spot_img

Darbhanga News| Darbhanga Court News | शराब तस्करी का दो-दो सजायाफ्ता…Special Judge1 Shriram Jha की Court का कड़ा फैसला, मिली Sunny और Rajesh को 5 साल की सजा

उत्पाद अधिनियम के Special Judge 1 Shriram Jha की Court का ताबड़तोड़ फैसला शराब सिडिंकेट से जुड़े तस्करों और कारोबारियों के खिलाफ आना, शराब के खिलाफ बिहार की मुहिम में साकारात्मक रंग भरेगा। पिछले दो दिनों में तीन शराब तस्कर सलाखों के पीछे पांच-पांच-पांच सालों के लिए धकेले गए हैं। साथ ही, अर्थदंड अलग से सब भुगतेंगे। निसंदेह, सजा देने की इस रफ्तार ने शराब तस्करों और इस नेटवर्क से जुड़े किरदारों के लिए पसीना छूटने की फेहरिस्त को और तल्ख पुख्ता कर दिया है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Darbhanga Court News | शराब तस्करी का दो-दो सजायाफ्ता…ताबड़तोड़ फैसले। जो अब शराब तस्करों के लिए शामत से कम नहीं है। जहां, शराब तस्करी के दो-दो सजायाफ्ता को …Special Judge 1 Shriram Jha की Court ने गुरुवार को कड़ा फैसला सुनाया है। इसमें, Sunny और Rajesh को पांच-पांच साल की सजा मिली है। साथ ही, अर्थदंड भी लगाया गया है।

- Advertisement -

- Advertisement -

Darbhanga Court News | शराब तस्कर Sunny और Rajesh को 5 साल की कैद

गुरुवार को Special Judge1 Shriram Jha की Court का कड़ा फैसला आया है जहां लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मोगलपुरा निवासी सन्नी कुमार और राजेश बारी को शराब तस्करी में पांच-पांच सालों की सजा सुनाई गई है। साथ ही,एक-एक लाख रुपए अर्थदंड भी दिया है। इससे एक दिन पहले, बुधवार को भी श्रवण नायक की नायिकी खलनायिकी में बदल गई थी। जहां बहेड़ा थाना क्षेत्र वार्ड 14 के रहने वाले शिवजी नायक के पुत्र श्रवण नायक पर शराब तस्करी का दोष सिद्ध होने पर इसी Special Judge of Excise Act I, Shriram Jha की अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए श्रवण नायक को पांच साल की कैद दी थी। वहीं, आज दो सन्नी और राजेश को सजा देकर कोर्ट ने कड़ा संदेश शराब तस्करों को दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा मौका!

Darbhanga Court News | शराब तस्करों के खिलाफ Special Judge of Excise Act I, Shriram Jha की अदालत का लगातार फैसला…सुखद…तस्करों पर चोट

जानकारी के अनुसार, Special Judge of Excise Act I, Shriram Jha की अदालत लगातार शराब तस्करों के खिलाफ सजा मुकर्रर कर रहा है। इसी कड़ी में आज गुरुवार को पांच साल की सजा और 1 लाख अर्थदंड की सजा ने शराब तस्करों और इस नेटवर्क से जुड़े किरदारों के लिए पसीना छूटने की फेहरिस्त को और पुख्ता कर दिया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Accident दरभंगा LNMU से सर्टिफिकेट लेकर लौट रहे समस्तीपुर के वकील की कार से कुचलकर मौत! पत्नी-बेटी भी लहूलुहान |दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य सड़क पर हादसा

Darbhanga Court News | एक लाख रुपए अर्थदंड भी भुगतने की सजा

दरभंगा उत्पाद अधिनियम के विशेष न्यायाधीश प्रथम, श्रीराम झा की अदालत ने लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मोगलपुरा निवासी सन्नी कुमार और राजेश बारी को शराब तस्करी में पांच-पांच सालों के कारावास के साथ एक-एक लाख रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। अदालत ने अर्थदंड नही चुकाने पर दोनों तस्करों को छह-छह माह अतिरिक्त सजा भुगतने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में शॉकिंग वारदात! बाइक डिक्की से 5 लाख कैश गायब, मजदूर पेमेंट के पैसे थे

Darbhanga Court News | स्पेशल पीपी हरेराम साहू ने बताया

स्पेशल पीपी हरेराम साहू ने बताया कि 16 मार्च 22 को दरभंगा मद्दनिषेध की टीम ने सदर थानाक्षेत्र के महमदपुर से हरियाणा नंबर की एक कार से 225 लीटर नेपाली शराब के साथ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। विचारण के दौरान इस मामले में अभियोजन पक्ष से न्यायालय में पांच गवाहों की गवाही कराई गई।

Darbhanga Court News | उत्पाद के स्पेशल एपीपी अभयचंद्र पाठक ने बताया

उत्पाद के स्पेशल एपीपी अभयचंद्र पाठक ने कहा कि कोर्ट ने गत 18 अप्रैल को हीं इस मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी थी। दोनों शराब तस्करों को उत्पाद अधिनियम की धारा 30(a) (शराब का कारोबार) में दोषी घोषित किया जा चुका था। गुरुवार को कोर्ट ने अभियोजन और बचाव पक्ष की बहश सुनने के बाद अभिलेख पर मौजूद साक्ष्यों की सूक्ष्म परिसीलन (Percolation) के बाद अपना फैसला सुनाया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports