध्य विद्यालय व बनौली उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल में शिक्षक रूप सी लता ,अनीता कुमारी गायब थी।प्रधानाध्यापक शिव शंकर प्रभात मौजूद थे। 7.50 बजे मध्य विद्यालय माधोपुर में एचएम रविन्द्र कुमार महतो सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे।8बजे मध्य विद्यालय गोविन्दपुर बस्तवाड़ा में कुल 20 शिक्षक समय पर उपस्थित थे।एचएम अजय कांत लाल दास अवकाश पर थे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में नाबालिग से दुष्कर्म: दो फरार आरोपियों के घरों पर चली पुलिस की कुर्की, मचा हड़कंप

सिंहवाड़ा के स्कूलों का दुर्दशा देखकर दंग रह गए प्रमुख और उपप्रमुख, निरीक्षण में सरैया और भराठी स्कूल मिला पूरी तरह बंद, दो दर्जन शिक्षक थे अनुपस्थित

8.15 बजे उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सढवाङा के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार सिंह ड्यूटी पर तैनात थे।शिक्षक रीमा मंडल का उपस्थित पंजी पर एचएम द्वारा हाजरी काटकर अनुपस्थित दर्शाया गया था।8.20 बजे सढवाड़ा प्राथमिक स्कूल से पांचो शिक्षक मौजूद थे।

शिक्षक शंभु पासवान ने कहा कि चावल के अभाव में मध्याह्न भोजन ठप है। ग्रामीण अभिवावक रविन्द्र पासवान व राहुल झा ने कहा हल्की बारिश में जल जमाव से परेशानी होती है। जनप्रतिनिधि व विभाग इस दिशा में उदासीन है।10 बजे हरपुर पंचायत के सबौल बलहा मध्य विद्यालय में शिक्षक होरिल राम अपने कक्ष में उपस्थित थे।प्रमुख ने गंदगी देखकर कर नाराजगी व्यक्त की। शिक्षक में संगीता कुमारी, पुष्पा कुमारी, सहित अन्य अनुपस्थित थे।मध्याह्न भोजन की स्थिति ठीक नहीं पाई गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में 48 साल पुराना केस खत्म! बंदूक लाइसेंस के लिए मांगी थी घूस

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में 1978 के 200 रुपये रिश्वत मामले में विशेष निगरानी कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया। पुलिस की लापरवाही से 48 साल पुराना केस बंद हुआ।

वाराणसी से कोलकाता चला गंगा विलास क्रूज, बिहार में इन ऐतिहासिक जगहों पर होगी सैलानियों की एंट्री

Ganga Vilas cruise: वाराणसी से कोलकाता के लिए रवाना हुआ गंगा विलास क्रूज। 15 विदेशी सैलानी बक्सर, आरा और पटना समेत बिहार के कई ऐतिहासिक स्थलों का करेंगे भ्रमण।

राहुल-ममता-अखिलेश पर फूटा पूर्व जज का गुस्सा! रामलीला मैदान रैली पर दिया बड़ा बयान

Markandey Katju taunt: रामलीला मैदान में हुई इंडिया अलायंस की रैली पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने राहुल, ममता और अखिलेश को जीरो बताया।

सोनपुर और दिघवारा के 575 गांवों के लिए बड़ा मास्टर प्लान तैयार, बदलेगी तस्वीर

Bihar master plan: सोनपुर और दिघवारा समेत 7 प्रखंडों के 575 गांवों के लिए अगले 20 वर्षों का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। आवासीय और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।