spot_img

Darbhanga News| State Level Girls Handball Competition का खिताब नवादा, सीवान, समस्तीपुर, सारण और दरभंगा के नाम

spot_img
- Advertisement -

- Advertisement -

Darbhanga News| State Level Girls Handball Competition का खिताब नवादा, सीवान, समस्तीपुर, सारण और दरभंगा के नाम। जहां, राज्य स्तरीय बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता (अंडर-14,17 और 19) का सेमीफाइनल फिर फाइनल मुकाबला खेला गया। वहीं,विजेताओं को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

- Advertisement -

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, खेल विभाग बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना और जिला प्रशासन दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस 13 के प्रांगण में आयोजित राज्य स्तरीय बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता (अंडर-14,17,19) के अंतिम एवं छठे दिन के खेल में सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबला का रोमांच देखने को मिला।

सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम फाइनल में पहुंचने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अपना सभी प्रकार का दाव मैदान पर लगाते रहे। फाइनल में प्रवेश करने वाली टीमों का हौसला उनका जज्बा एवं चेहरे पर खुशी को देख कर लगता था कि अब लक्ष्य से एक कदम दूर अपने जिला के लिए गौरव का क्षण वह देख रहे हैं।

खेल समाप्ति के बाद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस 13 के कमांडेंट रामानंद कुमार कौशल, डीएसपी दिलीप झा, उप निदेशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दरभंगा सत्येंद्र प्रसाद,जिला खेल पदाधिकारी दरभंगा श्री परिमल तथा राष्ट्रपति से पुरस्कृत अलख देव प्रसाद ने विजेता, उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया।

खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उप निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी दरभंगा सत्येंद्र प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा कि विषम परिस्थिति में भी बारिश के ऊपर अपनी जीत की बारिश करते हुए आप लोगों ने जिस खेल भावना का परिचय दिया है,वह काबिले तारीफ है। निश्चित रूप से यह खिलाड़ी बिहार के लिए गौरव के क्षण उपस्थित करेंगे।
कमांडेंट रामानंद कुमार कौशल ने संबोधित करते हुए कहा कि बिहार अब देश के खेल के मानचित्र पर गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त करने को अग्रसर है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Good News: बिहार सड़क निर्माण विभाग की अभी अभी Breaking....SH-97 (विशनपुर–अतरबेल, NH-57) और जाले–घोघरचट्टी (SH-52) पथों के उन्नयन और सुदृढ़ीकरण की मिली मंजूरी

उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों से संपूर्ण बिहार आशा भरी निगाहों से जिन ट्रॉफी को आप यहां प्राप्त कर रहे हैं,उस ट्रॉफी को नेशनल में प्राप्त करने की अपेक्षा कर रहा है। वहीं, जिला खेल पदाधिकारी श्री परिमल ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस 13 के कमांडेंट एवं अन्य कर्मियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया। साथ ही, जिन्होंने परिसर एवं सुंदर व्यवस्था से खेल के मार्ग में आने वाली सभी कठिनाइयों को दूर करने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया।

उन्होंने विशेष रूप से सभी जिले से आए दल प्रभारी,कोच एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने अनुशासन का परिचय देते हुए खेल की गरिमा को बनाए रखा।
उन्होंने बिहार खेल प्राधिकरण पटना की ओर से प्रतिनियुक्ति तकनीकी पदाधिकारी की ओर से किए गए इस बारिश के मौसम में भी पूर्ण लगन एवं उत्साह के साथ सीनियर खिलाड़ी के रूप में परिचय देते हुए खेल को संपन्न कराने में उनकी महती भूमिका को देखते हुए उन्हें धन्यवाद देते हुए प्रसंशा की।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Foot Over Bridge दरभंगा वालों के लिए बड़ी खबर! NH-27 पर अब नहीं होंगी दुर्घटनाएं, 12 करोड़ से बनेंगे 6 नए पुल| हर ब्रिज पर 2 करोड़ का खर्च, जल्द शुरू होगा निर्माण

साथ ही अपने भावपूर्ण संबोधन में उन्होंने विशेष कर हरिमोहन चौधरी की सभी व्यवस्थाओं के लिए उनके सहयोगियों के साथ उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रतिनियुक्त शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं शिक्षिकाओं में कंचन कुमारी, सीमा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, रश्मि दास एवं नमिता कुमारी की कर्तव्य निष्ठा एवं लग्न के लिए उनकी सराहना की।
संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन अवकाश प्राप्त शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं जिला हैंडबॉल संघ दरभंगा के सचिव रविंद्र कुमार सिंह ने किया। हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाने वाले बालिकाओं, टीम को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा।

मैच का परिणाम इस प्रकार है-फाइनल में पहुंचने वाली अंडर -14 मे नवादा ने सिवान को 9-6 से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया, सीवान उपविजेता बनी। संयुक्त रूप से समस्तीपुर एवं सारण को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। अंडर-17 प्रतियोगिता में सिवान ने सारण को 6-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया, सिवान उपविजेता , नवादा एवं रोहतास को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। अंडर-19 की प्रतियोगिता में एकलव्य ने सारण को 5-2से पराजित कर खिताब अपने जिले के नाम किया, सारण जिला उपविजेता रही। वहीं दरभंगा एवं सिवान संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। जय खेल,जय खिलाड़ी,खेलेगा बिहार खेलेगा बिहार के नारों से परिसर गूंजता रहा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar FIR Withdrawal प्रदर्शनकारी छात्रों के लिए बड़ी खबर GOOD NEWS! बिहार सरकार ने NEET/UG आंदोलन के मुकदमे वापस लिए |छात्रों पर दर्ज सभी...

Bihar FIR Withdrawal: बिहार सरकार ने NEET/UG परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर हुए छात्र आंदोलन में शामिल युवाओं के खिलाफ दर्ज सभी FIR और कानूनी कार्रवाइयों को वापस लेने का बड़ा फैसला#BiharNews,#NEETUGProtest,#FIRWithdrawal

PM सूर्य घर योजना में बड़ी चेतावनी: अब लापरवाही पड़ी तो होगी कड़ी कार्रवाई! पढ़िए – मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने यूएलए मॉडल पर...

Bihar Electricity Scheme: बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया है।#BiharElectricityScheme,#PMSuryaGhar,#BiharNews

Darbhanga Theft मुंबई में थे मालिक, इधर चोरों ने खाली कर दिया घर! दरभंगा में बड़ी वारदात- पड़ोसी ने देखा टूटा ताला

Darbhanga Theft: दरभंगा में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया है। मुंबई में रह रहे गृहस्वामी संतोष कुंवर के घर से लाखों का सामान चोरी होने की आशंका है। पुलिस जांच में जुटी है।#DarbhangaNews,#BiharCrime,#TheftIncident

Darbhanga Good News: बिहार सड़क निर्माण विभाग की अभी अभी Breaking….SH-97 (विशनपुर–अतरबेल, NH-57) और जाले–घोघरचट्टी (SH-52) पथों के उन्नयन और सुदृढ़ीकरण की मिली मंजूरी

Bihar Road Project: बिहार में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। SH-97 (विशनपुर–अतरबेल) और SH-52 (जाले–घोघरचट्टी) के उन्नयन और सुदृढ़ीकरण कार्य को प्रशास#BiharRoadProject,#InfrastructureBihar,#RoadDevelopment