बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। नगर परिषद सभागार में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अधीन सामाजिक जागरूकता एवं संस्थागत विकास घटक के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह, क्षेत्रीय स्तरीय संगठन एवं सामुदायिक संसाधन व्यक्ति के सदस्यों का कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार झा की अध्यक्षता में दो दिवसीय क्षमातावर्धन एवं प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
इसमें अपर जांच समाहर्ता दरभंगा और कार्यपालक पदाधिकारी ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। अपर समाहर्ता ने सभी स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की सरकार की ओर से यह एक सफल प्रयास है।
इसको बेहतर ढंग से संचालन करने के लिए केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार की ओर से अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। नगर मिशन प्रबंधक बसंत पंडित ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक बेनीपुर शाखा तथा उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक बेनीपुर

शाखा की ओर से कुल 44 लाख रूप तक का सहयोग ऋण के तौर पर स्वयं सहायता समूह को प्रदान किया गया।
मौके पर निशांत सौरभ कनीय अभियंता, आयुष्मान कुमार मिश्र, मोहन चौधरी, विवेक जैसवाल, जीविका के एरिया कॉर्डिनेटर, पंजाब नेशनल बैंक के प्रतीक कुमार तथा सेंट्रल बैंक के चंद्रशेखर कुमार उपस्थित थे।








You must be logged in to post a comment.