spot_img

Darbhanga News | Baba Kusheshwarnath Shivratri Festival | एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी पहुंचे कुशेश्वरस्थान, तो क्या देखा, क्या बताया…शिवरात्रि महोत्सव की यूं दिखी तैयारी

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | Baba Kusheshwarnath Shivratri Festival | एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी (SSP Jagunath Reddy) आज मंगलवार को कुशेश्वरस्थान पहुंचे। यहां महाशिवरात्रि की खास तैयारी चल रही है। भक्तों का यहां जलाभिषेक को सैलाब उमड़ेगा। ऐसे में, एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी (SSP Jagunath Reddy) ने आज क्या देखा, क्या बताया… जहां…

- Advertisement -

Baba Kusheshwarnath Shivratri Festival | शिवरात्रि महोत्सव की यूं दिखी कुशेश्वरस्थान में तैयारी जहां

शिवरात्रि महोत्सव की यूं दिखी कुशेश्वरस्थान में तैयारी जहां महाशिवरात्रि पूजनोत्सव को लेकर चहुंओर उत्साह, तैयारी तेजी पर है। चाक-चौबंद व्यवस्था दिखेगी। भक्तों को हद तक जाम से मुक्ति मिलेंगी। सजे-धजे मंदिर में बाबा का जलाभिषेक शिवभक्त आराम से कर सकें, उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत ना हो, इसकी चौकस जानकारी लेने आज मंगलवार को एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी (SSP Jagunath Reddy) कुशेश्वरस्थान पहुंचे।

- Advertisement -

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में आंगनवाड़ी कायाकल्प की तैयारी! DM Kaushal का डैशबोर्ड एंट्री पर बड़ी सख्ती -पोषण माह और काम में ढिलाई नहीं, कल तक रिपोर्ट!

Baba Kusheshwarnath Shivratri Festival | बाबा की पूजा, बाजार का जायजा।

बाबा की पूजा की। साथ ही, बाजार में घूमकर जायजा लिया। वाहनों के पड़ाव से लेकर अन्य सुविधाओं पर एसएसपी श्री रेड्‌डी का जहां फोकस दिखा वहीं,चिह्नित जगहों पर बैरियर, बड़े वाहनों, चार चक्का, बाइक की अलग-अलग व्यवस्था के साथ न्यास समिति के सदस्यों से सेवादल की संख्या बढ़ाने को कहा। पढ़िए पूरी खबर

Baba Kusheshwarnath Shivratri Festival | बाबा की पूजा, बाजार का जायजा।

दरभंगा एसएसपी जगुनाथ रेड्डी (SSP Jagunath Reddy) ने मंगलवार को कुशेश्वरस्थान शिव मंदिर में आयोजित दो दिवसीय महाशिवरात्रि मेला की तैयारियों का जायजा लिया।  कुशेश्वरस्थान पहुंचने के साथ सबसे पहले कुशेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की। मंदिर का मुआयना किया। हर तरफ देखा। यहां मंदिर के पंडा ने विधिवत उन्हें पूजा-अर्चना कराई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Graduate Constituency दरभंगा में जन सुराज को झटका! टिकट कटते ही रविंद्र यादव ने खोल दिए ₹5 से 7 करोड़ का राज! | पढ़िए -बड़ा ऐलान

Baba Kusheshwarnath Shivratri Festival | डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी, थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह और न्यास समिति के उपाध्यक्ष बाबू कांत झा…विमर्श 

इसके बाद शुरू हुआ सुरक्षात्मक जायजा जहां उन्होंने डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी एवं थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह एवं न्यास समिति के उपाध्यक्ष बाबू कांत झा से महाशिवरात्रि मेला में न्यास समिति एवं प्रशासन की ओर से किए जा रहे तैयारी की जानकारी ली।

Baba Kusheshwarnath Shivratri Festival | सेवादल की संख्या बढ़ाएं, भीड़, वाहन, हरतरफ नजर

इस दौरान न्यास समिति के सदस्यों से सेवादल की संख्या बढ़ाने को कहा गया। एसडीपीओ श्री चौधरी ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सतीघाट में बड़े वाहनों को, पाड़ों दर्शनीया में छोटे चार चक्का और थ्री व्हीलर को तथा उच्च विद्यालय कुशेश्वरस्थान के मैदान में बाइक स्टैंड बनाने की जानकारी दी।

Baba Kusheshwarnath Shivratri Festival | मेला में किसी तरह का व्ययाधान न हो, इसके लिए

एसएसपी श्री रेड्डी शिव गंगा घाट, धबोलिया पुल, बस स्टैंड, खगड़िया धर्मशाला, गजेंद्र नारायण सिंह धर्मशाला में बन रहे घुमावदार बेरिकेडिंग के साथ साथ पूरे बाजार का भ्रमण कर बाजार के भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया। साथ ही मेला में किसी तरह का व्ययाधान न हो, इसके लिए चिह्नित जगहों पर बैरियर के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहेंगें। कई आवश्यक निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Kusheshwarsthan Power Cut: कुशेश्वरस्थान में बुधवार को 1 घंटे गुल रहेगी बिजली, तुरंत निपटा लें ये काम!

Baba Kusheshwarnath Shivratri Festival | पर्वोत्सव मनाएंगें उत्साह, शांतिप्रियता, बिना विध्न, कठिनाई के

उन्होंने निर्माणाधीन थाना भवन का निरीक्षण कर मौके पर उपस्थित अभिकर्ता के मुंशी को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने का निर्देश दिया। कुछ देर थाना अध्यक्ष के कार्यालय कक्ष में रुकने के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंनें बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई नही होने दिया जाएगा।

Baba Kusheshwarnath Shivratri Festival | मौके पर बिरौल के तेज-तर्रार एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी… 

मौके पर डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी, थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, थाना में प्रतिनियुक्त कई पुलिस पदाधिकारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports